Wednesday 6 May 2020

कोविड 19 लॉकडाउन के दौरान 150 परिवारों को राशन दिया


फरीदाबाद। गैर सरकारी संस्था द राइसिंग तमसो माँ ज्योतिर्गमय ने आज अपने एन.जी.ओ.  में पढ़ने वाले  करीबन 150 बच्चे और उनके परिवार को राहुल कॉलोनी, राम नगर, एवं संतोष नगर में एक बार फिर से राशन वितरित किया।  हर परिवार को 5-5 किलो आटा, 2 किलो चावल, 1 किलो दाल एवं तेल की बोत्तल और उसके साथ-2 साबुन और फेस मास्क भी दिया गया। संस्था के फाउंडर प्रेजिडेंट तरुण शर्मा और फाउंडर सदस्य व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद के प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि जब से लोकडाउन शुरू हुआ तब से ही अपनी टीम के सदस्यों तथा
अन्य कई दोस्तों की मदद से हर दस दिन में उनकी संस्था पर्याप्त मात्रा में बच्चो एवं उनके परिवारों को राशन उपलब्ध करवाती है। तरुण शर्मा ने बताया कि भारत सरकार और बहुत से संगठन और संस्थाएं दिन रात गरीब वर्ग को खाना उपलब्ध करवा रही है उसी कड़ी में द राइजिंग संस्था ने भी अपने 150 बच्चो और उनके परिवारों को खाना पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। संस्था के सदस्य व जूनियर रेड क्रॉस काउंसलर रविन्द्र कुमार मनचंदा, विजय सोधिया, अनुज भंबानी  डॉ. गगन स्याल, पूजा,  विकास, पारुल, धारना, वर्षा, साक्षी एवं सहयोगी इन परिवारों की मुसीबत के समय हर संभव मदद में प्रयासरत हैं। इसी के साथ- साथ उन्होंने उन सभी लोगो एवं इनरव्हील क्लब, आई टी फरीदाबाद और यस जर्मनी का भी उनके सहयोग के लिए धन्यवाद् किया जिन्होंने इस मुश्किल समय में उनकी संस्था को तन, मन और धन से अपना सहयोग दिया। क्योंकि यही समय है जबकि आप और हम सभी मिलकर कोरोना से उत्पन्न संकट से पार पा सकते है और जरूरतमंद लोगों और डेली वेज अर्नर की सहायता कर संकट की स्थिति से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सकते है ताकि हर व्यक्ति को दोनों समय भोजन प्राप्त हो सके।
पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: