फरीदाबाद, 3 अक्तूबर (रैपको न्यूज़)। नवरात्रों उपरांत फरीदाबाद में दशहरा पर्व विभिन्न स्थानों पर परम्परागत रूप से मनाया गया। दशहरा मैदान में एक लंबे अरसे उपरांत दशहरा के अवसर पर लोगों का हजूम दिखाई दिया जबकि विभिन्न ब्लाकों में भी रावण व मेघनाद के पुतले जलाए गये।
इस बार दशहरा पर्व की विशेषता यह रही कि दशहरा मैदान में जनता का एकत्र काफी बड़ी संख्या में देखा गया और झूलों, खाने-पीने के स्टाल के साथ-साथ रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतले भी आकर्षण का केंद्र बने रहे। हालांकि दशहरा से एक दिन पूर्व व दशहरे के दिन हुई वर्षा से इन पुतलों के गीले होने के कारण जलाने में संचालकों को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी, परंतु दशहरा मेला को लेकर जनता का उत्साह वास्तव में देखने लायक था।
कार्यक्रम में केंद्रीय रा’यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक धनेश अदलक्खा, सिद्धपीठ हनुमान मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया, पंजाबी सभा के प्रधान राजकुमार वोहरा सहित अमरजीत सिंह भाटिया, पार्षद जसवंत सिंह, सुमन बाला, हरिकृष्ण गिरोटी, महंत मुनिराज, कैलाश गुगलानी सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी वर्ग की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
अपने संबोधन में जहां श्री गुर्जर ने दशहरा को बुराई पर अ‘छाई की जीत बताते हुए धर्म की विजयपर सभी को बधाई दी वहीं विधायक धनेश अदलक्खा ने कहा कि दशहरा मेला आम जनता का पर्व है जिसे सौंपते हुए उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है।
हनुमान मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया ने दशहरा आयोजन के लिये जहां श्री गुर्जर व धनेश अदलक्खा की मुक्तकंठ से सराहना की वहीं राजकुमार वोहरा ने विश्वास व्यकत किया कि भविष्य में भी दशहरा इसी परम्परा के साथ मनाया जाता रहेगा।
कार्यक्रम में भक्तिमय भजनों के बीच जनता ने मेले का जहां जमकर लुत्फ लिया वहीं देर रात तक भीड़ दशहरा मैदान में देखी गई। शुक्रवार को भरत मिलाप भी धूमधाम से मनाया गया।
एन एच पांच फ्रूट गार्डन में भी स्थानीय निवासियों ने लंका व रावण दहन किया। नगर निगम पार्षद स0 जसवंत सिंह ने सभी को दशहरा के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए सरकार के स्व‘छता अभियान के साथ जुडऩे का आह्वान किया। स0 जसवंत सिंह ने जनता से आह्वान किया कि वे भगवान श्री राम के गुणों को अंगीकार करें और सरकार द्वारा जारी की गई जनकल्याणकारी नीतियों में भागीदार बने।
एन एच 5 एच ब्लाक में दशहरा श्रद्धा के साथ मनाया गया। परम्परागत रूप से ब्लाकवासियों द्वारा रावण दहन से पूर्व लंगर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। 5 एच पार्क में रावण का पुतला इस बार अपनी ऊंचाई के कारण जनता के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। एच ब्लाक वैलफेयर एसोसिएशन ने उन सभी लोगों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस आयोजन के लिये अपना सहयोग दिया।
श्री बजरंग दल दशहरा कमेटी द्वारा बराही तालाब में भव्य रावण दहन का आयोजन किया गया। इस मौके पर 65 फुट ऊंचे रावण पुतले से आग निकलती नजर आई और रावण तलवार लहराते हुए दिखाई दिया। रावण दहन समारोह में भारी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्होंने बुराई पर अ‘छाई की जीत का प्रतीक देखा।
कमेटी के पदाधिकारियों परविंदर मल्होत्रा और सह-अध्यक्ष सतीश आहूजा ने बताया कि रावण दहन कार्यक्रम मार्केट कमेटी के चेयरमैन एवं पूर्व पार्षद सुभाष आहूजा की देखरेख में किया गया एवं सभी पदाधिकारी ने मिलकर आए हुए सभी अतिथियों का मान-सम्मान किया।
कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सचिव अजय गौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, पार्षद सचिन शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
0 comments: