Sunday, 29 November 2026

प्रसिद्ध कीर्तनीय भाई रंजीत सिंह डंडरियावाले का फरीदाबाद में संगत ने किया स्वागत



फरीदाबाद 29 नवम्बर (रैपको न्यूज प्रतिनिधि)। सिक्ख पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनीय व वक्ता भाई रंजीत सिंह डंडरियावाले का आज फरीदाबाद पंहुचने पर संगत द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाई रंजीत सिंह ने चडदीकला की अरदास करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में राष्ट्र, पंथ और मानवता सेवा के लिए सभी बढ़-चढ़ कर अपना योगदान देंगें।

स्वर्गीय करनैल सिंह के परिवारिक सदस्यों व संगत के साथ आपने सरबत के भले की अरदास भी की। 

इस अवसर पर स. राजेन्द्र सिंह बंटी ने समस्त संगत का आभार व्यक्त किया। 

कार्यक्रम में स. जगपाल सिंह पिंटू व परिवार, स. समुद्र सिंह, स. करनैल सिंह के भाई व उनके परिवार सहित स. हरनाम सिंह बाउजी, स. सुरिन्द्र पाल सिंह, स. अवतार सिंह, स. अनूप सिंह, स. जसमीत सिंह, एडवोकेट नरेन्द्र सिंह कंग, स. चरणजीत सिंह चन्नी, स. मंजीत सिंह परिवार, अनिल अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में संगत की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: