Monday 31 December 2018

स0 करनैल सिह का स्वर्गवास


फरीदाबाद। हरियाणा प्रदेश अकाली दल एवं विभिन्न गुरूद्वारा कमेटियों से जुड़े प्रमुख समाजसेवी स0 करनैल सिह का स्वर्गवास हो गया। स0 करनैल सिंह धार्मिक, राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में अन्तिम समय तक सक्रीय रहे।  स0 करनैल सिंह पिछले कुछ समय से किडनी संबंधी बीमारी का सामना कर रहे थे। उन्हाने  अपनी अन्तिम सांसे गुरूग्राम में ली। उनके निधन के समाचार पर उनके नजदीकी लोग स्तब्ध रह गए।
स्वर्गीय करनैल सिंह के नजदीकी मित्र व पार्षद स0 जसवन्त सिंह ने बताया कि स0 करनैल सिंह का अन्तिम संस्कार एनएच 4 शमशान घाट पर सोमावर 31 दिसम्बर 2018 को सायं 5 बजे किया जाएगा।
रैपको न्यूज परिवार के साथ स0 करनैल सिंह की घनिष्ट नजदीकियां थी। उनके निधन से रैपको न्यूज परिवार ने अपना एक करीबी शुभचिन्तक खो दिया। ईश्वर से प्रार्थना है कि स0 करनैल सिंह को अपनी श्रीचरणों में स्थान दे और उनके परिवार को इस दुखद घड़ी का सामना करने का सामर्थ दे।
पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: