Showing posts with label Faridabad News. Show all posts
Showing posts with label Faridabad News. Show all posts

Sunday, 13 September 2026

 पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा के संयोजन में स्वास्थ्य जांच शिविर व रक्तदान शिविर आयोजित, 315 युनिट रक्त एकत्रित

पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा के संयोजन में स्वास्थ्य जांच शिविर व रक्तदान शिविर आयोजित, 315 युनिट रक्त एकत्रित


फरीदाबाद, 13 सिंतबर (रैपको न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में रविवार को हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा के संयोजन में बडखल विधानसभा क्षेत्र स्थित दौलतराम खान धर्मशाला में विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के हजारों की संख्या में भाग लेकर अपने स्वास्थ की जांच कराई वहीं लगभग 315 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।

शिविर में सुधा रस्तोगी डेंटल कालेज, एकॉर्ड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल फरीदाबाद, बीके अस्पताल फरीदाबाद,अमृता हॉस्पीटल, भाटिया सेवक समाज, रोटरी ब्लड बैंक की मेडिकल टीम के अलावा रोटरी क्लब फरीदाबाद, आस्था रोटरी क्लब, फरीदाबाद एक्सीलेंस रोटरी क्लब फरीदाबाद, अरावली रोटरी क्लब फरीदाबाद, ईस्ट केवल, प्रेम फाउंडेशन वी केयर पैरामेडिक्स अकैडमी फरीदाबाद, कर्मचारी राज्य बीमा निगम, फरीदाबाद फरीदाबाद सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने बढ-चढक़र भाग लिया। कार्यक्रम में भाग लेने वालों लोगों में भारी उत्साह था और उन्होंने मुक्त कंठ से बडखल विधानसभा क्षेत्र से दो विधायक और हरियाणा सरकार में मंत्री रहते हुए किए गए कार्यों की सराहना की।

वहीं इस मौके पर हरियाणा के शहरी विकास मंत्री विपुल गोयल, खदय आपूर्ति मंत्री राजेश नागर, विधायक मूलचंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लतिका शर्मा, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड, मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, प्रवीण चौधरी, सरदार रविन्द्र सिंह राणा,  सचिन ठाकुर, राजन मुथरेजा, पार्षद मनोज नासवा, कुलदीप साहनी, रवि भगत, संजय अरोडा,  एसपी सिंह, बीआर भाटिया, मोहन लाल भाटिया, एमएल अरोडा, डॉ. पुनीता हसीजा, लोचन भाटिया, नवीन भाटिया, कैलाश गुगलानी, राजेश खटाना, जीत सिंह भाटिया, आनंद कांत भाटिया, जोगेन्द्र चावला, स. प्रीतम सिंह, रीटा गोसांई, पंडिजत सुरेन्द्र शर्मा, बिशंभर भाटिया, पीर जगन्नाथ, सूर्य प्रकाश, जोगिंदर सिंह चावला, स. प्रीतम सिंह भाटिया, श्रीमती दीपा भाटिया, स

 बहादुर सिंह सभरवाल, स. मंजीत सिंह चावला, सरदार चरणजीत सिंह, सरदार देवेंद्र सिंह, निक्का शाह, सत्येंद्र पांडे, हरेंद्र शर्मा, कपिल शर्मा, हरीश गोला, सुशील सेतिया, रोटेरियन दीपक प्रसाद, धर्मवीर गुप्ता, राज भाटिया, उमंग मालिक राजेश अरोड़ा , मनीष गर्ग, सिद्धार्थ, अजीत सिंह पटवा, योगेश मल्होत्रा, सुनील मस्त, संदीप चंदन, प्रमिल जैन के अलावा क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों सहित भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं व हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लेकर शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस मौके पर केबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने स्वास्थ जांच शिविर व रक्तदान शिविर में पहुंचे रक्तवीरों की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि रक्तदान महादान होता है क्योंकि आपके दिए गए रक्त से किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से सामाजिक भाईचारा व प्रेम-प्यार की भावना भी जागृत होती है और ऐसे आयोजन समय-समय पर लोगों को करने चाहिए। उन्होंने कहा कि निशुल्क स्वास्थ जांच शिविर से लोगों को बडा स्वास्थ लाभ मिलता है। वहीं उन्होंने इस आयोजन के लिए पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा का आभार भी व्यक्त किया।

 राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है, क्योंकि आपके द्वारा भेंट किए गया रक्त गर्भवती महिलाओं, सडक दुर्घटना में घायल लोगों व थैलेसीमिया जैसे घातक बीमारी पीडि़तों को राहत देने के काम आता है।

वहीं इस मौके पर कार्यक्रम की आयोजक प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने कार्यक्रम में जुटे हजारों की तादाद में लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जो स्नेह आज उनके प्रति दिखाया है। वह उसका कर्ज तो नहीं उतार सकती,लेकिन आजीवन इस क्षेत्र के विकास व लोगों की भलाई के लिए समर्पित रहूंगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने विधायक व मंत्री रहते हुए उन्होंने बडखल क्षेत्र के विकास पर मुख्य फोकस रखा। वहीं लोगों को भाईचारे के एक सूत्र में पिरोकर ईमानदारी से जन सेवा करना उनका लक्ष्य रहा। भले ही आज वह विधायक नहीं है, लेकिन आज भी हरियाणा में भाजपा की सरकार है इसलिए वह लोगों के हितार्थ जनसेवा में जुटी रहेगी।

Tuesday, 19 May 2026

 वेद भाटिया ( मामा) की माताजी श्रीमति मीरावंती भाटिया का बिरादरी मेल 20 म‌ई 2026 को

वेद भाटिया ( मामा) की माताजी श्रीमति मीरावंती भाटिया का बिरादरी मेल 20 म‌ई 2026 को

फरीदाबाद, 19 म‌ई (रैपको न्यूज)। समाजिक व धार्मिक गतिविधियों में तत्पर वेद भाटिया ( मामा) की माताजी श्री मति मीरावंती भाटिया जिनका स्वर्गवास गत दिवस हो गया था, का बिरादरी मेल 20 म‌ई 2026 बुधवार को होगा।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार 20 म‌ई को ही प्रातः 06:00 बजे तीन नंबर सैनिक कॉलोनी रोड शमशान घाट में फुलों का चौथा होगा।

दिनांक 20 म‌ई 2026 बुधवार को ही 12 बजे 3 नंबर सी ब्लॉक पंचायती गुरुद्वारा साहिब में गुरु का लंगर किया जाएगा व बिरादरी का मेल शाम को 20 म‌ई 2026 बुधवार को ही 4 से 5.30 बजे तक दो नंबर ई ब्लॉक श्री वजीरिस्तान गुरुद्वारा साहिब में किया जाएगा।

उल्लेखनीय है श्री मति मीरावंती भाटिया फरीदाबाद के प्रतिष्ठित परिवारों से जुड़ी हुई थी। वे स्वर्गीय मुसी राम भाटिया जी ( कनल ) की धर्मपत्नी थी जबकि स्वर्गीय चौधरी खींवन राम भाटिया जी की बहन थी।

यही नहीं कुंदन लाल भाटिया, राजेश भाटिया,अशोक कुमार भाटिया व वेद भाटिया की माताजी, सचिन भाटिया की दादी के साथ ही  स्वर्गीय श्री कुंदन लाल भाटिया जी ( पूर्व विधायक ), अमर नाथ भाटिया, धर्म चंद भाटिया की सासु माता तथा चंदर भाटिया जी ( पूर्व विधायक) की नानी थी।

रैपको न्यूज परिवार के भाटिया परिवार के साथ पारिवारिक संबंध रहे हैं, भाटिया परिवार के इस शोक में हम पूर्ण रूप से सम्मिलित हैं। वाहेगुरु जी के समक्ष अरदास है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थाई निवास दें और परिवार को सांत्वना प्रदान करें।

Tuesday, 14 April 2026

 गु. दरबार साहिब में खालसा साजना दिवस को समर्पित कीर्तन दीवान जारी, अमृत संचार 14 को

गु. दरबार साहिब में खालसा साजना दिवस को समर्पित कीर्तन दीवान जारी, अमृत संचार 14 को

फरीदाबाद, 13 जनवरी (रैपको न्यूज)। गुरूद्वारा श्री गुरू दरबार साहिब सैंट्रल ग्रीन फरीदाबाद में वैशाखी पर्व पर शनिवार 11 अप्रैल से विशेष कीर्तन दरबार कार्यक्रम जारी हैं। 

कार्यक्रम के तहत मंगलवार 14 अप्रैल 2026 को प्रातः 9:30 से 10:30 बजे सुखमणि साहिब का पाठ किया जाएगा, तदोपरांत भाई तेजिंदर सिंह फरीदाबाद वाले, शब्द कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे। दोपहर 11:30 से 12:30 तक ज्ञानी राजदीप सिंह जी, श्री दरबार साहिब अमृतसर कथा वाचन करेंगे, तदोपरांत हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर, भाई सुरेंद्र सिंह व भाई नक्षत्र सिंह दोपहर 12.30 से 1:30 बजे तक व दोपहर 1:30 से 2:00 तक जय तेगम का गायन किया जाएगा।

गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान स. इंद्रजीत सिंह राजा व गुरप्रीत सिंह गोल्डी ने बताया कि 14 अप्रैल 2026 को शाम 6.00 बजे अमृत संचार का आयोजन भी किया जाएगा । 14 अप्रैल मंगलवार को ही सायं 7 से 8 बजे तक ज्ञानी मेजर सिंह फरीदाबाद वाले, सांय 8 से 9:00 बजे तक भाई नरेंद्र सिंह जी हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर, रात्रि 9 से 10:30 तक भाई मेजर सिंह जी खालसा, इंटरनेशनल पंथ प्रसिद्ध डाढी जत्था, सुलतानपुर लोधी अमृतसर द्वारा शब्द कीर्तन का आयोजन किया।

आपने जानकारी दी कि बैसाखी के अवसर पर कार्यक्रम प्रत्येक रात्रि 7 से 10 बजे तक आयोजित किये जा रहे हैं। 

आपने बताया कि इससे पूर्व शनिवार 11 अप्रैल को अखंड किरतनी जत्था फरीदाबाद वाले, भाई सतनाम सिंह जी हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर, रविवार 12 अप्रैल 2026 को भाई राजेंद्र सिंह जी फरीदाबाद वाले, भाई छविंद्र सिंह जी पलवल वाले, प्रोफेसर जगरूप सिंह जी श्री दरबार साहिब अमृतसर, सोमवार 13 अप्रैल को भाई रविंदर सिंह जी हेमकुंड साहिब वाले, ज्ञानी मनदीप सिंह जी संगरूर वाले, भाई मनिंदर सिंह जी हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर द्वारा शब्द कीर्तन से संगत को निहाल किया गया।

उल्लेखनीय है गुरुद्वारा श्री दरबार साहब में प्रत्येक वर्ष बैसाखी के पर्व पर विशेष कीर्तन समागम का आयोजन किया जाता रहा है। इन समागम में पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थे व डाढी जत्थे संगत को वाणी से निहाल करते हैं। गुरुद्वारा प्रबंधक टीम के अनुसार यह कार्य संगत के सहयोग से आयोजित किए जाते रहे हैं और गुरु महाराज के आशीर्वाद से भविष्य में भी जारी रहेंगे।

Monday, 13 April 2026

पंजाबी लायर्स क्लब व अधिवक्ताओं ने धूूमधाम से मनाया वैशाखी पर्व, मिठाईयों के साथ ढोल पर थिरके अधिवक्ता

पंजाबी लायर्स क्लब व अधिवक्ताओं ने धूूमधाम से मनाया वैशाखी पर्व, मिठाईयों के साथ ढोल पर थिरके अधिवक्ता


फरीदाबाद, 13 अप्रैल।  वैशाखी पर्व के अवसर पर यहां फरीदाबाद न्यायालय परिसर के लायर्स चैम्बर ब्लाक में पंजाबी लायर्स क्लब व अधिवक्ताओं द्वारा वैशाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। 


कार्यक्रम में उपस्थित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने जहां एकदूसरे को वैशाखी की बधाई दी वहीं कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें पंजाबी लायर्स क्लब के साथ-साथ फरीदाबाद बार के पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, स्टाफ व बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए।


कार्यक्रम में जहां अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर वैशाखी की शुभ कामनाएं दीं वहीं ढोल पर अधिवक्ताओं ने भांगड़ा भी किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला अधिवक्ता भी उपस्थित रहीं।


इस अवसर पर बार के प्रधान राजेश बैंसला, महासचिव टीका डागर सहित संजीव चौधरी, शिवदत्त वशिष्ठ, मनोज अरोड़ा, नरेंद्र सिंह कंग, जोगिंदर नरवत, कुंवर राकेश, विजय आर्या, लाल सिंह, ललित भटेजा, पुनित भाटिया, राजेश खन्ना, अजय शर्मा, विजय शर्मा, अरुण दुआ, सागर अरोड़ा, रवि विरमानी अमित बहल, अशोक अरोड़ा, कमल भाटी, रवि कालरा, दिनेश तंवर, प्रेम डूडेजा, अंकुर गोंसाई, अनुज शर्मा, सोनिया महेश्वरी, परवेज खान, अनुज शर्मा, राहुल परमार, के पी सिंह, भारत चंदीला, नरेंद्र पराशर, ए के सिंह, ललिता यादव, विनोद सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए।


पंजाबी लायर्स क्लब से जुड़े अधिवक्ताओं ने बताया कि वैशाखी पंजाबियों का मुख्य पर्व है जिसे खालसा साजना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है व इसका संबंध कृषि व फसलों की कटाई के साथ भी है, ऐसे में अपनी परम्पराओं व संस्कृति को जीवित रखने के लिये यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीएलसी ने उन सभी अधिवक्ताओं का आभार भी व्यक्त किया है जो इस पर्व में शामिल होकर भाईचारे की भावना बढ़ाने की मुहिम का हिस्सा बनें।










 



Friday, 3 April 2026

विपुल गोयल ने विकसित फरीदाबाद रैली को सफल बनाने के लिए सिख संगत से किया आह्वान

विपुल गोयल ने विकसित फरीदाबाद रैली को सफल बनाने के लिए सिख संगत से किया आह्वान


फरीदाबाद, 3 अप्रैल (रैपको न्यूज)। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने समस्त सिख संगत से आह्वान किया है कि वह शनिवार को सैक्टर 12 में आयोजित होने वाली विकसित फरीदाबाद रैली में बढ़ चढ़कर शामिल हो तथा विकास कार्यों में अपनी हिस्सेदारी को सुनिश्चित करें।


यहां सेक्टर 15 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा फरीदाबाद में आयोजित एक विशेष बैठक में श्री गोयल ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि फरीदाबाद की जनता ने उन्हें चुनकर हरियाणा विधानसभा में भेजा, जहां उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया।


श्री गोयल ने कहा कि फरीदाबाद कि सिख संगत का सहयोग वास्तव में एक ऋण है जिसे वे कभी नहीं चुका पाएंगे। आपने कहा कि आज फरीदाबाद को विकसित करने के लिए कई योजनाएं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा चलाई जा रही हैं और स्वयं उनके प्रोजेक्ट अनुसार कई विकास कार्य जारी है।


श्री गोयल ने कहा कि सिखों व गुरुद्वारों का समाज के प्रति समर्पित भाव किसी से छिपा नहीं है। अपने कोरोना के दिनों को याद करते हुए कहा कि जब सब लोग आपदा से प्रभावित होकर अपने घरों के भीतर बैठे हुए थे तो गुरुद्वारा साहिब व सिख समाज के लोग सड़कों पर लंगर, दवाइयां व ऑक्सीजन सिलेंडर बांटते हुए दिखाई दे रहे थे। आपने कहा कि विकास कार्यों में सभी की भागीदारी आवश्यक है, ऐसे में विकसित फरीदाबाद रैली में संगत बढ़-चढ़कर शामिल हो ताकि उनके हाथ और मजबूत हो सके।


इससे पूर्व गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रबंधन समिति की प्रधान सरदारनी राणा कौर भट्टी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सिख समाज सेवा व समर्पण में सदैव आदरणीय रहा है। आपने कहा कि फरीदाबाद के सिख समाज की कई ऐसी आवश्यक मांगे हैं, जिन्हें पूरा किया जाना जरूरी है। कैबिनेट मंत्री के समक्ष फरीदाबाद में खालसा स्कूल के लिए जमीन देने, सेक्टर 15 गुरुद्वारे के निकट यात्री निवास हेतु भूमि आवंटित करने, पार्किंग समस्या तथा पंजाबी भाषा के लिए स्कूलों में विशेष प्रबंध करने की मांग करते हुए सरदारनी राणा कौर भट्टी ने कहा कि सरकार को इन मांगों की ओर ध्यान देना चाहिए


हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य स. रविंद्र सिंह राणा ने कहा कि फरीदाबाद को  विकसित करने में सिख समाज पहले भी अपना योगदान देता रहा है और भविष्य में भी यह योगदान जारी रहेगा। आपने खालसा स्कूल के लिए सिख समाज को जमीन आंवटित करने की मांग दोहराई।

प्रमुख उद्योग प्रबंधक सरदार एस एस बांगा व सरदार एच एस बांगा ने श्री विपुल गोयल का स्वागत करते हुए कहा कि सिख समाज की ओर से उन्हें पूर्व की भांति सहयोग जारी रहेगा।


इस अवसर पर भाटिया सेवक समाज के पूर्व प्रधान सरदार मोहन सिंह भाटिया, आल इंडिया बनूवाल बिरादरी सभा के पूर्व प्रधान बहादुर सिंह सभरवाल, मनजीत सिंह चावला, एच एस माटा, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रबंधक कमेटी एन एच एक, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एन एच 5, एनक्लेव, सेक्टर 10, नहर पार, सेक्टर 16, सेक्टर 19 के गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी से जुड़े लोग व बड़ी संख्या में संगत की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। 

कार्यक्रम में विधायक राजेश नागर व भाजपा अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल भी शामिल हुए। प्रबंधन के लिए स. गुरिंदर सिंह आहूजा, स. अमरजीत सिंह, एन एस बिन्दरा, राजी नागपाल, जितेंद्र कौर रुबी विशेष रूप से सक्रिय देखे गए।