फरीदाबाद 28 जून। आज एनएसयूआई फ़रीदाबाद के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती हुई कीमतों के विरोध ने प्रदर्शन किया तथा पुतला फूंका। इस प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओ ने रोष व्यक्त करते हुए केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जहाँ कोरोना महामारी के चलते हुए पूरे देश में लोगों को अपना जीवन यापन करने में भी परेशानी हो रही है वहीं केंद्र की भाजपा सरकार पिछले 20-25 दिनों से लगातार पेट्रोल-डीज़ल के दामों में वृद्धि कर रही है जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में रिकॉर्डतोड़ गिरावट हो रही है। इस महामारी के समय में जनता सरकार से मदद की आशा कर रही है लेकिन मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि करके जनता की उम्मीदों पर पानी फेर रही हैं।
कृष्ण अत्री ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो उस समय कच्चा तेल लगभग 130-140 डॉलर प्रति बैरल था, तब भी पेट्रोल डीजल के दाम कभी इतने नहीं बढ़े और आज जब 38-40 डॉलर प्रति बैरल है तब भी भाजपा सरकार ने पेट्रोल की कीमतों को आसमान तक पहुंचा दिया है। आज पेट्रोल-डीजल के रेट लगभग 80 रुपए प्रति लीटर है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने यह सिर्फ और सिर्फ अपना मुनाफा कमाने के लिए दामो में वृद्धि की है। इन सब बातों के बावजूद भी कांग्रेस के समय में जो भाजपा के नेता सड़को पर प्रदर्शन करते थे और आज वो सब अपने अपने घरों में छुपे बैठे है। आपने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को पेट्रोल-डीजल के दामों को घटाकर के तुरंत प्रभाव से कम कर देना चाहिए।

0 comments: