फरीदाबाद, 6 मार्च (रैपको न्यूज)। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एन एच एक द्वारा शहीदी साका श्री ननकाना साहब को समर्पित विशेष कीर्तन व गुरमत समागम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रबंधक कमेटी के प्रधान स. मंजीत सिंह चावला ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार 6 मार्च 2026 शुक्रवार को सांय भाई चरणजीत सिंह, भाई रविंदर सिंह, ज्ञानी मनमोहन सिंह निमाणा, भाई महेंद्र सिंह खालसा, और भाई जगजीत सिंह बबीहा शब्द कीर्तन व कथा विचारों के साथ संगत को निहाल करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार 7 मार्च 2026 शनिवार को सांय भाई चरणजीत सिंह, भाई राजेंद्र सिंह सचदेवा, ज्ञानी मनमोहन सिंह निमाणा, जसविंदर सिंह दर्दी और भाई लखविंदर सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहब श्री अमृतसर साहिब द्वारा शब्द कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
श्री चावला ने बताया कि दिनांक 8 मार्च 2026 रविवार को प्रातः भाई चरणजीत सिंह और भाई लखविंदर सिंह द्वारा आसा दी वार का पाठ किया जाएगा।
आपने जानकारी दी कि कार्यक्रम बाटा पेट्रोल पंप के सामने एन एच एक के प्लाट पर किया जाएगा। संगत से आह्वान किया गया है कि बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में शामिल हो और गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें।
श्री चावला ने जानकारी दी कि शहीदी साका को समर्पित कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आयोजित किए जाते हैं, जिसका उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों के समक्ष यह संदेश देना है कि मौजूदा स्थिति तक आने के लिए कौम को कैसी-कैसी शहादतों के दौर से गुजरना पड़ा।

0 comments: