Sunday 12 July 2020

हरमीत सिंह कालका ने घोषित की दिल्ली शिरोमणि अकाली दल की नई टीम


दिल्ली 12 जुलाई (रैपको न्यूज़)। शिरोमणि अकाली दल (बादल) दिल्ली प्रदेश के प्रधान सरदार हरमीत सिंह कालका ने दिल्ली प्रदेश शिरोमणि अकाली दल बादल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है।
सरदार हरमीत सिंह कालका ने विश्वास व्यक्त किया है कि नई कार्यकारिणी पंथ सेवा हेतु सक्रिय रहेगी और आने वाले समय में पंथ के कार्यों में सहभागिता को बढ़ाया जाएगा।
सरदार कालका के अनुसार शिरोमणि अकाली दल बादल की दिल्ली इकाई में उन लोगों को शामिल किया गया है जिन्होंने पंथ के लिए पिछले काफी समय से कार्य किया है और शिरोमणि अकाली दल संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप अपनी भागीदारी का परिचय दिया है।
नई कार्यकारिणी के अनुसार सरदार रविंदर सिंह खुराना, सरदार हरविंदर सिंह केपी, सरदार महेंद्र पाल सिंह चड्ढा, सरदार परमजीत सिंह राणा, सरदार हरिंदर पाल सिंह, सरदार जितेंद्र पाल सिंह गोल्डी, सरदार अमरजीत सिंह फतेहनगर, सरदार जितेंद्र सिंह साहनी, सरदार कुलदीप सिंह साहनी, सरदार आत्मा सिंह लुबाणा, सरदार अमरजीत सिंह पिंकी, सरदार गुरमीत सिंह, सरदार हरजिंदर सिंह, कैप्टन इंदरप्रीत सिंह, सरदार सुखदेव सिंह रियाद, सरदार सुरजीत सिंह जीती, सरदार भूपेंद्र सिंह आनंद, सरदार भूपेंद्र सिंह खालसा, सरदार जगदेव सिंह राणा, सरदार अमरजीत सिंह तिहाड़ और सरदार हरप्रीत सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान नियुक्त किया गया है।
सरदार हरमीत सिंह कालका के अनुसार सरदार गुरपिंदर सिंह, सरदार जसपाल सिंह, सरदार जसपाल सिंह दुआबा, सरदार जतिंदर पाल सिंह, सरदार रविंद्र सिंह, सरदार बलबीर सिंह, सरदार बलराम सिंह बंगा, सरदार शमिन्दर सिंह सनी, सरदार गुरमीत सिंह जस्सा, सरदार हरचरण सिंह गुलशन को उपप्रधान होंगे।
नई सूची के अनुसार सरदार अमृतपाल सिंह बक्शी, सरदार महिंदर पाल सिंह चौधरी, सरदार मनमीत सिंह रूबी, सरदार गुरदीप सिंह बंटी, सरदार गुरदीप सिंह बिट्टू, सरदार राजेंद्र सिंह चड्ढा, सरदार बलजिंदर सिंह, सरदार जसवीर सिंह सरदार हरदिंत सिंह, सरदार कुलविंदर सिंह, सरदार सुरजीत सिंह, सरदार बलदेव सिंह सैनी, सरदार राजा इंदरजीत सिंह को सचिव नियुक्त किया गया है।
सरदार मनजीत सिंह बामराह, सरदार जोरावर सिंह, सरदार कुलदीप सिंह ढिल्लों, सरदार जसपाल सिंह मेन, सरदार मक्खन सिंह, सरदार परमजीत सिंह मिंटा, सरदार इंदरजीत सिंह, सरदार कुलदीप सिंह, सरदार हरविंदर सिंह राणा, सरदार मनविंदर सिंह, सरदार गुरविंदर सिंह बंटी, सरदार मनमोहन सिंह, सरदार हरविंदर सिंह राजा, सरदार विवेक सिंह, सरदार अमरजीत सिंह गोलू, सरदार जगमोहन सिंह शेरू, सरदार भूपेंद्र सिंह गिन्नी, सरदार रविंद्र सिंह सिद्धू, सरदार राजेंद्र सिंह मान, सरदार हरजीत सिंह बेदी, सरदार सतनाम सिंह बजाज, सरदार मोहन सिंह मोनी को संयुक्त सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
सरदार कुलदीप सिंह भोगल, सरदार परमजीत सिंह चंडोक, सरदार गुरुदेव सिंह, सरदार एसपी सिंह, सरदार एल एम बाजवा, सरदार उपेंद्र सिंह चंडोक पंचशील, सरदार एच एम चंडोक कार्यकारिणी में वरिष्ठ सलाहकार होंगे।
पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: