पारिवारिक सूत्रों के अनुसार 20 मई को ही प्रातः 06:00 बजे तीन नंबर सैनिक कॉलोनी रोड शमशान घाट में फुलों का चौथा होगा।
दिनांक 20 मई 2026 बुधवार को ही 12 बजे 3 नंबर सी ब्लॉक पंचायती गुरुद्वारा साहिब में गुरु का लंगर किया जाएगा व बिरादरी का मेल शाम को 20 मई 2026 बुधवार को ही 4 से 5.30 बजे तक दो नंबर ई ब्लॉक श्री वजीरिस्तान गुरुद्वारा साहिब में किया जाएगा।
उल्लेखनीय है श्री मति मीरावंती भाटिया फरीदाबाद के प्रतिष्ठित परिवारों से जुड़ी हुई थी। वे स्वर्गीय मुसी राम भाटिया जी ( कनल ) की धर्मपत्नी थी जबकि स्वर्गीय चौधरी खींवन राम भाटिया जी की बहन थी।
यही नहीं कुंदन लाल भाटिया, राजेश भाटिया,अशोक कुमार भाटिया व वेद भाटिया की माताजी, सचिन भाटिया की दादी के साथ ही स्वर्गीय श्री कुंदन लाल भाटिया जी ( पूर्व विधायक ), अमर नाथ भाटिया, धर्म चंद भाटिया की सासु माता तथा चंदर भाटिया जी ( पूर्व विधायक) की नानी थी।
रैपको न्यूज परिवार के भाटिया परिवार के साथ पारिवारिक संबंध रहे हैं, भाटिया परिवार के इस शोक में हम पूर्ण रूप से सम्मिलित हैं। वाहेगुरु जी के समक्ष अरदास है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थाई निवास दें और परिवार को सांत्वना प्रदान करें।