Sunday 18 April 2021

फरीदाबाद सरब गुरुद्वारा कमेटी के संयुक्त सचिव करतार सिंह नागी का निधन



फरीदाबाद 18 अप्रैल (Repco News/नरेंद्र रजनीकर)। फरीदाबाद सरब गुरुद्वारा कमेटी के संयुक्त सचिव स. करतार सिंह नागी का आज यहां ईएसआई अस्पताल में निधन हो गया।

स. करतार सिंह नागी को कोरोना संक्रमण के कारण भर्ती कराया गया था। स्व. करतार सिंह नागी का अन्तिम संस्कार अजरौंदी श्मशान घाट पर 19 अप्रैल 2021 को प्रातः 10 बजे कोविड मानकों के अनुरूप होगा।

फरीदाबाद सरब गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव स. रविंद्र सिंह राणा ने करतार सिंह नागी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि स. नागी के निधन से समाज व पंथ को एक बड़ा नुक़सान हुआ है।

रैपको न्यूज़ परिवार स. करतार सिंह नागी के निधन पर दुख व्यक्त करता है। परमपिता से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और  परिवार को इस दुखद घड़ी में सांत्वना प्रदान करें।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: