Monday 29 April 2019

नीतिगत तौर पर भाजपा किसान के विरोध में -हुड्‌डा


सोनीपत। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने नीतिगत रूप से भाजपा किसान और गरीब की विरोधी है। यही वजह है कि एक भी नीति पांच साल में ऐसी नहीं बन सकी, जो किसान के हित में हो। उन्होंने कहा कि हाल यह है कि देश के संविधान पर भी खतरा मंडरा रहा है। इसलिए जरूरी हो गया है कि सारे मिलकर इस स्थिति से निपटने में अपना योगदान दें। अगर इस बार भाजपा को नहीं रोका गया, तो देश के संवैधानिक संस्थानों को बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा यहां गोहाना के देवीलाल स्टेडियम में हलका के कार्यकर्ताओं की बैठक् को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह चुनाव में एक मकसद के साथ आए हैं और यह तभी पूरा होगा, जब इस इलाके के लोग आगे आकर उनका साथ देंगे। उन्होंने कहा कि उनके दादा चौधरी मातूराम के समय से गोहाना के साथ उनका पारिवारिक नाता रहा है। जब अंग्रेज ने आबियाना कर लगाया, तो उनके दादा ने ही यहां किसान पंचायत करके इसका विरोध किया था। इसके बाद जब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनने का मौका मिला, तो वह भी गोहाना में सबसे पहले जनसभा करने पहुंचे थे। अब मेरा प्रयास है कि आपके सहयोग से यहां से नुमाइंदा बनूं और राज में सीधा इस इलाके की हिस्सेदारी तय की जाए।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले 154 वादे किए थे। पर इनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। किसान का कर्जा माफ नहीं हुआ और रोजगार के अवसर पैदा नहीं हो सके। इसी तरह किसी के खाते में 15 लाख रूपये नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस ने पूर्व में भी किसानों के सारे कर्ज माफ किए थे। अगर फिर से जनता ने मौका दिया, तो किसान का कर्ज फिर से माफ किया जाएगा। हर गरीब परिवार को सालाना 72 हजार रूपये दिया जाएगा। ताकि वह अपना भले प्रकार से जीवन यापन कर सके।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में पूरे चार साल में कर्मचारी सडक़ों पर रहे हैं। किसान को एमएसपी नहीं मिल रहा है। व्यापारी वर्ग आज तक जीएसटी और नोटबंदी से उभर नहीं पाया है। पूर्व सीएम ने कहा कि यह अब हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बनती है कि वह घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर और जो नाराज हैं, उन्हें जोड़ें और कांग्रेस की नीतियों को आगे लेकर जाएं। इसके बाद उन्होंने गन्नौर में पहुंच कर कार्यालय का  उदघाटन किया। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि वह मिल कर काम करें और हर कार्यकर्ता खुद को भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा समझे।
 गोहाना नागर परिषद के उप अध्यक्ष समेत आज चार पार्षदों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थमा और इसके आलावा गोहाना तथा बड़ोदा हलके के जजपा व भाजपा समर्थकों ने कांग्रेस के समर्थन का ऐलान किया ।
 इसके बाद वह सोनीपत कार्यालय में पहुंचे कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि एक चुनाव एक मिशन है। इसमें सारे अपनी आहूति दें, चूंकि यह मकसद है और चौधर के लिए सोनीपत से वाया दिल्ली होकर चंडीगढ़ जाना है।
 इस मौके पर उनके साथ पूर्व प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल सिंह मलिक, विधायक जगबीर मालिक, श्रीकृष्ण हुड्डा, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, जयतीर्थ दहिया, संतकुमार, प्रो. वीरेंद्र सिंह, देवराज दिवान, अनिल ठक्कर, रवि परूथी, प्रदीप सांगवान, भूपेंद्र मलिक, सुमित्रा चौहान, परमिंद्र जौली, दिलबाग खान, ओमप्रकाश मलिक, सुरेंद्र शर्मा, रणधीर मलिक, सुरेंद्र बैराज्ञी, मनोज रिढाऊ, प्रदीप गौत्तम, कमल हसीजा, आजाद सिंह दांगी, सतेंद्र जांगड़ा, दिव्यांशु बुद्धिराजा, सचिन कुंडू, देवेंद्र शर्मा, सुरेश भूटानी, निखिल मदान, अशोक छाबड़ा, राजकुमार कटारिया, सुनील कटारिया, सुरेंद्र दहिया, कृष्ण मलिक एडवोकेट, संजीव दहिया, जयवीर आंतिल, राजेंद्र मेहरा, पुनीत राणा, बिजेंद्र देशवाल, नीरज देशवाल, प्रेम अत्री, सुदेश मलिक, भलेराम जांगड़ा, संतोष गुलिया, नीलम बाल्याण, भरपाई चहल, प्रेमवती भनवाला, प्रवीन आंतिल, संजय बडवासनी, सुरेंद्र नैय्यर, अनूप मलिक, इंदूराज नरवाल, जयपाल बुटाना, जंगशेर नूरनखेड़ा आदि मौजूद रहे।
पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: