Thursday 10 October 2019

चौ० महेंद्र प्रताप के मैदान में आने से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदाता जुटने लगे




(रैपको न्यूज प्रतिनिधि)फरीदाबाद। पूर्वमंत्री चौ० महेंद्रप्रताप ने अपने बेटे विजय प्रताप के चुनाव की कमान संभाल ली है। चूंकि बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में चौ0 महेंद्र प्रताप का अपना प्रभाव है इसलिए विरोधियों का परेशान होना स्वाभाविक है विशेषकर वे लोग अधिक परेशान बताए जाते हैं जिन्होंने कहा था कि चौ० महेंद्रप्रताप ने राजनीति से रिटायरमैंट ले ली है।
चौ० महेंद्र प्रताप ने बडख़ल विधानसभा से कांग्रेस टिकट के उम्मीदवारों को अपने साथ लेना आरंभ कर दिया है। सबसे पहले वह पूर्व मेयर श्री अशोक अरोड़ा के घर में गये। श्री अशोक अरोड़ा ने उन्हें अपना समर्थन देते हुए विश्वास दिलाया कि वह चौ० विजय प्रताप को सफल बनाने में कोई प्रयास शेष नहीं छोड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री अरोड़ा का एक नंबर नेबरहुड में मतदाताओं में विशेष प्रभाव है। उन्होंने अपने मेयर काल में जिस प्रकार लोगों का दिल जीता था उसे देखकर कहा जा सकता है कि फरीदाबाद टाउनशिप में श्री विजय प्रताप को भरपूर समर्थन मिलेगा।
चौ० महेंद्र प्रताप के मैदान में आने से पंजाबी बिरादरी के वे लोग जिनकी कांग्रेस मेें आस्था है, वे श्री विजय प्रताप के इर्द-गिर्द जुटने आरंभ हो गये हैं।
(समाचार पृष्ठ चार भी देखें)
पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: