Monday 9 November 2020

फरीदाबाद में सोमवार को मिले कोरोना के 570 केस



फरीदाबाद 9 नवंबर (Repco News)। फरीदाबाद में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। सोमवार को कोरोना के 570 नए मामले सामने आए जो कि अब तक का एक रिकॉर्ड है।  

उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डॉ. रामभगत ने बताया कि जिला में अब 147618 लोगो को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 105564 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 42054 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 147882 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 266140 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 236918 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 548 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 28674 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 411 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 1652  पॉजिटिव मरीजों को घर पर होम आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 26347 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 264 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें 59 मरीज गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं इसी के साथ 12 मरीजो को आईसीयू में रखा गया है। आज जिले में 570 नए केस आए हैं जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही। आज जिला में कोरोना के केस का डबलिंग रेट 85.4 दिन व रिकवरी रेट 91.9% है।

इधर जिला प्रशासन ने एक बार पुनः सभी वर्गों से आह्वान किया है कि वे सोशल डिस्टेंस, मास्क व सैनिटाइजेशन पर विशेष रूप से ध्यान दें जो कोरोना संक्रमण को रोकने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण है।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: