Saturday 11 June 2022

गुरुद्वारा श्री गुरु दरबार साहिब फरीदाबाद की न‌ई कार्यकारिणी ‌घोषित


हरबंस सिंह काला सिंह चेयरमैन, इन्दरजीत सिंह प्रधान, बरकत सिंह महासचिव व हरजीत सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए

फरीदाबाद 11 जून (रैपको न्यूज़)। गुरुद्वारा श्री गुरु दरबार साहिब फरीदाबाद की न‌ई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। यहां गत दिवस एक बैठक उपरांत चेयरमैन सरदार हरबंस सिंह काला की सहमति से प्रधान सरदार इंदरजीत सिंह राजा ने न‌ई कार्यकारिणी की घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि स. हरबंस सिंह काला व स. इंदरजीत सिंह राजा को गत दिनों उनकी सेवाओं के मद्देनजर सर्वसम्मति से चेयरमैन व प्रधान चुना गया था। इसके साथ ही स. हरबंस सिंह काला व स. इंदरजीत सिंह को अधिकार दिए गए थे कि वे अपनी कार्यकारिणी का गठन करें।

न‌ई कार्यकारिणी के अनुसार स. हरबंस सिंह काला चेयरमैन, स. इन्द्रजीत सिंह प्रधान, स. अरविंदर सिंह उपप्रधान होंगे जबकि महासचिव की जिम्मेदारी स. बरकत सिंह को सौंपी गई है। स. हरजीत सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है जबकि स. गुरप्रीत सिंह गोल्डी सचिव, स. महेंद्र सिंह एन‌एच 5 संयुक्त कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। स. महेंद्र सिंह एन‌एच 3, स. गुरमीत सिंह,  स. पी पी सिंह और स. बलविंदर सिंह कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।

इधर न‌ई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए सर्व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार रविंदर सिंह राणा ने विश्वास व्यक्त किया कि न‌ई कार्यकारिणी सभी वर्गों को साथ लेकर सेवा के न‌ए आयाम स्थापित करेगी।

स. राणा ने कहा कि कार्यकारिणी में जिस प्रकार समान विचारधारा के लोगों को लिया गया है उससे विश्वास व्यक्त किया जा सकता है कि न‌ई कार्यकारिणी न‌ई उपलब्धियां अर्जित करेगी।

पंजाबी सेवादल फरीदाबाद (रजि) के महासचिव एडवोकेट नरेंद्र सिंह कंग ने भी न‌ई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि नई टीम गुरु घर व पंथ को समर्पित कार्यों व संगत की भावनाओं व आशीर्वाद के अनुरूप के तत्परता से कार्यरत रहेगी।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: