Saturday, 28 November 2026

350वें शहीदी साके से संबंधित आगरा-दिल्ली यात्रा 29 नवंबर को, फरीदाबाद में होगा स्वागत



फरीदाबाद, 28 नवम्बर ( रैपको न्यूज प्रतिनिधि)।  श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी एवं उनके साथ शहीद हुए  गुरसिख भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी के 350वें शहीदी साके की संपूर्णता का दिवस दिनांक 29 नवंबर 2026 को मनाया जा रहा है। इसी संबंध में ’दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी’ द्वारा रविवार 29 नवंबर 2026 को गुरुद्वारा गुरु का ताल, आगरा से गुरुद्वारा श्री सीस गंज साहिब, चांदनी चैक, दिल्ली तक एक विशाल ’तिलक जंजू रख्यक यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है।
फरीदाबाद में इस यात्रा का स्वागत पारसनाथ मैनहैटन मॉल के बिल्कुल सामने, पुराने फरीदाबाद चौक के नजदीक किया जाएगा।
सैक्टर 15 गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा प्रबन्धन समिति की प्रधान सरदारनी राणा कौर भट्टी और महासचिव स. गुरिन्द्र सिंह ने बताया कि गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा प्रबन्धन समिति सैक्टर 15 द्वारा संगत के सहयोग से इस यात्रा के स्वागत की तैयारियां पूर्ण कर ली ग‌ई है। आपने समस्त गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों, सामाजिक प्रतिनिधियों व संगत से भी आग्रह किया है कि मिलजुल कर यात्रा के स्वागत हेतु एकजुट हों।
हरियाणा कमेटी सदस्य रविन्द्र सिंह राणा के अनुसार यात्रा आगरा से चलकर मथुरा, कोसी, होडल, पलवल, बल्लभगढ और फरीदाबाद होते हुए इसी दिन दिल्ली पहुंचेगी।
धर्म प्रचार सरदारनी जतिन्दर कौर रुबि ने फरीदाबाद के सभी गुरुद्वारा साहिबान की कमेटियों एवं साध संगत से आग्रह किया है कि यात्रा के स्वागत के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं।
उल्लेखनीय है कि इस यात्रा का आरम्भ रविवार 29 नवम्बर 2026 को ही प्रातः 9 बजे गुरूद्वारा गुरू का ताल आगरा से किया जाएगा व गुरूद्वारा श्री शीश गंज साहिब दिल्ली में पूर्णतः होगी।
यात्रा आगरा से आरम्भ होकर मथुरा, कौसी, होडल, पलवल, सीकरी, बल्लभगढ, फरीदाबाद से होती हुई गुरूद्वारा श्री सीस गंज साहिब दिल्ली पंहुचेगी।
पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: