Monday 10 June 2024

श्री गुरु कलघीगर गुरुद्वारा साहिब एसजीएम नगर प्रबंधन समिति के चुनाव : गुरमुख सिंह प्रधान, सुरजीत सिंह जनरल सेक्रेटरी



फरीदाबाद 10 जून (रैपको न्यूज़/ नरेंद्र रजनीकर)। स. गुरमुख सिंह खालसा को श्री गुरु कलघीगर गुरुद्वारा साहिब एसजीएम नगर फरीदाबाद की प्रबंधन समिति का प्रधान चुना गया है।

यहां प्रबंधन समिति के चुनावों में सर्वसम्मति से स. गुरमुख सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही सुरजीत सिंह कंग को जनरल सेक्रेटरी चुना गया है जबकि 

कैशियर की जिम्मेदारी स. सुखपाल सिंह को दी गई है।


प्रबंधन समिति के अन्य सदस्यों में स. जरनैल सिंह को मीत प्रधान,  गुरचरण सिंह सैनी को मीत प्रधान, स. केसर सिंह को जॉइंट सेक्रेटरी, स. गुलजार सिंह को जॉइंट कैशियर की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि ठाकुर सिंह को मेंबर चुना गया है।


न‌ई टीम का स्वागत करते हुए स. मंजीत सिंह, स. अनोख सिंह, स. समुद्र सिंह, स. चरणजीत सिंह चन्नी, अनिल कुमार नीलू ने विश्वास व्यक्त किया कि न‌ई टीम गुरुघर व पंथ की मर्यादा के अनुरूप कार्यरत रहेगी।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: