Showing posts with label Gurugram News. Show all posts
Showing posts with label Gurugram News. Show all posts

Saturday, 8 November 2025

उद्योगों के लिये बिजली, पानी व भूमि की उपलब्धता जरूरी : चौपड़ा

उद्योगों के लिये बिजली, पानी व भूमि की उपलब्धता जरूरी : चौपड़ा

दिल्ली, 7 नवम्बर (रैपको न्यूज़)।  अपैक्स चैम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज एनसीटी दिल्ली के प्रधान व नायार्ड दिल्ली के मानद काउंसिल जनरल कपिल चौपड़ा ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि उद्योगों के लिये बिजली, पानी, भूमि व कर की दर को कम करने के लिये तुरंत प्रभाव से कदम उठाएं ताकि इसका लाभ उद्योग जगत को वास्तविक रूप से मिल सके।

श्री कपिल चौपड़ा के अनुसार जहां एक ओर सरकार मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिये प्रभावी पग उठा रही है वहीं दूसरी ओर वास्तविक  स्थिति यह है कि औद्योगिक उत्पादन की लागतों में निरंतर बढ़ौतरी हो रही है और इससे न केवल उद्योगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं उत्पादन की लागत को कम करने के प्रयास विफल हो रहे हैं। 

श्री चौपड़ा ने देश में बिजली की बढ़ रही दरों, पानी की उपलब्धता को लेकर बढ़ रही समस्या, भूमि उपलब्ध न होने व करों की दर में निरंतर बढ़ौतरी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते कहा है कि इससे विकसित भारत के सपने पर नाकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। 

श्री चौपड़ा ने बताया कि बिजली की दरों में पिछले एक दशक में काफी बढ़ौतरी दर्ज की गई है जबकि पानी की उपलब्धता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भूमिगत जल का स्तर काफी नीचे गिर गया है और पूरे एनसीआर को फिल्टर पानी खरीद कर पीना पड़ता है।आपने उद्योगों के विस्तार में आ रही समस्याओं का जिक्र करते कहा है कि इस हेतु भूमि उपलब्ध नहीं है और यदि उद्योग अनअप्रूव्ड औद्योगिक क्षेत्रों मेें अपनी ईकाई स्थापित कर लेता है तो उसे एनओसी नहीं मिलती, बैंकों द्वारा लोन नहीं दिया जाता और विभिन्न औपचारिकताओं में फंसकर रह जाता है।

श्री चौपड़ा ने स्पष्ट करते कहा है कि यदि सरकार बिजली, पानी, भूमि की उपलब्धता तथा करों की दर को कम करने के लिये प्रभावी पग उठाए तो जहां इससे उद्योगों को तो प्रोत्साहन मिलेगा ही वहीं औद्योगिक उत्पादन की दरों को भी नियंत्रित किया जा सकेगा जो वर्तमान समय में एक बड़ी चुनौती है। 

श्री चौपड़ा ने विश्वास व्यक्त किया है कि केंद्र सरकार ऐसी प्रभावी नीति तैयार करेगी जिससे उद्योगों को लाभ मिलेगा और सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था विकास दर को दो अंकों में लाने के प्रयासों की ओर कदम बढ़ाए जा सकेंगे।

Saturday, 1 November 2025

एमएसएमई सैक्टर के लिये वित्त, भूमि, आर एंड डी संबंधी सुविधाओं हेतु नीति जरूरी : अरूण जैन

एमएसएमई सैक्टर के लिये वित्त, भूमि, आर एंड डी संबंधी सुविधाओं हेतु नीति जरूरी : अरूण जैन

गुरूग्राम, 31 अक्तूबर (रैपको न्यूज़)। गुडग़ांव चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व प्रधान श्री अरूण जैन ने हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में एमएसएमई सैक्टर को प्रोत्साहन देने के लिये उठाए जा रहे कदमों की जहां सराहना की है, वहीं श्री जैन का मानना है कि इस संबंध में एमएसएमई सैक्टर्स की आधारमूल आवश्यकताओं पर ध्यान दिया जाना आवश्यक है।

श्री जैन के अनुसार हालांकि सरकार द्वारा प्रदेश में विभिन्न कानूनों व नीतियों का सरलीकरण करते हुए एमएसएमई सैक्टर को राहत प्रदान करने का प्रयास किया है परंतु अभी भी इस क्षेत्र के लिये चुनौतियों का माहौल बना हुआ है श्री जैन के अनुसार एमएसएमई सैक्टर के समक्ष वित्त, आर एंड डी, नया निवेश, विस्तार के लिये भूमि, स्किल लेबर संबंधी  समस्याएं सामने आ ही हैं जिन पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

कोविड के प्रभाव का जिक्र करते हुए श्री जैन ने कहा है कि हालांकि सरकार के सहयोग अपनी मेहनत के चलते एमएसएमई सैक्टर्स इस प्राकृतिक आपदा से निपटने में काफी सफल रहा है परंतु एआई, नई तकनीक, अंतर्राष्ट्रीय हालात व राजनीतिक परिवेश ऐसी चुनौतियां बन कर सामने आई हैं जिनसे एमएसएमई सैक्टर को जूझना पड़ रहा है।

श्री जैन ने केंद्र व राज्य सरकार से आग्रह किया है कि वर्तमान परिवेश व आवश्यकताओं के अनुरूप ऐसी योजना तैयार की जाए जिससे एमएसएमई सैक्टर को वास्तव में राहत व प्रोत्साहन मिल सके।

Thursday, 30 October 2025

उद्योग विहार में सडक़ों के आस-पास फैला कूड़ा बना परेशानी का सबब : ए पी जैन

उद्योग विहार में सडक़ों के आस-पास फैला कूड़ा बना परेशानी का सबब : ए पी जैन

गुरूग्राम, 30 अक्तूबर (रैपको न्यूज़)। उद्योग विहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के महासचिव श्री ए पी जैन ने उद्योग विहार में सफाई प्रबंधों के लिए जहां तुरंत कार्यवाही की मांग गुरूग्राम नगर निगम आयुक्त से की है वहीं श्री जैन ने इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी आग्रह किया है कि वे संबंधित समस्या को संज्ञान में लेकर तुरंत कार्यवाही के आदेश दें।

श्री जैन के अनुसार उद्योग विहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन को लेकर हरियाणा राज्य औद्योगिक विकास निगम व गुरूग्राम नगर निगम के बीच जो अनुबद्ध हुआ और उद्योग विहार में सफाई प्रबंध जबसे गुरूग्राम नगर निगम ने अपने हाथ में लिए हैं तब से स्थिति भयावह बनी हुई है।

श्री जैन का मानना है कि उद्योग विहार में सफाई व्यवस्था में सुधार के लिये यदि सभी औद्योगिक संगठन अपने-अपने मंच स आवाज उठाएं और राजनीतिक स्तर पर उद्योग विहार की सुध ली जाए तो ही क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुचारू हो सकेगी। 

उद्योग विहार इंडस्ट्रीज एसो० ने मुख्यमंत्री सहित प्रशासन से किया आग्रह : स्वच्छता अभियान में बनाएं भागीदार

उद्योग विहार इंडस्ट्री एसोसिएशन द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री को लिखेपत्र का जिक्र करते हुए श्री जैन ने कहा है कि मुख्यमंत्री से भी आग्रह किया गया है कि वे उद्योग विहार में सफाई व्यवस्था के लिये तुरंत आदेश जारी करे।

श्री जैन ने उद्योग विहार की वर्तमान स्थिति का जिक्र करते कहा है कि जहां एक ओर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर देश भर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है और हरियाणा इस संबंध में अग्रणी है वहीं उद्योग विहार की सडक़ों के आसपास कूड़ा-करकट आम देखा जा सकता है। 

हालात यह है कि न केवल उद्योग प्रबंधकों में बल्कि श्रमिकों में भी चर्चा है कि शायद आने वाले समय में उद्योग विहार को कूड़ा डंपिँग स्थान घोषित किया जा सकता है।

श्री जैन के अनुसार कूड़े के ढेरों व गंदगी से सबसे अधिक प्रभाव उन निर्यातक ईकाईयों पर पड़ रहा है जो इस क्षेत्र में कार्यरत हैं। 

हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यह निर्यातक ईकाईयां अपने आयातकों को महज इसलिए नहीं बुलातीं क्योंकि उन्हें भय है कि सडक़ों के आस-पास फैले कूड़े को देखकर उनके आर्डरस पर नाकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

श्री जैन ने गुरूग्राम नगर निगम, जिला प्रशासन, स्थानीय विधायक, मुख्यमंत्री हरियाणा से भी आग्रह किया है कि तुरंत प्रभाव से उद्योग विहार में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किया जाए और केंद्र व राज्य सरकार के स्वच्छता अभियान में इस क्षेत्र को भी शामिल किया जाए।

आपने स्पष्ट करते कहा है कि इस संबंध में उद्योग विहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन व इसकी सदस्य ईकाईयां अपने स्तर पर यथासंभव सहयोग देने को तत्पर हैं ऐसे में आवश्यकता इस बात की है कि एक बार इस क्षेत्र को कूड़ा मुक्त बनाया जाए और यहां सफाई के  लिये नियमित कर्मचारी नियुक्त किये  जाएं।

श्री जैन ने विश्वास व्यक्त किया है कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, जिला उपायुक्त व नगर निगम आयुक्त इस संबंध में तुरंत कार्यवाही का परिचय देंगे और उद्योग विहार में कार्यरत उद्योग प्रबंधकों व श्रमिकों सहित आगंतुकों को कूड़े से स्थाई रूप से निजात मिल  सकेगी।

गुरूग्राम के निकट दो औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की घोषणा स्वागतयोग्य : बजाज

गुरूग्राम के निकट दो औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की घोषणा स्वागतयोग्य : बजाज

गुरूग्राम, 29 अक्तूबर (रैपको न्यूज़)। गुडग़ांव इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व प्रधान श्री वी पी बजाज ने हरियाणा सरकार द्वारा गुरूग्राम के निकट दो औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना का जहां स्वागत किया है वहीं श्री बजाज का मानना है कि इस संबंध में आवश्यकता इस बात की है कि सरकार इन प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्रों में ईवी, एआई और स्वच्छ ऊर्जा जैसे उद्यमियों को प्रोत्साहन दें। 

श्री बजाज के अनुसार गुरूग्राम के आस-पास दो औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित करने की जो घोषणा की गई है उससे साफ है कि सरकार गुरूग्राम के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिये तत्परता से कार्यरत है और आने वाले समय में इस संबंध में और भी नये कदम उठाए जाएंगे। उल्लेखनीय है हरियाणा सरकार ने आगामी पांच वर्षों के लिये जो औद्योगिक रूप रेखा तैयार की है उसके तहत प्रदेश में 10 नये औद्योगिक मॉडल टाउनशिप विकसित किये जाएंगे। सरकार द्वारा अब घोषणा की गई है कि इनमें से दो आईएमटी गुरूग्राम के आसपास ही स्थापित किये जाएंगे। यही नहीं सरकार द्वारा नये निवेश को बढ़ावा देने के लिये भी प्रयास किये जा रहे हैं और यह भी माना जा रहा है कि जापान से जो नया निवेश आना है उसे गुरूग्राम के आस-पास ही केंद्रित किया जाएगा।

 ईवी, एआई व स्वच्छ ऊर्जा जैसे सैक्टर्स पर ध्यान जरूरी

श्री बजाज के अनुसार यह हर्ष का विषय हैकि सरकार का रूख पिछले कुछ समय में गुरूग्राम के विकास व यहां इंफ्रास्ट्रकचर उपलब्ध कराने के लिये काफी गंभीर दिखाई दिया है।

श्री बजाज का मानना है कि अब जबकि गुरूग्राम के आसपास दो नये आईएमटी विकसित करने का विश्वास व्यक्त किया जा रहा है ऐसे में इन आईएमटी में स्वच्छ ऊर्जा, ईवी व एआई जैसे प्रोजैक्टों पर ध्यान दिया जाए तो इससे न केवल औद्योगिक संस्थानों को लाभ मिलने की उम्मीद है बल्कि रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

एआई व ईवी के संबंध में विस्तारपूर्वक विचार व्यक्त करते हुए श्री बजाज ने कहा है कि आने वाला समय आटोमोबाइल क्षेत्र में भी एआई को बढ़ावा देगा। वाहनों में एडास (एडीएएस) सिस्टम का उल्लेख करते श्री बजाज ने कहा है कि इस सिस्टम का आटोमोबाइल में उपयोग स्पष्ट करता है कि एआई की तरफ रूझान बढ़ रहा है और इसके दूरगामी परिणाम सामने आएं। ज्ञातव्य रहे कि एडास सिस्टम के तहत विभिन्न कंपनियों ने कारों में एडवांस ड्राइवर असिस्टैंस सिस्टम लांच किया है जिससे आटोमोबाइल क्षेत्र में एक नई क्रांति का समावेश हुआ है।

Wednesday, 29 October 2025

एआई, हैल्थ टैक, एग्री टैक व स्वच्छ ऊर्जा स्टार्टअप को बढ़ावा देने की योजना सराहनीय

एआई, हैल्थ टैक, एग्री टैक व स्वच्छ ऊर्जा स्टार्टअप को बढ़ावा देने की योजना सराहनीय

गुरूग्राम, 28 अक्तूबर (रैपको न्यूज़)। कंफरडेशन आफ इंडियन इंडस्ट्रीज हरियाणा स्टेट काउंसिल के पूर्व चेयरमैन श्री नीरज मुंजाल ने हरियाणा उद्योग व वाणिज्य विभाग तथा सिडबी वैंचर कैपीटल लिमिटेड द्वारा एकजुट होकर प्रदेश में एआई, हैल्थ टैक और एग्री टैक सहित स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में स्केलेबल स्टार्टअप विकसित करने की योजना का स्वागत करते कहा है कि इससे जहां नई स्टार्टअप ईकाईयों को प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं इससे नये कन्सैप्ट में नये उद्यमों का विकास हो सकेगा।

श्री मुंजाल के अनुसार वर्तमान में एआई (आर्टिफिशल इंटैलीजैंस) एक नये कन्सैप्ट के साथ जहां उद्योग जगत में सामने आई है वहीं इसे भविष्य का एक बेहतरीन टूल माना जा रहा है।

श्री मुंजाल का मानना है कि उद्योग व वाणिज्य विभाग तथा सिडबी के बीच अनुबद्ध से यह उम्मीदें बढ़ीं हैं कि आने वाले समय में एआई के लिये एक नया अध्याय आरंभ होगा जिससे न केवल युवा वर्ग को रोजगार मिलेगा बल्कि उद्योग जगत भी इससे लाभान्वित होगा।

उल्लेखनीय है हरियाणा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग और सिडबी वैंचर कैपीटल लिमिटेड के बीच आत्मनिर्भर स्टार्टअप वैंचर फंड के लिये 100 करोड़ की पूंजी प्रतिबद्धता योगदान समझौते पर हस्ताक्षर किये गये हैं। यह फंड सेबी पंजीकृत श्रेणी 1 वैंचर कैपीटल फंड का है जिसका कुल लक्ष्य 250 करोड़ रूपये का है। यह फंड एआई, हैल्थ टैक, एग्री टैक, स्वच्छ ऊर्जा जैसे उभरते क्षेत्रों में टिकाऊ व स्केलेवल स्टार्टअप में निवेश करेगा। 

श्री मुंजाल ने विश्वास व्यक्त किया है कि यह अनुबद्ध युवाओं में उद्यमिता को प्रोत्साहन देने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा और राज्य के स्टार्टअप इको सिस्टम को साशक्त बनाने में प्रभावी कदम होगा।

श्री मुंजाल का मानना है कि इन स्टार्टअप्स के लिये सरकार को ऐसे विशेष क्षेत्र भी विकसित करने चाहिएं जहां इन ईकाईयों को लगाया जा सकता है। गुरूग्राम में विकसित होने वाले विशेष आईएमटी में ऐसे स्टार्टअप्स के लिये प्रावधान रखने का सुझाव देते श्री मुंजाल ने कहा है कि इससे युवा वर्ग को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।

आपका सुझाव है कि इसके साथ ही ऐसे कदम उठाए जाने चाहिए जो युवाओं को विशेष रूप से प्रोत्साहन दिया जाए जो एआई के क्षेत्र में स्किल रखते हैं या हैल्थ टैक अथवा एग्रीटैक सहित स्वच्छ ऊर्जा के लिये विशेष रूप से कार्य करना चाहते हैं।

Saturday, 25 October 2025

पर्यावरण जागरूकता के लिये सभी वर्ग सक्रिय भागीदारी निभाएं : वधवा

पर्यावरण जागरूकता के लिये सभी वर्ग सक्रिय भागीदारी निभाएं : वधवा

गुरूग्राम, 24 अक्तूबर (रैपको न्यूज)। गुडग़ांव चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारिणी सदस्य श्री तरूण वधवा ने पर्यावरण के प्रति सभी वर्गोे में जागरूकता लाने की आवश्यकता पर बल देते कहा है कि जरूरत इस बात की है कि सभी प्रदूषण को कम करने व पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिये अपने-अपने स्तर पर योगदान दें।

श्री वधवा ने एनसीआर में प्रदूषण की बढ़ रही समस्या पर विचार व्यक्त करते कहा है कि स्थिति कितनी गंभीर है कि इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हमें आर्टिफिशियल रेन करानी पड़ रही है। श्री वधवा ने एनसीआर क्षेत्र में पौधारोपण अभियान को बढ़ावा देने, वाहन संबंधी प्रदूषण को कम करने तथा त्योहारों पर आतिशबाजी से परहेज करने का सुझाव देते कहा है कि समाज के सभी वर्ग यदि इसमें अपना योगदान दें तो एक स्वच्छ पर्यावरण की ओर कदम संभव है।

Friday, 24 October 2025

डीएवी स्कूल सैक्टर 49 का वार्षिकोत्सव समारोह : विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और रचनात्मकता की भावना लाना जरूरी : मुंजाल

डीएवी स्कूल सैक्टर 49 का वार्षिकोत्सव समारोह : विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और रचनात्मकता की भावना लाना जरूरी : मुंजाल


गुरूग्राम, 24 अक्तूबर (रैपको न्यूज़)। सुप्रसिद्ध उद्योग प्रबंधक व डीएवी केंद्रीय मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष श्री योगेश मुंजाल ने मूल्य आधारित शिक्षा पर जोर देते कहा है कि विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और रचनात्मकता के लिये स्कूलों में विशेष प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। 

श्री मुंजाल ने डीएवी पब्लिक स्कूल सैक्टर 49 गुरूग्राम के वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्यातिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त करते कहा कि पुस्तक के साथ-साथ व्यावहारिकता, संस्कार और नवीनतम ज्ञान के लिये प्रयास आवश्यक हैं। आपने डीएवी पब्लिक स्कूल सैक्टर 49 की मैनेजमेंट की सराहना करते कहा कि जिस प्रकार स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ शुभ वातावरण के लिये प्रयास किये जा रहे हैं वह सराहनीय हैं। 


श्री मुंजाल ने डीएवी के इतिहास का जिक्र करते कहा कि तमसो मा ज्योतिर्गम्य व सभी को संस्कारित शिक्षा देने के उद्देश्य से डीएवी की स्थापना की गई थी। आपने कहा कि राह में कई चुनौतियां आईं परंतु डीएवी एक आंदोलन की तरह अपने उद्देश्य की पूर्ति हेतु आगे बढ़ रहा है जिसके लिये इससे जुड़े सभी वर्ग, अध्यापक, विद्यार्थी सराहना के पात्र हैं। 


वार्षिकोत्सव में स्कूल की प्रबंधक सुश्री आदर्श कोहली ने अपने विचार व्यक्त करते कहा कि सृजनता व विद्यार्थियों को बेहतरीन शैक्षणिक प्रतिभा के साथ-साथ संस्कारों से जोड़े रखना स्कूल का उद्देश्य है और इस संबंध में शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देश में स्कूल की मैनेजमैंट कमेटी कार्यरत है। 

सुश्री आदर्श कोहली ने श्री योगेश मुंजाल व आगंतुकों का स्वागत करते कहा कि स्कूल का वार्षिकोत्सव वास्तव में स्कूल के दृष्टिकोण को खूबसूरती से प्रदर्शित करने का माध्यम है।

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आरंभ विद्यार्थियों व कर्मचारियों द्वारा डीएवी गान द्वारा किया गया, तदोपरांत दीप प्रज्जवलित कर दिव्यजाप के साथ अध्यात्मिक आभा में संगीत व नवीनता के सामंजस्यपूर्ण माहौल में कार्यक्रम आरंभ हुआ।


कार्यक्रम में एड सृजन द्वारा आयोजित वार्षिक प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने रेजेस के माध्यम से पर्यावरण अनुकूल उत्पादों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी की मुख्य थीम उद्यमशीलता पर केंद्रित थी।

सांस्कृतिक उत्सव का आरंभ सिम्फनी से किया गया जिसमें स्कूल आरकेस्ट्रा, गीत कार्यक्रम व बैंड ने परस्पर लय पर सामंजस्य के साथ भावनात्मक माहौल बनाया। अंग्रेजी गीत मैन इ द मिरर व हिंदी रचना मानवता का उत्थान के शानदार प्रदर्शन की सभी ने मुक्तकंठ से सराहना की।

अपने स्वागत संबोधन में स्कूल की प्रधानाचार्य सुश्री चारू मैनी ने आगंतुकों का स्वागत करते कहा कि स्कूल के वार्षिकोत्सव की थीम तमसो मा ज्योतिर्गम्य है जिसका उद्देश्य अज्ञानता से ज्ञान की ओर, भ्रम से स्पष्टता की ओर तथा आत्म संदेह से आत्मविश्वास की ओर कदम उठाना है। 

कार्यक्रम में कक्षा 7 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम जहां विशेष रूप से सराहनीय रहा वहीं भारत के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को समर्पित नाट्य प्रस्तुति की सभी ने प्रशंसा की।

कार्यक्रम में सत्र 2024-25 के लिये कक्षा 5 से कक्षा 7 तक के शैक्षणिक उपलब्धि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Saturday, 18 October 2025

निजी व सार्वजनिक क्षेत्र के बीच समुचित तालमेल केवल साकारात्मक नीति से संभव :जैन

निजी व सार्वजनिक क्षेत्र के बीच समुचित तालमेल केवल साकारात्मक नीति से संभव :जैन

गुरूग्राम, 17 अक्तूबर (रैपको न्यूज़)। गुडग़ांव चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व प्रधान श्री अरूण जैन ने केंद्र सरकार द्वारा सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों के बीच संतुलित तालमेल व भारत के घरेलू औद्योगिक आधार को मजबूत करने के लिये नीतिगत ढांचे के सुझावों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते कहा है कि आवश्यकता इस बात की है कि सार्वजनिक उद्योगों में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ाया जाए।

 श्री जैन का मानना है कि देश में रेलवे, रक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर जो योजनाएं पिछले 10 वर्ष में क्रियान्वित की गई हैं उसके परिणामस्वरूप इन क्षेत्रों के प्रति निजी क्षेत्र का रूझान बढ़ा है, ऐसे में यदि निजी क्षेत्र विशेषकर एसएमई सैक्टर को प्रभावी वैंडर्स के रूप में विकसित किया जाए तो परिणाम काफी सुखद व साकारात्मक रहेंगे।

श्री जैन के अनुसार गुरूग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से आटोमाबाइल सैक्टर के साथ जुड़े हैं परंतु जब रेलवे, रक्षा या इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित उद्योगों का आंकलन किया जाता है तो एसएमई सैक्टर की भागीदारी काफी कम दिखाई देती है। श्री जैन का सुझाव है कि निजी क्षेत्र या सार्वजनिक क्षेत्रों के बीच परस्पर संबंधों को बेहतर बनाने के लिये विशेष योजना तैयार की जानी जरूरी है और इसके लिये यदि सरकार एसएमई सैक्टर में अनुसंधान व विकास से संबंधित सहायता प्रदान करे तो परिणाम साकारात्मक रूप से सामने आएंगे।

एसएमई सैक्टरर्स के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, नई मशीनरी, नये आविष्कार, रिसर्च एंड डेवलपमैंट के लिये विशेष सहयोगात्मक कदमों की सिफारिश करते हुए श्री जैन ने कहा है कि सरकार यदि वित्त, भूमि व नई तकनीक के लिये सहायता उपलब्ध कराए तो एसएमई सैक्टर मजबूत बनेगा और इसका लाभ प्रत्यक्ष रूप से अर्थव्यवस्था को मिलेगा।

Friday, 17 October 2025

आवासीय योजनाओं के साथ-साथ आधारमूल ढांचे पर ध्यान जरूरी : जैन

आवासीय योजनाओं के साथ-साथ आधारमूल ढांचे पर ध्यान जरूरी : जैन

गुरूग्राम, 16 अक्तूबर (रैपको न्यूज़)। गुडग़ांव चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रधान श्री विकास जैन ने केंद्र सरकार द्वारा देश में आवास सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिये किये जा रहे प्रयासों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते कहा है कि इस संबंध में आवश्यकता इस बात की है कि देश के मुख्य शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर विशेषकर सडक़, सीवरेज, पेयजल, यातायात जैसी आधारमूल सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जाए।

केंद्र सरकार द्वारा 14 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों जिनमें असम, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, जम्मू और काश्मीर, पुद्दूचेरी, राजस्थान, तामिलनाडु, मध्यप्रदेश, मेघालय, उड़ीसा, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश सहित हरियाणा भी शामिल है, में आवास निर्माण के प्रस्तावों को मंजूरी देने, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी क्षेत्र में अतिरिक्त घर बनाने व सभी के लिये आवास सुनिश्चित करने की योजनाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते श्री विकास जैन ने कहा है कि यह निश्चित रूप से समाज व देश को विकास के पथ पर अग्रसित करने वाला कदम है परंतु आवश्यकता इस बात की है कि जिन शहरों में तेजी से जनसंख्या का दबाव बढ़ रहा है वहां आधारमूल ढांचा बेहतरीन बनाया जाए।

गुरूग्राम के विभिन्न क्षेत्रों का हवाला देते हुए श्री जैन ने कहा है कि जनसंख्या के दबाव के चलते इन क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता और वर्षा के मौसम में पानी की निकासी के साथ सीवरेज व्यवस्था एक बड़ी समस्या बनी हुई है। यही हाल कनैक्टीविटी को लेकर है जिससे समस्याएं बढ़ी हैं। 

श्री जैन का मानना है कि शहरों का विस्तार तो हो रहा है ऐसे में यदि आधारमूल ढांचा बेहतर बनाया जाए तो सभी संबंधित वर्गों को लाभ मिलेगा।

श्री जैन ने विश्वास व्यक्त किया है कि सरकार इस दिशा में भी योजनाओं को क्रियान्वित करेगी और इससे शहरी क्षेत्रों में सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Wednesday, 15 October 2025

गुरूग्राम व फरीदाबाद नगर निगम भी अब एआई की राह पर, नक्शा पास होगा मिनटों में!

गुरूग्राम व फरीदाबाद नगर निगम भी अब एआई की राह पर, नक्शा पास होगा मिनटों में!

गुरूग्राम, 14 अक्तूबर (रैपको न्यूज)। गुरुग्राम और फरीदाबाद में अब नगर निगम से नक्शा पास कराने के लिये न तो मारे-मारे फिरना पड़ेगा और न ही विभिन्न औपचारिकताओं से गुजरना पड़ेगा। सरकार व नगर निगम प्रशासन द्वारा बनाई जा रही योजनाएं यदि सफल रही तो दोनों नगर निगम शीघ्र ही एक ऐसा अत्याधुनिक पोर्टल शुरू करने जा रहे हैं, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से भवनों के नक्शे को सिर्फ 5 मिनट के भीतर मंजूर कर देगा। एक समाचार पत्र की माने तो यह कदम नक्शा मंजूरी की लंबी और थकाऊ प्रक्रिया को समाप्त कर देगा, जिससे शहर में अवैध निर्माण पर प्रभावी रूप से रोक लग सकेगी।

सूत्रों के अनुसार गुरुग्राम नगर निगम में भवनों के नक्शे पास करने के लिए अभी तक अपना कोई भी प्रभावी पोर्टल नहीं है। पहले होब पास नाम से एक पोर्टल बना हुआ था। उसी से भवनों के नक्शे पास होते थे। यह होब पास पोर्टल कई तकनीकी खामियों के कारण लोगों को अपने भवनों के नक्शे पास करवाने में मददगार नहीं रहा। वर्तमान में सरल पोर्टल के माध्यम से लोगों को अपने भवनों के नक्शे पास करवाने के लिए आवेदन करना पड़ रहा है। नियमों के अनुसार भवन का नक्शा पास करने की समय सीमा 30 दिन है, लेकिन व्यावहारिकता में ऐसा कम हो रहा है। सूत्रों की माने तो वर्ष में मुश्किल से 300 से 400 लोग ही नगर निगम से अपने भवनों के नक्शे पास करवा पाते हैं। जिससे निगम को हर साल करोड़ों रुपयों के राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसी को लेकर निगम ने अब एआई के माध्यम से नया पोर्टल बनाने की तैयारी की है। निगम की इस योजना से शहर में अवैध निर्माणों पर लगाम लग सकेगी और निगम को करोड़ों रुपयों के राजस्व का फायदा भी मिलेगा।

सूत्रों के अनुसार निगम एक निजी एजेंसी की तकनीकी टीम के साथ इस एआई-आधारित पोर्टल को तैयार करने में जुटा है। नई व्यवस्था में आवेदन करते ही एआई सिस्टम नक्शे की जांच करेगा। यदि नक्शा निगम के सभी बिल्डिंग बायलॉज और मानकों को पूरा करता है, तो यह सिर्फ पांच मिनट में पास हो जाएगा। तकनीकी खामी होगी, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारी और आवेदनकर्ता दोनों के पास मैसेज के माध्यम से पहुंच जाएगी, ताकि वह समय रहते सुधार कर सकें। यह स्वचालित प्रक्रिया पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी और मानवीय हस्तक्षेप को कम करने का काम करेगी।

गुरूग्राम नगर निगम आयुक्त श्री प्रदीप दहिया के अनुसार भवनों के नक्शे पास करवाने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए निगम की तरफ से अपना ही पोर्टल तैयार करवाया जा रहा है। एआई के माध्यम से 30 दिन की बजाय पांच मिनट में ही भवनों के नक्शे पास हो सकेंगे। इसको लेकर टीमें काम कर रही है।

दूसरी ओर फरीदाबाद नगर निगम द्वारा भी इस दिशा में नई योजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है। पता चला है कि निगम तेलंगाना की एक एजेंसी से संपर्क में है, जो शीघ्र ही प्रेजैन्टेशन देगी। तेलंगाना में सबसे पहले यह योजना शुरू हुई है। वर्तमान में भवन का नक्शा पास करने की समय सीमा 30 दिन है, लेकिन समय पर कार्य न होने की शिकायतें उठती रहीं हैं। इसी को लेकर निगम प्रशासन ने एआई आधारित नया पोर्टल बनाने की तैयारी की है। एआई की विशेषता यह होगी कि आवेदन होते ही सिस्टम नक्शे की जांच करेगा। यदि नक्शा निगम के सभी बिल्डिंग बायलॉज और मानकों को पूरा करता है, तो यह सिर्फ पांच मिनट में पास हो जाएगा। अगर आवेदन फाइल में कोई भी कमी या तकनीकी खामी होगी, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारी और आवेदनकर्ता दोनों के पास मैसेज के माध्यम से पहुंच जाएगी, ताकि वह समय रहते सुधार कर सकें। 

फरीदाबाद नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त सुश्री सलोनी शर्मा का कहना है कि तेलंगाना में एआई आधारित इस तरह की योजना शुरू हुई है। फरीदाबाद में इस योजना को लागू करने के लिए तेलंगाना में सेवा दे रही एजेंसी से संपर्क किया गया है।

सूत्रों के अनुसार यदि यह दोनों प्रोजैक्ट सिरे चढ़ते हैं तो नक्शा पास करवाने की लंबी जद्दोजहद से मुक्ति मिलेगी। यहां यह तथ्य विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि एनआईटी क्षेत्र में नक्शा पास कराना एक बड़ी चुनौती बनी है और बहुत कम ऐसे अर्जुन हैं जिनका तीर सीधा मछली की आंख पर लगता है।

Tuesday, 14 October 2025

सीआईआई आटोमोटिव वाटर कान्फ्रेंस 2025 : जल सरंक्षण के लिए औद्योगिक संस्थान प्रभावी पग उठाएं -योगेश मुन्जाल

सीआईआई आटोमोटिव वाटर कान्फ्रेंस 2025 : जल सरंक्षण के लिए औद्योगिक संस्थान प्रभावी पग उठाएं -योगेश मुन्जाल


गुरूग्राम, 13 अक्तूबर (रैपको न्यूज़)। सुप्रसिद्ध उद्योग प्रबंधक, गुडग़ांव इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एवं मुंजाल शोबा लिमिटेड के प्रबंध निदेशक व चेयरमैन श्री योगेश मुंजाल ने उद्योग प्रबंधकों से आह्वान किया है कि जल संरक्षण के लिये वे बढ़-चढ़ कर अपना योगदान दें और वाटर कंजर्वेशन के लिये 3 आर प्रिंसिपल को कार्यअमल में लाएं।

श्री मुंजाल ने कहा है कि आने वाले समय में पानी वास्तव में एक बड़ी समस्या बन सकता है, ऐसे में हमें अभी से जल संरक्षण के लिये एकजुट व तत्पर होना होगा। सीआईआई आटोमोटिव वाटर काफ्रेंस 2025 के शुभारंभ अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री मुंजाल ने कहा कि जल संरक्षण के लिये 3 आर का सिद्धांत प्रत्येक उद्यमी को कार्यअमल में लाना होगा। आपने 3 आर के संबंध में जानकारी देते बताया कि 3 आर वास्तव में रिड्यूस, रियूज़ और रि-साईकिल पर आधारित है, जिससे जलसंरक्षण की ओर प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं।

कांफ्रेंस में विभिन्न औद्योगिक संस्थानों विशेषकर आटोमोबाइल इंडस््रटीज जिनमें टोयटा, महिंद्रा एंड महिंद्रा सहित कई ईकाईयों के प्रतिनिधि शामिल थे, को संबोधित करते हुए श्री मुंजाल ने कहा कि हमें उन मानकों को अपनाना होगा जिससे जल संरक्षण की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सके। आपने कहा कि आवश्यकता इस बात की है कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए नये डिजाइन व डिप्लाय सिस्टम आवश्यक हैं ताकि हम भूमि में जल का स्तर बढ़ा सकें। वाटर रि-साईकलिंग और इसे निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार किये जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए श्री मुंजाल ने कहा कि वास्तव में हम सबको मिलकर भूमिगत जलस्तर बढ़ाने, जल दोहन कम करने और निरंतर जल की बचत करने के लिये कार्य करना होगा। श्री मुंजाल ने कहा कि कई तकनीक के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं परंतु वास्तविकता यह है कि जल के बिना न तो जीवन है और न ही सृष्टि, ऐसे में हमें जल संचय पर ध्यान देना होगा ताकि भावी पीढ़ी के लिये हम प्राकृति का वह अनमोल खजाना बचा कर रखें जो हमें पूर्वजों से मिला है। कांफ्रेंस में बड़ी संख्या में औद्योगिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Saturday, 11 October 2025

सेक्टर 37 औद्योगिक क्षेत्र से कूड़ा ना उठाये जाने क़ी समस्या : आईडीए प्रतिनिधिमंडल गुरुग्राम नगर निगम आयुक्त से मिला

सेक्टर 37 औद्योगिक क्षेत्र से कूड़ा ना उठाये जाने क़ी समस्या : आईडीए प्रतिनिधिमंडल गुरुग्राम नगर निगम आयुक्त से मिला


गुरूग्राम 11 अक्तूबर (रैपको न्यूज़)।  सेक्टर 37 अप्रूव्ड इंडस्ट्री क्षेत्र के अंतर्गत पेस सिटी 1,पेस सिटी 2, एचएसआईआईडीसी फेस 6 से कूड़ा ना उठाये जाने क़ी समस्या को लेकर नगर निगम आयुक्त श्री प्रदीप दहिया से गुरुग्राम मेयर श्रीमती राज रानी मल्होत्रा क़ी उपस्थिति मेँ मुलाक़ात क़ी और औद्योगिक क्षेत्र मेँ कूड़ा ना उठाये जाने क़ी समस्या से अवगत करवाया।

   आयुक्त ने समस्या क़ी गंभीरता को समझते हुए एडिशनल कमीशनर श्री रविन्द्र यादव को इस समस्या के निदान क़ी जिम्मेदारी लगाई है और प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है क़ी जल्द ही इस समस्या का निदान किया जायेगा।

   इस अवसर पर आई डी ए के उपाध्यक्ष श्री उमेश कुमार, कोषाध्यक्ष श्री राजेश यादव, कार्यकारिणी सदस्य अश्वनी नरूला जी उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने निगमायुक्त को बताया कि कूड़ा न उठाये जाने से जहां स्थानीय उद्यमियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहींआने वाले समय में इसके परिणाम नाकारात्मक रहेंगे क्योंकि सफाई न होने के कारण कूड़ा बाहर सडक़ों पर भी दिखने लगेगा।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हालांकि क्षेत्र में कार्यरत उद्यमी सफाई के प्रति काफी सजग हैं और कूड़ा एकत्रित कर रहे हैं परंतु स्थिति धीरे-धीरे खराब हो रही है जिस पर तुरंत ध्यान दिया जाना चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि निगमायुक्त द्वारा दिये गये आश्वासन के अनुरूप क्षेत्र में कूड़ा उठाने का कार्य शीघ्र आरंभ होगा और इससे सभी संबंधित वर्गों विशेषकर उद्योग प्रबंधकों व श्रमिकों को निजात मिलेगी।

Thursday, 9 October 2025

 ग्रीन हाईड्रोजन संबंधी जापानी कम्पनियों के साथ अनुबंध साकारात्मक परिणाम लाएंगे, निर्यात व रोजगार को मिलेगा बढ़ावा : योगेश मुन्जाल

ग्रीन हाईड्रोजन संबंधी जापानी कम्पनियों के साथ अनुबंध साकारात्मक परिणाम लाएंगे, निर्यात व रोजगार को मिलेगा बढ़ावा : योगेश मुन्जाल

गुरूग्राम 9 अक्तूबर (रैपको न्यूज़)। प्रमुख उद्योग प्रबन्धक व गुडग़ांव इन्डस्ट्रीयल एसोसिएशन के पूर्व प्रधान योगेश मुन्जाल ने हरियाणा में ग्रीन हाईड्रोजन के क्षेत्र में नए शोध व विकास को बढ़ावा देने के प्रयासों की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार व जापान की विभिन्न कम्पनियों के बीच हुए समझौते पर जहां सुखद प्रतिक्रिया व्यक्त की है, वहीं श्री मुन्जाल ने विश्वास व्यक्त किया है कि ग्रीन हाईड्रोजन का उत्पादन निश्चित रूप से जहां निर्यात के क्षेत्र में देश को नई दिशा प्रदान करेगा, वहीं इससे रोजगार सृजन में बढ़ावा मिलेगा।

श्री मुन्जाल के अनुसार हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल द्वारा हरियाणा सरकार और मित्सुई किन्ज़ोकू कंपोनेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में शोध और विकास को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर जो हस्ताक्षर किए गए हैं, उससे उम्मीद व्यक्त की जा सकती है कि ग्रीन हाईड्रोजन के उत्पादन की ओर नए व प्रभावी पग बढ़ाए जा सकेंगे।

श्री मुन्जाल के अनुसार एमओयू के तहत ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन, स्टोरेज और अनुप्रयोगों के क्षेत्र में अनुसंधान, प्रौद्योगिकी विकास और निवेश के प्रयासों को बढ़ावा देने, ग्रीन ऊर्जा पहल को मजबूत प्रदान करने व नए रोजगार सृजन और तकनीकी नवाचार के लिए भी जो अनुमोदन किया गया है, उससे स्पष्ट है कि इन क्षेत्रों को आने वाले समय में और गति मिलेगी।

श्री मुन्जाल ने विश्वास व्यक्त किया है कि ग्रीन हाईड्रोजन के रूप में ईंधन के लिए नए वैकल्पिक अवसर सामने आएंगी और विद्युत संयंत्रों और परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की दिशा में एक बड़ा सुधार आएगा

आपका मानना है कि जापानी कंपनियों द्वारा हरियाणा में प्रिसिशन मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में नए प्रोजेक्ट्स में निवेश करने की जो सम्भावनाएं बनी है उससे उम्मीद व्यक्त की जा सकती है कि नया निवेश राज्य के औद्योगिक और विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को और सशक्त बनाएगा।

 केंद्र सरकार द्वारा ईवी को प्रोत्साहन देने की योजना सराहनीय, सहायक ईकाईयों के लिये विशेष कार्यनीति आवश्यक : मोहित जैन

केंद्र सरकार द्वारा ईवी को प्रोत्साहन देने की योजना सराहनीय, सहायक ईकाईयों के लिये विशेष कार्यनीति आवश्यक : मोहित जैन


गुरूग्राम, 8 अक्तूबर (रैपको न्यूज़)। गुडग़ांव चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व प्रधान श्री मोहित जैन ने केंद्र सरकार द्वारा देश में ईवी (इलैक्ट्रीकल व्हीकल्स) के लिये बनाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर जहां सुखद प्रतिक्रिया व्यक्त की है वहीं श्री जैन का मानना है कि आवश्यकता इस बात की है कि सरकार ईवी से जुड़े उद्योगों विशेषकर सहायक ईकाईयों के लिये ठोस व साकारात्मक नीति तैयार करे।

 श्री जैन के अनुसार देश में परम्परागत रूप से पेट्रोल व डीजल व्हीकल्स के लिये सहायक ईकाईयों का एक नेटवर्क कार्य कर रहा है और यह सहायक ईकाईयां इलैक्ट्रीकल व्हीकल्स के लिये भी कार्य करने के लिये इच्छुक हैं परंतु आरएंडडी संबंधी सुविधाओं के अभाव व वित्तीय प्रबंधों की कमी के चलते समस्याएं सामने आ रही हैं। 

 श्री जैन का मानना है कि यदि इन सहायक ईकाईयों को आसान व सुलभ वित्तीय सहायता मुहैया कराई जाए और ऐसे प्रबंध किये जाएं जिससे ये ईकाईयां नये उत्पादन के लिये स्वयं को सुदृढ़ बना सकें तो इससे जहां सरकार की ईवी को प्रोत्साहन देने की नीति को प्रभावी रूप मिल सकेगा वहीं इन ईकाईयों को भी प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। 

 उत्तर भारत में आटोमोबाइल से जुड़े सैक्टर्स व इंजीनियरिंग यूनिटों का उल्लेख करते हुए श्री जैन ने कहा है कि मारूति व हुंडई के कारण इस क्षेत्र में आटो कम्पोनैंट से जुड़ी ईकाईयों को प्रोत्साहन मिला है परंतु वर्तमान में ये दोनों कंपनियां उतनी तेजी से ईवी के क्षेत्र में नहीं आ रही जिसका कारण यही है कि पूरी तकनीक में परिवर्तन करना अनिवार्य है।

 श्री जैन का सुझाव है कि सहायक ईकाईयों के लिये ठोस कार्यनीति तैयार की जानी चाहिए और प्रोडक्टीविटी को लेकर विशेष नीति तैयार की जानी चाहिए।

 आपने विश्वास व्यक्त किया है कि केंद्र सरकार सुझावों के अनुरूप प्रभावी कदम उठाएगी और अपनी ईवी सैक्टर को प्रोत्साहन देने की नीति के साथ-साथ सहायक नीतियों के संबंध में ठोस कार्ययोजना तैयार करेगी।

Wednesday, 8 October 2025

गुरूग्राम में जलभराव की समस्या से निपटने के लिये ड्रेन प्रोजैक्ट की सराहना

गुरूग्राम में जलभराव की समस्या से निपटने के लिये ड्रेन प्रोजैक्ट की सराहना


गुरूग्राम, 7 अक्तूबर (रैपको न्यूज़)। गुडग़ांव इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एवं सुप्रसिद्ध उद्योग प्रबंधक श्री वी पी बजाज ने गुडग़ांव में वर्षा ऋतु में पिछले लंबे समय से चली आ रही समस्या से निपटने के लिये बनाई गई योजना पर जहां सुखद प्रतिक्रिया व्यक्त की है वहीं श्री बजाज का मानना है कि इस योजना को शीघ्र अमलीजामा पहनाया जाना चाहिए ताकि आगामी वर्षा ऋतु से पूर्व ही ऐसे प्रबंध किये जा सकें जिससे जलभराव संबंधी समस्या का सामना न करना पड़े।

श्री बजाज के अनुसार वर्तमान में गुरूग्राम में इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर जो समस्याएं सामने आ रही हैं वह निश्चित रूप से चिंताजनक हैं ऐसे में हर्ष का विषय है कि सरकार व प्रशासन ने जलभराव की समस्या को गंभीरता से लिया है और इसके लिये प्रभावी योजना तैयार की जा रही है।

श्री बजाज का मानना है कि जलभराव की समस्या से निपटने के लिये जो डे्रेनेज प्रोजैक्ट बनाया गया है वह निश्चित रूप से सही दिशा में सही कदम है परंतु इसके साथ-साथ आवश्यकता इस बात की है कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसे प्रोजैक्टों पर भी ध्यान दिया जाए और इन्हें उन मार्गों व सडक़ों तक विस्तारित किया जाए जहां जलभराव की समस्या बनती है।

गुरूग्राम में सीवरेज समस्या पर अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री बजाज ने कहा है कि आवश्यकता इस बात की है कि आने वाले समस्या के अनुरूप सीवरेज की लाईनों का विस्तार किया जाए और नये कनैक्शन या मेन सीवर लाईन डालते हुए वर्तमान आवश्यकताओं की नहीं बल्कि भविष्य के लिये विशेषकर 25 वर्षीय योजनाओं की नीति के अनुरूप कार्य किया जाए। 

उल्लेखनीय है सरकार ने गुरुग्राम शहर में वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नजफगढ़ ड्रेन के साथ-साथ एक अन्य वैकल्पिक योजना भी तैयार की जाएगी। इस योजना के तहत गुरुग्राम से पलवल जिले में यमुना तक एक नई ड्रेन तैयार होगी। यह ड्रेन गुरुग्राम से सोहना, नूंह जिला होते हुए पलवल तक जाएगी। 

केंद्रीय विद्युत व आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में अधिकारियों की बैठक के दौरान यह जानकारी दी। बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह भी उपस्थित रहे। 

अब तक गुरुग्राम में वर्षा का पानी केवल नजफगढ़ ड्रेन के माध्यम से ही यमुना नदी में पहुंचता है लेकिन नजफगढ़ ड्रेन की भी एक क्षमता है। ऐसे में गुरुग्राम शहर की समस्या के स्थाई समाधान के लिए हमें नए विकल्पों पर काम करना होगा। पलवल जिले में यमुना तक नई ड्रेन एक प्रमुख विकल्प है। भारत सरकार की ओर से भी दिल्ली और गुरुग्राम में वर्षा जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान के लिए नई परियोजना पर कार्य करने की सहमति है।


गुडग़ांव इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष श्री विनोद गुप्ता का मानना है कि जलभराव की समस्या से निपटने के लिये सरकार की योजना निश्चित रूप से सराहनीय है और विश्वास व्यक्त किया जा सकता है कि इससे स्थाई रूप से जलभराव की समस्या से निजात मिल सकेगा।

श्री गुप्ता का सुझाव है कि औद्योगिक क्षेत्रों सहित आवासीय सैक्टर्स में सर्वे किया जाना चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि किन-किन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है और इसके पीछे वास्तविक कारण क्या है।

डे्रनेज संबंधी योजना पर विचार व्यक्त करते हुए श्री गुप्ता ने कहा है कि इससे केवल जल की निकासी का ही रास्ता ही नहीं बनेगा बल्कि आने वाले समय में जल के उपयोग की भी नई संभावनाओं पर योजनाएं बन सकती हैं। आपने स्पष्ट करते कहा है कि इसके साथ ही यदि शहर केे भीतरी क्षेत्रों में वर्षा के जल संग्रह हेतु विशेष व्यवस्था की जाए तो परिणाम और अधिक साकारात्मक सिद्ध हो सकते हैं। श्री गुप्ता का सुझाव है कि रेन वाटर हार्वेस्टिग, रैनी वैल, तालाब ऐसे प्रबंध हो सकते हैं जिनसे जलभराव की समस्या से तो निजात मिलेगा ही साथ ही जल संचय व एकत्रीकरण की राह भी प्रशस्त होगी जोकि समय की मांग है।

श्री गुप्ता ने विश्वास व्यक्त किया है कि सरकार की योजना रचनात्मक परिणाम लाएगी और इससे सभी वर्गों को लाभ मिलेगा।

Tuesday, 30 September 2025

हीरो मोटो कार्प का नया माइल स्टोन, 125 मिलियन यूनिट का उत्पादन, स्पलैंडर प्लस, पैशन प्लस और वीडा वीएक्स-2 के नये वैरिएंट

हीरो मोटो कार्प का नया माइल स्टोन, 125 मिलियन यूनिट का उत्पादन, स्पलैंडर प्लस, पैशन प्लस और वीडा वीएक्स-2 के नये वैरिएंट


गुरूग्राम, 30 सितम्बर (रैपको न्यूज़)। दोपहिया वाहन के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान रखने वाले हीरो मोटो कार्प ने अपनी 41 वर्ष की लेगेसी को सेलिब्रेट करने के लिए एक नया  मील पत्थर अर्जित किया है। हीरो मोटो कार्प ने 125 मिलियन ( करीब 12 करोड़ 50 लाख) गाडिय़ों का प्रोडक्शन कर नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने अपने पापुलर ब्रांड स्पलैंडर प्लस, पैशन प्लस, वीडा वीएक्स-2 के 125 मिलियन अडीशन को लाने की घोषणा की है। 

उल्लेखनीय है भारतीय बाजार में हीरो  की शुरुआत 1984 में हुई और 1985 में सीडी100 का प्रोडक्शन शुरू हुआ। उस समय हीरो का होंडा के साथ कोलब्रेशन था। 1994 में कंपनी की बेस्टसेलर स्पलेंडर लॉन्च हुई और इसी वर्ष कंपनी ने 1 मिलियन यूनिट्स का आंकड़ा छू लिया। 2001 में पैशन मॉडल लांच किया गया और 2005 में प्लैजर के साथ हीरो ने स्कूटर सेगमेंट में कदम रखा। 2009 तक कंपनी 25 मिलियन यूनिट्स मॉडल का प्रोडक्शन कर चुकी थी।

2011 में होंडा से अलग होकर हीरो मोटो कार्प सामने आया। 2015 में 50 मिलियन यूनिट्स का माइलस्टोन कंपनी ने हासिल किया। 2021 तक  हीरो के प्रोडक्शन का आंकड़ा 100 मिलियन यूनिट्स पर पहुंच गया और अब 2025 में कंपनी ने 125 मिलियन यूनिट्स का बड़ा रिकॉर्ड बनाया गया है। वर्तमान में हीरो 48 देशों में अपनी पहुंच रखता है और एक विश्वसनीय नाम के साथ कार्य कर रहा है।

कंपनी ने जो नई योजना तैयार की है उसके तहत स्पलैंडर प्लस का स्पेशल एडिशन ग्लॉसी ग्रे कलर में आया है। बाइक पर थ्री डी हीरो बैज व स्पलैंडर प्लस बैज गोल्ड कलर में फिनिश दिया गया है। इसके अलावा इसमें गोल्ड और ब्राउन ग्राफिक्स और स्पेशल अडिशन स्टिकर विशेष आकर्षण हैं। बाइक को आकर्षक रूप देने के लिये इसमें व्हील्स मैट ब्लैक फिनिश दी गई है और उन पर भी गोल्डन स्ट्राइप्स है। इस एडिशन में फ्यूल टैंक और चाबी पर 125एम का बैज दिया गया है। इसके साथ ही स्टैंडर्ड मॉडल की क्रोम ग्रैब रेल की जगह इसमें ग्लॉस ब्लैक सिंगल-पीस ग्रैब रेल दी गई है।

पैशन प्लस में भी नए अपडेट दिए गए हैं। इसमें अब ग्लॉस ग्रे पेंट स्कीम मिलती है, जो बाइक को प्रीमियम लुक देती है। इसके साथ ही नए गोल्डन ग्राफिक्स वाले हीरो व पैशन प्लस स्टिकर लगाए हैं। इसके टेल पैनल्स पर  स्पेशल अडिशन स्टिकर भी दिए गए हैं।

मोटरसाइकिल के अलॉय व्हील्स मैट ब्लैक रंग में हैं और इनके चारों तरफ गोल्डन स्ट्राइप्स दी गई हैं, जो कॉन्ट्रास्ट लुक बनाते हैं। इसके अलावा, इस एडिशन में फ्यूल टैंक और चाबी पर 125एम का प्रीमियम बैज दिया गया है। ग्रैब रेल भी बदली गई है और अब इसमें ग्लॉस ब्लैक सिंगल-पीस ग्रैब रेल दी गई है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर में कलर का कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह पहले जैसे ही शेड्स में लेकर आया गया है, लेकिन इसमें भी 125एम का 3डी प्लाक फ्रंट एप्रन पर दिया गया है, जिससे यह लिमिटेड एडिशन के तौर पर पहचाना जाएगा।

माना जा रहा है कि हीरो के ये नये माडल निश्चित रूप से आटोमोबाइल के क्षेत्र में एक नई क्रांति लाएंगी और इससे एक नई स्मूथ बाईकिंग का अनुभव मिलेगा।

Thursday, 18 November 2021

फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री, अपोलो और एसीटी द्वारा मेगा वैक्सिनेशन कैम्प का आयोजन

फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री, अपोलो और एसीटी द्वारा मेगा वैक्सिनेशन कैम्प का आयोजन

गुरुग्राम, 18 नवंबर (रैपको न्यूज़)। आज इस महामारी में केवल वैक्सीन और मास्क ही बचाव के मुख्य उपाय है, उक्त विचार गुरुग्राम के असिस्टेंट डायरेक्टर एम.एस.एम.ई. दिग्विजय सिंह ने व्यक्त किये। आज फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री, अपोलो हॉस्पिटल और एसीटी के संयुक्त सौजन्य से आयोजित  एक और मेगा वैक्सिनेशन कैम्प के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।


 ओधोगिक क्षेत्र सेक्टर 37 के प्लाट नंबर 383 में श्रमिको के लिए आयोजित मेगा वैक्सिनेशन कैम्प को संबोधित करते हुए  दिग्विजय सिंह ने कहा कि जो कर्मचारी पूरा दिन हमारे साथ रहता है उसकी कोरोना से सुरक्षा आवश्यक है। उन्होंने एफआईआई की सराहना करते हुए कहा कि आपने अपने एरिया में सभी ओधोगिक संगठनों को एफआईआई की तरह ही लेबर वेलफेयर के लिए कार्य करने चाहिए उन्होंने फैडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री की सराहना करते हुए कहा की गुरुग्राम में जितनी भी एसोसिएशन कार्य कर रही हैं उनमें सबसे अग्रिम स्थान पर है ।     फैडरेशन के प्रदेश महासचिव दीपक मैनी ने कहा कि फैडरेशन अभी तक सेक्टर 37 गुरुग्राम में लगभग 20 हजार ओधोगिक श्रमिको को वैक्सीन लगवा चुकी है ।  


एफआईआई गुरुग्राम के महासचिव डॉ. एस.पी. अग्रवाल ने बताया कि आज के मेगा कैम्प में लगभग दो दर्जन कंपनियों से 863 ओद्धोगिक श्रमिको को वैक्सीन लगाई गई । इस अवसर पर कार्यक्रम में फैडरेशन के अध्यक्ष पी के जैन, उपाधयक्ष रविन जैन, महासचिव डॉ एस पी अग्रवाल, जॉइंट सेक्रेटरी सौरभ जुनेजा, कोषाध्यक्ष डीपी गौड़, अमन गुप्ता, डॉ के के अग्रवाल, एफआईआई के लेबर लॉ कंसलटेंट आर एल शर्मा, नवनीत गोयल आदि उपस्थित रहे।

Monday, 8 November 2021

निजी क्षेत्र में आरक्षण के अलावा और भी विकल्प हो सकते थे प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के लिए  : पवन यादव

निजी क्षेत्र में आरक्षण के अलावा और भी विकल्प हो सकते थे प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के लिए : पवन यादव

फरीदाबाद, 8 नवंबर (रैपको न्यूज़)। प्रदेश सरकार ने निजी क्षेत्र में युवाओं को रोजगार देने के लिए पहल की है उसके लिए शनिवार को गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अब हरियाणा प्रदेश में चाहे दुकान हो शोरूम हो या उद्योग हो जहां पर 10 कर्मचारी से ज्यादा लोग काम करते हैं वहां पर 75% हरियाणा के युवाओं को रोजगार देने का कानून लागू हो गया है । यह कानून 30000 सैलेरी तक के लिए लागू है अगर किसी व्यक्ति की सैलरी 30,000 से अधिक है तो उन पर यह कानून लागू नहीं होगा।

आईएमटी मानेसर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन यादव ने बताया कि सरकार ने यह कानून युवाओं को रोजगार देने के लिए बनाया है, सरकार की सोच सही रही होगी तभी उन्होंने यह कानून बनाया है, लेकिन हमारी राय इससे थोड़ी अलग है। हमारा मानना यह है कि हरियाणा के युवाओं को रोजगार देने के लिए दो रास्ते हैं, पहला यहां पर और अधिक बड़े उद्योग लगाए जाए दूसरा हरियाणा के युवाओं का कौशल विकास किया जाए ताकि उनको स्वत: ही रोजगार मिल सके।

हरियाणा प्रदेश का युवा मजबूत है स्वाभिमानी है उसको आरक्षण की बैसाखी के सहारे रोजगार नहीं चाहिए और इसके दूरगामी परिणाम नकारात्मक भी हो सकते हैं जिन बड़े उद्योगों में जहां 10000 या ज्यादा के लोगों को रोजगार देने की क्षमता है इस तरह के कानून जिन प्रदेशों में लागू है वहां पर उद्योग लगाने से बचते हैं।

एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सतीश चंद ने बताया कि हरियाणा में सभी तरह के तकनीकी कौशल अभी उपलब्ध नहीं है और उद्योगों में किस को रोजगार देना है किस को रोजगार नहीं देना, कौन व्यक्ति किस नौकरी के लिए उपयुक्त है और कौन अनुपयुक्त है यह काम उद्योगपतियों पर छोड़ देना चाहिए सरकार को शायद इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए था।

श्री पवन यादव ने कहा कि हरियाणा में बड़े-बड़े उद्योगों को स्थापित करना चाहिए, जिससे हरियाणा के प्रत्येक युवा को रोजगार मिले 75% नहीं हरियाणा का 100% युवा रोजगार पा सके, उसके लिए हमें सरकार को बड़े उद्योगों को हरियाणा में कैसे लाया जाए। जो बड़े-बड़े उद्योग आज चेन्नई, बेंगलुरु या गुजरात आकर रुक रहे हैं हमें उनको हरियाणा लेकर आना है।

एसोसिएशन के महासचिव मनोज त्यागी आईएमटी इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन ने बताया कि इस कानून के विरुद्ध पहले भी एसोसिएशंस हाई कोर्ट गए थे, लेकिन कोर्ट ने कहा था कि अभी इसका गजट नोटिफिकेशन हो जाने दो उसके बाद हम इस पर सुनवाई करेंगे । 

कहीं ना कहीं उद्योग और एसोसिएशन को यह कानून नागवार गुजरा है।  हरियाणा प्रदेश की औद्योगिक एसोसिएशन शायद इस कानून के खिलाफ फिर से कोर्ट जा सकते हैं क्योंकि उद्योगों और एसोसिएशन की नजर में यह कानून सही नहीं है इससे हरियाणा प्रदेश को लाभ नहीं होने वाला है।

Monday, 4 October 2021

गुरुग्राम से प्लास्टिक दूर करेगा एफआईआई द्वारा समर्थित क्लॉथ बैंक

गुरुग्राम से प्लास्टिक दूर करेगा एफआईआई द्वारा समर्थित क्लॉथ बैंक

गुरुग्राम, 4 अक्टूबर (रैपको न्यूज़)। गुरुग्राम में प्लास्टिक की थैलियों के उपयोग को रोकने के लिए क्लॉथ बैंक का गठन किया गया है। फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (एफआईआई) द्वारा समर्थित क्लॉथ बैंक एंड स्किल डेवलपमेंट सेंटर गुरुग्राम, जो की नगर निगम (एमसीजी) और बुलंद आवाज द्वारा एक पहल है। इस पहल का उद्देश्य अपनी उत्पादन लाइन को बढ़ाना और अपने पोर्टफोलियो में और अधिक कौशल विकास कार्य जोड़ना है।

इस अवसर पर विधायक सुधीर सिंगला, श्री दीपक जैन, महानिदेशक एफआईआई, हरभजन सिंह अध्यक्ष (सीएसआर, एफआईआई), विनीता जेरथ ग्रोवर अध्यक्ष (महिला अधिकारिता, एफआईआई और संपादक सबरब पत्रिका), एडवोकेट रितु कपूर (सह-अध्यक्ष, महिला अधिकारिता, एफआईआई), नीना वाघ अध्यक्ष (विशेष जरूरतों वाले व्यक्ति और आलाप की संस्थापक), दीपक मैनी, महासचिव एफआईआई हरियाणा चैप्टर उपस्थित थे| 

नए उद्घाटन केंद्र का उद्देश्य गुरुग्राम में कपड़े और जूट के थैलों के उपयोग को बढ़ावा देकर शहर से प्लास्टिक कचरे को कम करना है। नगर निकाय दुकानदारों और व्यक्तियों द्वारा प्लास्टिक की थैलियों के उपयोग को रोकने और पर्यावरण के अनुकूल तरीकों को अपनाने के लिए अभियान चला रहे हैं। यह पहल बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि गुरुग्राम अपने गैर-अपघटनीय प्लास्टिक कचरे को खत्म करने के लिए बुरी तरह से संघर्ष कर रहा है।

बुलंद आवाज के सह-संस्थापक कुलदीप और क्लॉथ बैंक की संचालन प्रमुख सारिका देवी ने बताया कि दिसंबर 2019 से क्लॉथ बैंक ने दो लाख पांच हजार बैग का निर्माण किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस पहल से बाजार से दस लाख पच्चीस हजार पॉलिथीन की थैलियां कम हो गई हैं।

फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (एफआईआई) के सहयोग से क्लॉथ बैंक की नई स्थापना और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचने की उम्मीद है।  स. हरभजन सिंह ने कहा, "हम न केवल विनिर्माण क्षमता में वृद्धि करके बल्कि विपणन गठजोड़ की खोज करके इस पहल को अपना हर संभव समर्थन देकर खुश हैं।"

सुश्री विनीता जेराथ ग्रोवर ने उत्साहपूर्वक कहा, "हम अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचने की सोच रहे हैं जो इस केंद्र से लाभान्वित हो सकें। आने वाले त्योहारों के मौसम में, न केवल कपड़े के बैग, यूनिट कॉर्पोरेट उपहारों की एक श्रृंखला का उत्पादन करने के लिए भी काम कर रही है। अब समय आ गया है कि हम हस्तनिर्मित उत्पादों की शक्ति में विश्वास करें, वंचित वर्ग के लिए अनुकूल काम के अवसर पैदा करें, महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक करें और विशेष जरूरतों वाले लोगों के लिए अवसरों का निर्माण करें।

श्री दीपक जैन ने हरियाणा में स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और खेल सुविधाएं शुरू करके कम विशेषाधिकार प्राप्त वर्गों का समर्थन करते हुए, अधिक आत्मनिर्भर परियोजनाओं का समर्थन करने और एक परिपत्र अर्थव्यवस्था के निर्माण में मदद करने का वादा किया।

एफ‌आईआई की पूरे भारत में मौजूदगी है और 45 देशों में इसके अंतरराष्ट्रीय चैप्टर हैं, जो एक वैश्विक पदचिह्न बना रहे हैं।

Wednesday, 8 September 2021

गुरुग्राम निगम आयुक्त से मिला आई डी ए का प्रतिनिधि मंडल

गुरुग्राम निगम आयुक्त से मिला आई डी ए का प्रतिनिधि मंडल

फरीदाबाद, 8 सितंबर। इंडस्ट्रियल डेवलोपमेन्ट एसोसिएशन सेक्टर 37 के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुग्राम निगमायुक्त से मुलाकात कर सेक्टर 37 औद्योगिक क्षेत्र में ट्रेड लाइसेंस रद्द करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

टीम आई डी ए ने सेक्टर 37 औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उद्योगपतियों की ओर से निगमायुक्त को जानकारी दी कि निगम द्वारा जारी किये जाने वाला ट्रेड लाइसेंस उद्योग जगत पर लागू नही होता, जिसके लिए इसे प्रशासन द्वारा विचार विमर्श कर रद्द किया जाना चाहिए।


निगमायुक्त ने आई डी ए के प्रतिनिधियों की बात को ध्यानपूर्वक सुना और इस विषय पर प्रशासनिक अधिकरियो से बात कर जल्द इस मसले को सुलझाने का आश्वासन दिया। साथ आई डी ए द्वारा बताई गई सेक्टर 37 की अन्य समस्याओं, सी डी वेस्ट, पीने योग्य पानी ,सीवर, स्ट्रीट लाइट व साफ सफाई से जुड़ी समस्याओं का सज्ञान लेते हुए तुरंत प्रभाव से  सम्बंधित अधिकरियो को निर्देश दिए व इन समस्याओं को जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर आई डी ए के प्रतिनिधि मंडल से आई डी ए के सदस्यों में राकेश वोहरा,अध्यक्ष के के गांधी,महेंद्र अरोड़ा,जगतपाल सिंह,अनुज छाबड़ा व अश्वनी नरूला व  स्थानीय पार्षद श्री अश्वनी शर्मा (वार्ड नम्बर 23) के साथ सभी वार्ड 23 की RWA,आस्था एसोसिएशन  वेलफेयर सोसायटी सैक्टर 10 ए से , श्री सर्जीवन यादव जर्नल सेक्रेटरी ,श्री सभा सिंह यादव ,श्री बलिंदर यादव सीनियर सिटीजन एसोसिएशन सैक्टर10 ए के प्रधान श्री एस एस अरोरा जी ,श्री रणधीर सिंह देशवाल ,श्री मदनलाल यादव ,श्री सूबे सिंह ,श्री जोगिंदर सिंह उपस्थित रहे।