Showing posts with label Faridabad News. Show all posts
Showing posts with label Faridabad News. Show all posts

Sunday, 13 September 2026

 पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा के संयोजन में स्वास्थ्य जांच शिविर व रक्तदान शिविर आयोजित, 315 युनिट रक्त एकत्रित

पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा के संयोजन में स्वास्थ्य जांच शिविर व रक्तदान शिविर आयोजित, 315 युनिट रक्त एकत्रित


फरीदाबाद, 13 सिंतबर (रैपको न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में रविवार को हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा के संयोजन में बडखल विधानसभा क्षेत्र स्थित दौलतराम खान धर्मशाला में विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के हजारों की संख्या में भाग लेकर अपने स्वास्थ की जांच कराई वहीं लगभग 315 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।

शिविर में सुधा रस्तोगी डेंटल कालेज, एकॉर्ड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल फरीदाबाद, बीके अस्पताल फरीदाबाद,अमृता हॉस्पीटल, भाटिया सेवक समाज, रोटरी ब्लड बैंक की मेडिकल टीम के अलावा रोटरी क्लब फरीदाबाद, आस्था रोटरी क्लब, फरीदाबाद एक्सीलेंस रोटरी क्लब फरीदाबाद, अरावली रोटरी क्लब फरीदाबाद, ईस्ट केवल, प्रेम फाउंडेशन वी केयर पैरामेडिक्स अकैडमी फरीदाबाद, कर्मचारी राज्य बीमा निगम, फरीदाबाद फरीदाबाद सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने बढ-चढक़र भाग लिया। कार्यक्रम में भाग लेने वालों लोगों में भारी उत्साह था और उन्होंने मुक्त कंठ से बडखल विधानसभा क्षेत्र से दो विधायक और हरियाणा सरकार में मंत्री रहते हुए किए गए कार्यों की सराहना की।

वहीं इस मौके पर हरियाणा के शहरी विकास मंत्री विपुल गोयल, खदय आपूर्ति मंत्री राजेश नागर, विधायक मूलचंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लतिका शर्मा, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड, मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, प्रवीण चौधरी, सरदार रविन्द्र सिंह राणा,  सचिन ठाकुर, राजन मुथरेजा, पार्षद मनोज नासवा, कुलदीप साहनी, रवि भगत, संजय अरोडा,  एसपी सिंह, बीआर भाटिया, मोहन लाल भाटिया, एमएल अरोडा, डॉ. पुनीता हसीजा, लोचन भाटिया, नवीन भाटिया, कैलाश गुगलानी, राजेश खटाना, जीत सिंह भाटिया, आनंद कांत भाटिया, जोगेन्द्र चावला, स. प्रीतम सिंह, रीटा गोसांई, पंडिजत सुरेन्द्र शर्मा, बिशंभर भाटिया, पीर जगन्नाथ, सूर्य प्रकाश, जोगिंदर सिंह चावला, स. प्रीतम सिंह भाटिया, श्रीमती दीपा भाटिया, स

 बहादुर सिंह सभरवाल, स. मंजीत सिंह चावला, सरदार चरणजीत सिंह, सरदार देवेंद्र सिंह, निक्का शाह, सत्येंद्र पांडे, हरेंद्र शर्मा, कपिल शर्मा, हरीश गोला, सुशील सेतिया, रोटेरियन दीपक प्रसाद, धर्मवीर गुप्ता, राज भाटिया, उमंग मालिक राजेश अरोड़ा , मनीष गर्ग, सिद्धार्थ, अजीत सिंह पटवा, योगेश मल्होत्रा, सुनील मस्त, संदीप चंदन, प्रमिल जैन के अलावा क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों सहित भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं व हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लेकर शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस मौके पर केबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने स्वास्थ जांच शिविर व रक्तदान शिविर में पहुंचे रक्तवीरों की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि रक्तदान महादान होता है क्योंकि आपके दिए गए रक्त से किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से सामाजिक भाईचारा व प्रेम-प्यार की भावना भी जागृत होती है और ऐसे आयोजन समय-समय पर लोगों को करने चाहिए। उन्होंने कहा कि निशुल्क स्वास्थ जांच शिविर से लोगों को बडा स्वास्थ लाभ मिलता है। वहीं उन्होंने इस आयोजन के लिए पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा का आभार भी व्यक्त किया।

 राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है, क्योंकि आपके द्वारा भेंट किए गया रक्त गर्भवती महिलाओं, सडक दुर्घटना में घायल लोगों व थैलेसीमिया जैसे घातक बीमारी पीडि़तों को राहत देने के काम आता है।

वहीं इस मौके पर कार्यक्रम की आयोजक प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने कार्यक्रम में जुटे हजारों की तादाद में लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जो स्नेह आज उनके प्रति दिखाया है। वह उसका कर्ज तो नहीं उतार सकती,लेकिन आजीवन इस क्षेत्र के विकास व लोगों की भलाई के लिए समर्पित रहूंगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने विधायक व मंत्री रहते हुए उन्होंने बडखल क्षेत्र के विकास पर मुख्य फोकस रखा। वहीं लोगों को भाईचारे के एक सूत्र में पिरोकर ईमानदारी से जन सेवा करना उनका लक्ष्य रहा। भले ही आज वह विधायक नहीं है, लेकिन आज भी हरियाणा में भाजपा की सरकार है इसलिए वह लोगों के हितार्थ जनसेवा में जुटी रहेगी।

Tuesday, 19 May 2026

 वेद भाटिया ( मामा) की माताजी श्रीमति मीरावंती भाटिया का बिरादरी मेल 20 म‌ई 2026 को

वेद भाटिया ( मामा) की माताजी श्रीमति मीरावंती भाटिया का बिरादरी मेल 20 म‌ई 2026 को

फरीदाबाद, 19 म‌ई (रैपको न्यूज)। समाजिक व धार्मिक गतिविधियों में तत्पर वेद भाटिया ( मामा) की माताजी श्री मति मीरावंती भाटिया जिनका स्वर्गवास गत दिवस हो गया था, का बिरादरी मेल 20 म‌ई 2026 बुधवार को होगा।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार 20 म‌ई को ही प्रातः 06:00 बजे तीन नंबर सैनिक कॉलोनी रोड शमशान घाट में फुलों का चौथा होगा।

दिनांक 20 म‌ई 2026 बुधवार को ही 12 बजे 3 नंबर सी ब्लॉक पंचायती गुरुद्वारा साहिब में गुरु का लंगर किया जाएगा व बिरादरी का मेल शाम को 20 म‌ई 2026 बुधवार को ही 4 से 5.30 बजे तक दो नंबर ई ब्लॉक श्री वजीरिस्तान गुरुद्वारा साहिब में किया जाएगा।

उल्लेखनीय है श्री मति मीरावंती भाटिया फरीदाबाद के प्रतिष्ठित परिवारों से जुड़ी हुई थी। वे स्वर्गीय मुसी राम भाटिया जी ( कनल ) की धर्मपत्नी थी जबकि स्वर्गीय चौधरी खींवन राम भाटिया जी की बहन थी।

यही नहीं कुंदन लाल भाटिया, राजेश भाटिया,अशोक कुमार भाटिया व वेद भाटिया की माताजी, सचिन भाटिया की दादी के साथ ही  स्वर्गीय श्री कुंदन लाल भाटिया जी ( पूर्व विधायक ), अमर नाथ भाटिया, धर्म चंद भाटिया की सासु माता तथा चंदर भाटिया जी ( पूर्व विधायक) की नानी थी।

रैपको न्यूज परिवार के भाटिया परिवार के साथ पारिवारिक संबंध रहे हैं, भाटिया परिवार के इस शोक में हम पूर्ण रूप से सम्मिलित हैं। वाहेगुरु जी के समक्ष अरदास है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थाई निवास दें और परिवार को सांत्वना प्रदान करें।

Tuesday, 14 April 2026

 गु. दरबार साहिब में खालसा साजना दिवस को समर्पित कीर्तन दीवान जारी, अमृत संचार 14 को

गु. दरबार साहिब में खालसा साजना दिवस को समर्पित कीर्तन दीवान जारी, अमृत संचार 14 को

फरीदाबाद, 13 जनवरी (रैपको न्यूज)। गुरूद्वारा श्री गुरू दरबार साहिब सैंट्रल ग्रीन फरीदाबाद में वैशाखी पर्व पर शनिवार 11 अप्रैल से विशेष कीर्तन दरबार कार्यक्रम जारी हैं। 

कार्यक्रम के तहत मंगलवार 14 अप्रैल 2026 को प्रातः 9:30 से 10:30 बजे सुखमणि साहिब का पाठ किया जाएगा, तदोपरांत भाई तेजिंदर सिंह फरीदाबाद वाले, शब्द कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे। दोपहर 11:30 से 12:30 तक ज्ञानी राजदीप सिंह जी, श्री दरबार साहिब अमृतसर कथा वाचन करेंगे, तदोपरांत हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर, भाई सुरेंद्र सिंह व भाई नक्षत्र सिंह दोपहर 12.30 से 1:30 बजे तक व दोपहर 1:30 से 2:00 तक जय तेगम का गायन किया जाएगा।

गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान स. इंद्रजीत सिंह राजा व गुरप्रीत सिंह गोल्डी ने बताया कि 14 अप्रैल 2026 को शाम 6.00 बजे अमृत संचार का आयोजन भी किया जाएगा । 14 अप्रैल मंगलवार को ही सायं 7 से 8 बजे तक ज्ञानी मेजर सिंह फरीदाबाद वाले, सांय 8 से 9:00 बजे तक भाई नरेंद्र सिंह जी हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर, रात्रि 9 से 10:30 तक भाई मेजर सिंह जी खालसा, इंटरनेशनल पंथ प्रसिद्ध डाढी जत्था, सुलतानपुर लोधी अमृतसर द्वारा शब्द कीर्तन का आयोजन किया।

आपने जानकारी दी कि बैसाखी के अवसर पर कार्यक्रम प्रत्येक रात्रि 7 से 10 बजे तक आयोजित किये जा रहे हैं। 

आपने बताया कि इससे पूर्व शनिवार 11 अप्रैल को अखंड किरतनी जत्था फरीदाबाद वाले, भाई सतनाम सिंह जी हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर, रविवार 12 अप्रैल 2026 को भाई राजेंद्र सिंह जी फरीदाबाद वाले, भाई छविंद्र सिंह जी पलवल वाले, प्रोफेसर जगरूप सिंह जी श्री दरबार साहिब अमृतसर, सोमवार 13 अप्रैल को भाई रविंदर सिंह जी हेमकुंड साहिब वाले, ज्ञानी मनदीप सिंह जी संगरूर वाले, भाई मनिंदर सिंह जी हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर द्वारा शब्द कीर्तन से संगत को निहाल किया गया।

उल्लेखनीय है गुरुद्वारा श्री दरबार साहब में प्रत्येक वर्ष बैसाखी के पर्व पर विशेष कीर्तन समागम का आयोजन किया जाता रहा है। इन समागम में पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थे व डाढी जत्थे संगत को वाणी से निहाल करते हैं। गुरुद्वारा प्रबंधक टीम के अनुसार यह कार्य संगत के सहयोग से आयोजित किए जाते रहे हैं और गुरु महाराज के आशीर्वाद से भविष्य में भी जारी रहेंगे।

Monday, 13 April 2026

पंजाबी लायर्स क्लब व अधिवक्ताओं ने धूूमधाम से मनाया वैशाखी पर्व, मिठाईयों के साथ ढोल पर थिरके अधिवक्ता

पंजाबी लायर्स क्लब व अधिवक्ताओं ने धूूमधाम से मनाया वैशाखी पर्व, मिठाईयों के साथ ढोल पर थिरके अधिवक्ता


फरीदाबाद, 13 अप्रैल।  वैशाखी पर्व के अवसर पर यहां फरीदाबाद न्यायालय परिसर के लायर्स चैम्बर ब्लाक में पंजाबी लायर्स क्लब व अधिवक्ताओं द्वारा वैशाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। 


कार्यक्रम में उपस्थित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने जहां एकदूसरे को वैशाखी की बधाई दी वहीं कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें पंजाबी लायर्स क्लब के साथ-साथ फरीदाबाद बार के पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, स्टाफ व बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए।


कार्यक्रम में जहां अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर वैशाखी की शुभ कामनाएं दीं वहीं ढोल पर अधिवक्ताओं ने भांगड़ा भी किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला अधिवक्ता भी उपस्थित रहीं।


इस अवसर पर बार के प्रधान राजेश बैंसला, महासचिव टीका डागर सहित संजीव चौधरी, शिवदत्त वशिष्ठ, मनोज अरोड़ा, नरेंद्र सिंह कंग, जोगिंदर नरवत, कुंवर राकेश, विजय आर्या, लाल सिंह, ललित भटेजा, पुनित भाटिया, राजेश खन्ना, अजय शर्मा, विजय शर्मा, अरुण दुआ, सागर अरोड़ा, रवि विरमानी अमित बहल, अशोक अरोड़ा, कमल भाटी, रवि कालरा, दिनेश तंवर, प्रेम डूडेजा, अंकुर गोंसाई, अनुज शर्मा, सोनिया महेश्वरी, परवेज खान, अनुज शर्मा, राहुल परमार, के पी सिंह, भारत चंदीला, नरेंद्र पराशर, ए के सिंह, ललिता यादव, विनोद सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए।


पंजाबी लायर्स क्लब से जुड़े अधिवक्ताओं ने बताया कि वैशाखी पंजाबियों का मुख्य पर्व है जिसे खालसा साजना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है व इसका संबंध कृषि व फसलों की कटाई के साथ भी है, ऐसे में अपनी परम्पराओं व संस्कृति को जीवित रखने के लिये यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीएलसी ने उन सभी अधिवक्ताओं का आभार भी व्यक्त किया है जो इस पर्व में शामिल होकर भाईचारे की भावना बढ़ाने की मुहिम का हिस्सा बनें।










 



Friday, 3 April 2026

विपुल गोयल ने विकसित फरीदाबाद रैली को सफल बनाने के लिए सिख संगत से किया आह्वान

विपुल गोयल ने विकसित फरीदाबाद रैली को सफल बनाने के लिए सिख संगत से किया आह्वान


फरीदाबाद, 3 अप्रैल (रैपको न्यूज)। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने समस्त सिख संगत से आह्वान किया है कि वह शनिवार को सैक्टर 12 में आयोजित होने वाली विकसित फरीदाबाद रैली में बढ़ चढ़कर शामिल हो तथा विकास कार्यों में अपनी हिस्सेदारी को सुनिश्चित करें।


यहां सेक्टर 15 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा फरीदाबाद में आयोजित एक विशेष बैठक में श्री गोयल ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि फरीदाबाद की जनता ने उन्हें चुनकर हरियाणा विधानसभा में भेजा, जहां उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया।


श्री गोयल ने कहा कि फरीदाबाद कि सिख संगत का सहयोग वास्तव में एक ऋण है जिसे वे कभी नहीं चुका पाएंगे। आपने कहा कि आज फरीदाबाद को विकसित करने के लिए कई योजनाएं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा चलाई जा रही हैं और स्वयं उनके प्रोजेक्ट अनुसार कई विकास कार्य जारी है।


श्री गोयल ने कहा कि सिखों व गुरुद्वारों का समाज के प्रति समर्पित भाव किसी से छिपा नहीं है। अपने कोरोना के दिनों को याद करते हुए कहा कि जब सब लोग आपदा से प्रभावित होकर अपने घरों के भीतर बैठे हुए थे तो गुरुद्वारा साहिब व सिख समाज के लोग सड़कों पर लंगर, दवाइयां व ऑक्सीजन सिलेंडर बांटते हुए दिखाई दे रहे थे। आपने कहा कि विकास कार्यों में सभी की भागीदारी आवश्यक है, ऐसे में विकसित फरीदाबाद रैली में संगत बढ़-चढ़कर शामिल हो ताकि उनके हाथ और मजबूत हो सके।


इससे पूर्व गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रबंधन समिति की प्रधान सरदारनी राणा कौर भट्टी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सिख समाज सेवा व समर्पण में सदैव आदरणीय रहा है। आपने कहा कि फरीदाबाद के सिख समाज की कई ऐसी आवश्यक मांगे हैं, जिन्हें पूरा किया जाना जरूरी है। कैबिनेट मंत्री के समक्ष फरीदाबाद में खालसा स्कूल के लिए जमीन देने, सेक्टर 15 गुरुद्वारे के निकट यात्री निवास हेतु भूमि आवंटित करने, पार्किंग समस्या तथा पंजाबी भाषा के लिए स्कूलों में विशेष प्रबंध करने की मांग करते हुए सरदारनी राणा कौर भट्टी ने कहा कि सरकार को इन मांगों की ओर ध्यान देना चाहिए


हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य स. रविंद्र सिंह राणा ने कहा कि फरीदाबाद को  विकसित करने में सिख समाज पहले भी अपना योगदान देता रहा है और भविष्य में भी यह योगदान जारी रहेगा। आपने खालसा स्कूल के लिए सिख समाज को जमीन आंवटित करने की मांग दोहराई।

प्रमुख उद्योग प्रबंधक सरदार एस एस बांगा व सरदार एच एस बांगा ने श्री विपुल गोयल का स्वागत करते हुए कहा कि सिख समाज की ओर से उन्हें पूर्व की भांति सहयोग जारी रहेगा।


इस अवसर पर भाटिया सेवक समाज के पूर्व प्रधान सरदार मोहन सिंह भाटिया, आल इंडिया बनूवाल बिरादरी सभा के पूर्व प्रधान बहादुर सिंह सभरवाल, मनजीत सिंह चावला, एच एस माटा, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रबंधक कमेटी एन एच एक, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एन एच 5, एनक्लेव, सेक्टर 10, नहर पार, सेक्टर 16, सेक्टर 19 के गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी से जुड़े लोग व बड़ी संख्या में संगत की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। 

कार्यक्रम में विधायक राजेश नागर व भाजपा अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल भी शामिल हुए। प्रबंधन के लिए स. गुरिंदर सिंह आहूजा, स. अमरजीत सिंह, एन एस बिन्दरा, राजी नागपाल, जितेंद्र कौर रुबी विशेष रूप से सक्रिय देखे गए।

Thursday, 12 March 2026

जगपाल सिंह पिंटू के ससुर स. गुरबचन सिंह नरुला का देहांत, अंतिम संस्कार 13 मार्च को

जगपाल सिंह पिंटू के ससुर स. गुरबचन सिंह नरुला का देहांत, अंतिम संस्कार 13 मार्च को


फरीदाबाद, 12 मार्च (रैपको न्यूज़)। प्रमुख समाजसेवी एवं गुरुद्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी प्रबंधक कमेटी के प्रधान स. जगपाल सिंह पिंटू के ससुर स. गुरबचन सिंह नरुला का आज यहां आकस्मिक निधन हो गया।

 स. गुरबचन सिंह नरुला का अन्तिम संस्कार दिनांक 13 मार्च 2026 को सांय 4:30 बजे श्मशान घाट, सैक्टर 22 पर किया जाएगा।

स. गुरबचन सिंह नरुला अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

 रैपको न्यूज़ परिवार के साथ स. जगपाल सिंह पिंटू व नरुला परिवार के निकटतम संबंध रहे। स. गुरबचन सिंह नरुला के निधन पर रैपको न्यूज़ परिवार दुख व्यक्त करता है। वाहेगुरु के चरणों में अरदास है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना प्रदान करें।

Friday, 6 March 2026

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा शहीदी साका श्री ननकाना साहब को समर्पित विशेष कार्यक्रम आज से

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा शहीदी साका श्री ननकाना साहब को समर्पित विशेष कार्यक्रम आज से


फरीदाबाद, 6 मार्च (रैपको न्यूज)। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एन एच एक द्वारा शहीदी साका श्री ननकाना साहब को समर्पित विशेष कीर्तन व गुरमत समागम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

 गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रबंधक कमेटी के प्रधान स. मंजीत सिंह चावला ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार 6 मार्च 2026 शुक्रवार को सांय भाई चरणजीत सिंह, भाई रविंदर सिंह, ज्ञानी मनमोहन सिंह निमाणा, भाई महेंद्र सिंह खालसा, और भाई जगजीत सिंह बबीहा शब्द कीर्तन व कथा विचारों के साथ संगत को निहाल करेंगे।

 कार्यक्रम के अनुसार 7 मार्च 2026 शनिवार को सांय भाई चरणजीत सिंह, भाई राजेंद्र सिंह सचदेवा, ज्ञानी मनमोहन सिंह निमाणा, जसविंदर सिंह दर्दी और भाई लखविंदर सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहब श्री अमृतसर साहिब द्वारा शब्द कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

श्री चावला ने बताया कि दिनांक 8 मार्च 2026 रविवार को प्रातः भाई चरणजीत सिंह और भाई लखविंदर सिंह द्वारा आसा दी वार का पाठ किया जाएगा। 

आपने जानकारी दी कि कार्यक्रम बाटा पेट्रोल पंप के सामने एन एच एक के प्लाट पर किया जाएगा। संगत से आह्वान किया गया है कि बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में शामिल हो और गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें।

 श्री चावला ने जानकारी दी कि शहीदी साका को समर्पित कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आयोजित किए जाते हैं, जिसका उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों के समक्ष यह संदेश देना है कि मौजूदा स्थिति तक आने के लिए कौम को कैसी-कैसी शहादतों के दौर से गुजरना पड़ा।

Monday, 2 March 2026

उत्साहपूर्वक मनाया गया गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सैक्टर 15 का स्थापना दिवस, कीर्तन समागम का संगत ने उठाया आनन्द

उत्साहपूर्वक मनाया गया गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सैक्टर 15 का स्थापना दिवस, कीर्तन समागम का संगत ने उठाया आनन्द


फरीदाबाद, 2 मार्च (रैपको न्यूज)।  गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा सैक्टर-15, फरीदाबाद का 33वां स्थापना दिवस रविवार 1 मार्च को गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के सानिध्य में उत्साहपूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर विशेष कीर्तन समागम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई।


कार्यक्रम में श्री सहिज पाठ साहिब जी की सम्पूर्णता उपरांत बेबे नानकी स्त्री सत्संग सभा (गु. साहिब) द्वारा कीर्तन का आयोजन किया गया। तदोपरांत बच्चों द्वारा आयोजित कीर्तन किया गया। हजूरी रागी गु. साहिब भाई दीदार सिंघ व हजूरी रागी श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब भाई राय सिंघ द्वारा किए कीर्तन का आनंद संगत ने उठाया।


गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की प्रधान सरदारनी राणा कौर भट्टी ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब का 33वां स्थापना दिवस वास्तव में उन लोगों के लिए गर्व का विषय है जो किसी न किसी रूप में गुरुद्वारा साहिब से जुड़े रहे हैं।


आपने बताया कि गुरुद्वारा साहिब की स्थापना से लेकर वर्तमान तक न केवल सैक्टर क्षेत्र बल्कि एन‌आईटी तथा ग्रामीण इलाकों की संगत विभिन्न आयोजनों में शामिल होती रही है। 


सरदारनी राणा कौर भट्टी ने समय समय पर गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन, गुरमत समागम, गुरु साहिबान की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार, प्रबंधन, लंगर, जोड़ाघर, सौन्दर्यकरण व अन्य कार्यों में जुटे लोगों व टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 33 वर्ष में उनकी सेवाओं के साथ ही वर्तमान स्वरूप सम्भव हो सका।


कार्यक्रम में भाई राय सिंघ के कीर्तन का संगत द्वारा उठाए गए आनन्द का अन्दाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि कीर्तन समागम निर्धारित समय से काफी देर से सम्पन्न हुआ परन्तु अंत तक संगत एकजुटता से जुड़ी रही और कीर्तन का आनंद लेती रही।


कार्यक्रम में गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के संस्थापक सदस्य स. सुच्चा सिंह, स. गम्भीर सिंह बांगा, स. सतेन्द्र सिंह बांगा, प्रबंधक कमेटी के उपप्रधान स0 अमरजीत सिंह और महासचिव स0 गुरिन्द्र सिंह आहुजा, कोषाध्यक्ष नवजीत सिंह बिंद्रा, सहसचिव गुरमीत सिंह बिंद्रा, संयुक्त कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बग्गा व धर्म प्रचार सरदारनी जितेंद्र कौर रूबी, बेबी नानकी स्त्री सत्संग सभा की प्रधान सरदारनी रविंद्र पाल कौर व टीम, लंगर सेवा में राजेंद्र नागपाल, इन्द्रजीत छाबड़ा, नरेंद्र सिंह आहूजा, जोड़ाधर में स. मंजीत सिंह साम्भी, सुनील किन्नरा, एम एस पुरी काफी सक्रिय देखे गए।


कार्यक्रम में गुरमत शिक्षा से संबंधित प्रोग्रामों में शामिल होने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया।



Thursday, 5 February 2026

एडवोकेट कुलदीप सिंह भाटी का निधन, अन्तिम संस्कार आज 5 फरवरी 2026 को

एडवोकेट कुलदीप सिंह भाटी का निधन, अन्तिम संस्कार आज 5 फरवरी 2026 को

फरीदाबाद, 5 फरवरी (रैपको न्यूज़)। प्रमुख अधिवक्ता एडवोकेट कुलदीप सिंह भाटी का कल एक सड़क दुघर्टना में स्वर्गवास हो गया। उनके निधन का समाचार सुनकर अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

एडवोकेट कुलदीप सिंह भाटी (दीपू) का अन्तिम संस्कार आज दिनांक 5 फरवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे 

श्मशान घाट, सैक्टर 8, बाईपास पर किया जाएगा।

एडवोकेट कुलदीप सिंह भाटी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए अधिवक्ताओं ने इसे समाज व अधिवक्ता समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है।

कुलदीप सिंह भाटी के निधन पर रैपको न्यूज़ परिवार दुख व्यक्त करता है। ईश्वर के चरणों में प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना प्रदान करें।

Sunday, 25 January 2026

बाबा दीप सिंह जी के जन्म दिवस को समर्पित कीर्तन फेरी 26 जनवरी 2026 को

बाबा दीप सिंह जी के जन्म दिवस को समर्पित कीर्तन फेरी 26 जनवरी 2026 को


फरीदाबाद 25 जनवरी (रैपको न्यूज़)। प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी धन धन बाबा दीप सिंह जी शहीद जी के जन्म दिवस को समर्पित कीर्तन फेरी 26 जनवरी 2026 को दोपहर 2:30 बजे आरंभ होगी।

कीर्तन फेरी के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं और संगत से आग्रह किया गया है कि वह निर्धारित समय व रुट अनुसार फेरी में शामिल होकर गुरु महाराज द्वारा दी खुशियां प्राप्त करें।

फेरी के रूट की जानकारी देते हुए स. गुरमीत सिंह लिटल व कीर्तन फेरी के लिए तत्पर टीम के सदस्यों स. गुरजीत सिंह, स. इन्द्रजीत सिंह, स. दविन्द्र सिंह, स. महिन्द्र सिंह, स. जसबीर सिंह, स. हरपाल सिंह, स. हरजीत सिंह, स. तेजिन्द्र सिंह, स. अतर सिंह, स. रणजीत सिंह राणा, एडवोकेट नरेंद्र सिंह कंग ने बताया कि कीर्तन फेरी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एन एच 5 से आरंभ होगी व आहूजा प्रापर्टी डीलर के सामने से जी ब्लॉक में प्रवेश करेगी।

आपने बताया कि जी ब्लॉक से ब्लाक डी, ई, एफ और जी ब्लाक चौक से राजकीय कन्या स्कूल Govt. Girl School के सामने से होकर बजाज कटपीस के सामने से मार्केट नं. 5 से ईजी डे चौक से मुड़कर 5 सी ब्लॉक सोनू एम्पोरियम की गली से मुड़कर गली गुरुद्वारा गुरु नानक पार्क ब्लॉक सी व रंग साज वाली गली ब्लॉक डी से वापिस गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा एन एच 5 पहुंचेगी।

Tuesday, 20 January 2026

स्वयंसेवक संघ के सह कार्यवाहक ने सिक्खों के सेवा व समर्पण भाव को अनुकरणीय बताया

स्वयंसेवक संघ के सह कार्यवाहक ने सिक्खों के सेवा व समर्पण भाव को अनुकरणीय बताया

फ़रीदाबाद, 20 जनवरी (रैपको न्यूज)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह कार्यवाहक डॉ  कृष्ण गोपाल ने कहा है कि देश का इतिहास इस तथ्य का ग्वाह है कि सिक्खों ने सदैव धर्म  व मानवता कल्याण के साथ साथ राष्ट्र हित में एकजुट होकर अपना योगदान दिया है जोकि वर्तमान में भी जारी है।

यहां सुप्रमुख उद्योगपति स. एस एस बांगा के निवास स्थान पर सिक्ख संगत, औद्योगिक प्रतिनिधियों के साथ आयोजित एक बैठक में डॉ  कृष्ण गोपाल ने कहा कि सेवा, त्याग और बलिदान की परंपरा व राष्ट्रभक्ति और समर्पण का भाव जो सिक्खों की विशेषता है, दूसरों को भी प्रेरित करती है।

कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक, राष्ट्रीय, औद्योगिक एवं समसामयिक विषयों पर गहन एवं सार्थक विचार-विमर्श के उद्देश्य से किया गया। वर्तमान में समाज, उद्योग, संस्कृति, पर्यावरण के लिए जारी विभिन्न कार्यों का उल्लेख करते हुए आपने कहा कि कोरोना काल पंथ की एकता व समर्पण का सबसे बड़ा उदाहरण रहा, जब एक वायरस ने पूरी दुनिया को हिला दिया और सिक्ख समुदाय समर्पित भाव से सड़क पर उतरकर सभी की सेवा करता हुआ दिखाई दिया।

इससे पूर्व आगंतुकों का स्वागत करते हुए विक्टोरा ग्रुप के संस्थापक स. जी.एस. बांगा ने कहा कि सिक्खों को गुरु साहिबान द्वारा किया हुकुम ‘नाम जपो, कृत करो और वंड छको’ परिश्रम, ईमानदारी और सेवा का संदेश देता है। 

सामाजिक समरसता के लिए किए जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए आपने कहा कि राष्ट्र की अंखडता के लिए सभी वर्गों को एकजुट होना होगा।


विक्टोरा इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक स. एस एस बांगा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आपसी रिश्तों में सद्भाव एवं विश्वास के लिए प्रयासों को निरंतर जारी रखना होगा। आपने कहा कि सिक्खों को 'मानस की जात सभै एक पहचानबो' की सीख बचपन से ही दी जाती है और मानवता व सभी के कल्याण की राह पर सिक्ख कार्यरत रहता है।

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सैक्टर 15 प्रबंधक कमेटी की प्रधान सरदारनी राणा कौर भट्टी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक सिक्ख गुरु साहिबान की शिक्षाओं के अनुरूप कार्यरत है। 'सब सिक्खन को हुकुम है गुरु मान्यो ग्रंथ‌' का जिक्र करते हुए सरदारनी राणा कौर भट्टी ने कहा कि कुरीतियों विरुद्ध कार्य व केवल गुरु ग्रंथ साहिब के प्रति निष्ठा व विश्वास ही सिक्ख की पहचान है।


इस अवसर पर स. अजय जुनेजा, स. गुरिंदर सिंह, स. अमरजीत सिंह, स. ए. एस. चावला, स. बी. पी. सिंह, स. कुलदीप सिंह साहनी सहित बड़ी संख्या में सिक्ख प्रतिनिधियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Sunday, 18 January 2026

एडवोकेट रजत जायसवाल का निधन, अन्तिम संस्कार आज 18 जनवरी 2026 को

एडवोकेट रजत जायसवाल का निधन, अन्तिम संस्कार आज 18 जनवरी 2026 को


फरीदाबाद, 18 जनवरी (रैपको न्यूज़)। अधिवक्ता, समाजसेवी एवं भाजपा नेता एडवोकेट रजत जायसवाल का आज यहां हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया। उनकी आयु काफी कम थी, उनके निधन का समाचार सुनकर अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

एडवोकेट रजत जायसवाल का अन्तिम संस्कार आज दिनांक 18 जनवरी 2026 को सांय 5:00 बजे श्मशान घाट, पटेल चौक, एन एच चार पर किया जाएगा।

एडवोकेट रजत जायसवाल पंजाबी लायर्स क्लब के प्रमुख व सक्रिय सदस्य थे। पिछले कुछ दिनों में यह दूसरा निधन है, जिससे पीएलसी व अधिवक्ता समाज आहत हुआ है। कुछ दिन पहले ही एन एच 5 के ही निवासी एडवोकेट राजेंद्र गांधी का देहांत हुआ था।

एडवोकेट रजत जायसवाल के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए अधिवक्ताओं ने इसे समाज व अधिवक्ता समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है।

 रैपको न्यूज़ परिवार के साथ रजत जायसवाल के निकटतम संबंध रहे। श्री रजत जायसवाल के निधन पर रैपको न्यूज़ परिवार दुख व्यक्त करता है। वाहेगुरु के चरणों में अरदास है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना प्रदान करें।

Friday, 9 January 2026

एडवोकेट राजेंद्र गांधी नहीं रहे, अन्तिम संस्कार आज 9 जनवरी 2026 को

एडवोकेट राजेंद्र गांधी नहीं रहे, अन्तिम संस्कार आज 9 जनवरी 2026 को

फरीदाबाद, 9 जनवरी (रैपको न्यूज़)। प्रमुख अधिवक्ता एवं समाजसेवी एडवोकेट राजेंद्र गांधी का कल बनारस में हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया। उनके निधन का समाचार सुनकर सभी हतप्रभ रह गए। 

एडवोकेट राजेंद्र गांधी का अन्तिम संस्कार आज दिनांक 9 जनवरी 2026 को सांय 4:00 बजे श्मशान घाट, पटेल चौक, एन एच चार पर किया जाएगा।

एडवोकेट राजेंद्र गांधी पंजाबी लायर्स क्लब के प्रमुख व सक्रिय सदस्य थे।

उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए अधिवक्ता अश्विनी त्रिखा, मनोज अरोड़ा, नरेंद्र सिंह कंग, दीपक गेरा, सुरेन्द्र गेरा, विजय भूषण आर्य, आशीष अरोड़ा, अरुण दुआ, राजेश खन्ना, रवि विरमानी, जतिंदर सिंह, विजय शर्मा, हरीश चेतल, अंकुर गोसाई , पुनीत भाटिया, प्रेम डुडेजा, ललित भटेजा, हरजीत सिंह, अजय शर्मा, सरोज पोपली, कुसुम सरदाना ने इसे समाज व अधिवक्ता समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है।

 रैपको न्यूज़ परिवार के गांधी परिवार के साथ निकटतम संबंध हैं। श्री राजेन्द्र गांधी के निधन पर रैपको न्यूज़ परिवार दुख व्यक्त करता है। वाहेगुरु के चरणों में अरदास है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना प्रदान करें।

Thursday, 8 January 2026

इन्कम टैक्स प्रैक्टिशनर एडवोकेट कुलदीप सिंह को मातृशोक, अन्तिम संस्कार 9 जनवरी को

इन्कम टैक्स प्रैक्टिशनर एडवोकेट कुलदीप सिंह को मातृशोक, अन्तिम संस्कार 9 जनवरी को

फरीदाबाद, 8 जनवरी (रैपको न्यूज़)। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय एवं इन्कम टैक्स प्रैक्टिशनर एडवोकेट कुलदीप सिंह की माताजी व एडवोकेट अर्चना की दादी श्री मति प्रीतम कौर जी का आज यहां स्वर्गवास हो गया।

 श्री मति प्रीतम कौर अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ ग‌ई हैं।

श्री मति प्रीतम कौर  की अन्तिम यात्रा शुक्रवार 09 जनवरी 2026 को उनके निवास मकान नं 2269 एयरफोर्स रोड, जवाहर कॉलोनी एन‌आईटी फरीदाबाद से आरंभ होगी, जबकि उनका अंतिम संस्कार प्रातः 11:30 बजे बाबा दीप सिंह चौक (जनता कालोनी के सामने) श्मशान घाट पर किया जाएगा।

 रैपको न्यूज़ परिवार के एडवोकेट कुलदीप सिंह परिवार के साथ निकटतम संबंध हैं। श्री मति प्रीतम कौर के निधन पर रैपको न्यूज़ परिवार दुख व्यक्त करता है। वाहेगुरु के चरणों में अरदास है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना प्रदान करें।

Saturday, 3 January 2026

 गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन 4 दिसंबर को सैक्टर एन‌आईटी में, व्यवस्था में किए गए कुछ परिवर्तन

गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन 4 दिसंबर को सैक्टर एन‌आईटी में, व्यवस्था में किए गए कुछ परिवर्तन


फरीदाबाद, 3 दिसंबर (रैपको न्यूज)। दशम पातशाही श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा एन‌एच 5 फरीदाबाद द्वारा इस वर्ष भी नगर कीर्तन का आयोजन रविवार 4 दिसंबर 2025 को किया जा रहा है।

गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान स. एच. एस. माटा व ‌स्कूल कमेटी के चेयरमैन स. सुरजीत सिंह ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि नगर कीर्तन प्रात: 9.00 बजे गुरूद्वारा साहिब से आरंभ होगा जो गुरुद्वारा गुजरात ट्रेन, सलूजा पेट्रोल पंप, माताजी चौक, आर्य समाज रोड, संतो का गुरुद्वारा, गुरुद्वारा गुरु ग्रंथ साहिब, गुरुद्वारा सिंह सभा एन‌ एच एक, गुरुद्वारा नौरंग पंचायती, गुरुद्वारा उतली तोची, गुरुद्वारा वजीरिस्तान के निकट से होता हुआ, गुरुद्वारा माता कर्मोंबाई, गुरुद्वारा एन‌एच 3, से होता हुआ एन‌एच 3 के रास्ते 4-5 चौक व मार्केट नं. 5 से होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एन‌एच 5 पहुंचेगा। 


सरदार माटा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष गुरू गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरूद्वारा साहिब व संगत द्वारा नगर कीर्तन का आयोजन किया जाता है और नगर कीर्तन में न केवल बड़ी तादाद में संगत एकत्रित होती है बल्कि नगर कीर्तन के दौरान शब्द कीर्तन द्वारा बाणी का गुणगान किया जाता है।

सरदार सुरजीत सिंह ने बताया कि इस बार नगर कीर्तन की व्यवस्था को लेकर कुछ प्रभावी निर्णय लिए गए हैं जिसके तहत गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन प्रातः 9:00 बजे अरदास उपरांत आरंभ हो जाएगा। इसी प्रकार जगह-जगह पांच प्यारों से अरदास की बजाय वहां अरदास कराने वालों के नाम नोट कर लिए जाएगी जिसे सामूहिक रूप से गुरुद्वारा साहिब में किया जाएगा। इसके साथ ही सायंकाल जब नगर कीर्तन वापस आएगा तो बिजली शिकायत केंद्र न 5 से लेकर गुरुद्वारा साहिब तक फूलों की वर्षा की जाएगी। यही नहीं नगर कीर्तन की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ट्रेफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है।

सरदार एच एस माटा व स. सुरजीत सिंह ने समस्त संगत से आह्वान किया है कि वह बढ़-चढ़ कर नगरकीर्तन में शामिल हों और गुरू घर की खुशियां प्राप्त करे।

Saturday, 27 December 2025

21वीं आजाद चैलेंजर कप फुटबॉल चैंपियनशिप जारी, खिलाड़ियों में जुनून व उत्साह

21वीं आजाद चैलेंजर कप फुटबॉल चैंपियनशिप जारी, खिलाड़ियों में जुनून व उत्साह


फरीदाबाद, 27 दिसंबर (रैपको न्यूज)। आजाद स्पोर्ट्स क्लब सोसायटी व जिला फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा यहां 26 दिसंबर से एयरफोर्स ग्राउंड (एन एच 4) में चल रहे 21वें आजाद चैलेंजर कप फुटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों का जुनून देखने योग्य रहा। प्रतियोगिता की ओपनिंग सेरिमनी शुक्रवार 26 दिसंबर को फरीदाबाद की महापौर श्रीमती प्रवीण जोशी द्वारा किया गया। 


इस अवसर पर हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा भी मुख्य अतिथि रही। इस अवसर पर एकोरेट इंडस्ट्रीज एंड ब्राइट इंडस्ट्रीज के सरदार सुखबीर सिंह, जेसीबी से श्री अतुल त्रिखा, ऑल एस्कॉर्ट्स यूनियन के पूर्व प्रधान एस डी त्यागी, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सेक्टर 15 की प्रधान सरदारनी राणा कौर भट्टी, समाजसेवी जगबीर सिंह तेवतिया, राकेश दीवान, राजेश नागर व सनातन धर्म सभा बांके बिहारी मंदिर के प्रधान ललित गोसाई विशेष रूप से उपस्थित थे।


आजाद स्पोर्ट्स क्लब सोसायटी के चेयरमैन श्री नवजीवन गोसाई व प्रधान श्री सतनाम सिंह मंगल ने बताया कि टूर्नामेंट में एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों फरीदाबाद गुड़गांव दिल्ली व नोएडा सहित देशभर से 16 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें इनकम टैक्स व पंजाब से आए खिलाड़ी भी शामिल हैं। कल हुए मैचो में फरीदाबाद व दिल्ली की टीमें आपस में खेली, जिसमें स्लम फ्रंट ने आजाद जूनियर को पराजित किया।


प्रतियोगिता की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसका आरंभ महिला फुटबॉल टीम के मैच के साथ हुआ।


आज दिनांक 27 दिसंबर 2025 को टूर्नामेंट के दूसरे दिन मुख्य अतिथि रमेश चक्रवर्ती (प्रबंध निदेशक श्रीहंस टेक एक्सपोर्ट प्रा. लिमिटेड) ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। यह अवसर पर सर्वश्री डॉ आनंद मेहता, एस भसीन, एस रहमान, सुश्री मंजू, श्याम सुंदर कपूर, एडवोकेट स. नरेंद्र सिंह कंग, रणधीर सिंह, रविंद्र भाटिया, संजय खनेजा, राजकुमार शुभ, मोहन सिंह बैसला, स. उदयदीप सिंह, पुलिस अधिकारी श्री सतीश कुमार, श्री ओम प्रकाश, श्री अशोक अरोड़ा, श्री राजन मथरेजा, श्री अरुण भगत, श्री विजय मेहरा, श्री सुनील आनंद की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।


कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए श्री सतनाम सिंह मंगल ने बताया कि आजाद चैलेंजर कप प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है और इसमें देश भर से फुटबॉल टीम में शामिल होते हैं।


आपने बताया कि वर्तमान में जबकि युवा शक्ति मोबाइल व भौतिकता के चक्रव्यूह में फंस चुकी है, ऐसे में युवा शक्ति को खेल के मैदान में लाने के लिए ये प्रयास किये जा रहे हैं।


अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉक्टर आनंद मेहता ने कहा कि युवा वर्ग को ऐसे आयोजनों में अवश्य शामिल होना चाहिए, जिसमें प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ शारीरिक व्यायाम भी सुनिश्चित होता है।


आजाद स्पोर्ट्स क्लब सोसायटी के अध्यक्ष श्री नवजीवन गोसाई ने उन सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। 

आजाद स्पोर्ट्स क्लब सचिव डी एन वोहरा, उपप्रधान प्रदीप शर्मा कोषाध्यक्ष इंद्रजीत बिधूड़ी और मुख्य संरक्षक स. सुखबीर सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि सदस्यों व समाज के प्रबुद्ध लोगों के सहयोग से यह फुटबॉल प्रतियोगिता भविष्य में भी युवा वर्ग को प्रोत्साहित करने के लिए तत्पर रहेगी। श्री दीनानाथ बोहरा ने बताया कि फरीदाबाद में दो अकैडमी कार्य कर रही हैं, जो एचआर एयर फोर्स ग्राउंड व राजकीय कन्या विद्यालय एन एच 5 में है। 


प्रतियोगिता का समापन रविवार 28 दिसंबर को दोपहर बाद 2.30 बजे होगा। जिसमें बड़कल विधायक श्री धनेश अदलक्खा, एन आई टी विधायक सतीश फागना व पूर्व विधायक चंद्र भाटिया मुख्य अतिथि होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में डॉक्टर आनंद मेहता, सरदार सुखबीर सिंह, संत गोपाल गुप्ता तेजेंद्र मलिक व दविंदर खुराना शामिल होंगे। 


श्री सतनाम सिंह मंगल ने उन सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है जिन्होंने पिछले कई वर्षों से क्लब की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। आपने क्लब के सदस्यों की भी सराहना की है जो क्लब की गतिविधियों को आगे बढ़ाने व इसके आयोजनों में तन मन धन से सहयोग दे रहे हैं।