Saturday 11 July 2020

फरीदाबाद में लाईसेंस के साथ पानी व सीवर के बिल भी किए जाएं ऑनलाईन: भाटिया


फरीदाबाद : 11 जुलाई। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा टे्रड लाईसेंस ऑन लाईन करने पर व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय राज्यमंत्री कृ ष्णपाल गुर्जर, स्थानीय विधायकों एवं निगम आयुक्त यश गर्ग का आभार जताया है। उन्होंने जारी एक प्रेस बयान में कहा कि यह बेहद ही जरूरी कदम था। टे्रड लाईसेंस के ऑनलाईन होने से व्यापारी व उद्योगपतियों को भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी। श्री भाटिया ने कहा कि जिले में टे्रड लाईसेंस के नाम पर व्यापारी व उद्योगपतियों को तंग किया जाता था। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर इस व्यवस्था को ऑनलाईन करवाने की मांग की थी। वह इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व निगम आयुक्त यश गर्ग का आभार जताते हैं। उन्होंने व्यापारियों की समस्या को सुना और समझा तथा इसका समाधान भी किया। भाजपा नेता जगदीश भाटिया ने कहा कि मनोहर लाल की सरकार आम आदमी के लिए काम करने में विश्वास रखती है। उन्होंने जब भी आम आदमी को लेकर मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व विधायकों से जो भी समस्या रखी है, उसे पूरा किया गया है। ताजा उदाहरण लॉकडाऊन में उनके द्वारा जितनी भी समस्या उपायुक्त यशपाल यादव के संज्ञान में लाई गई, तत्काल रूप से उनका समाधान किया गया है। श्री भाटिया ने कहा कि वह निगम आयुक्त से मांग करते हंै कि जल्द से जल्द पानी व सीवर की बिलों की अदायगी का कार्य भी ऑनलाईन करवाया जाए। ताकि लोगों को अपने बिल भरने के लिए निगम कार्यालयों के चक्कर ना काटने पड़ें। इससे लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी और वह घर बैठे अपने बिलों की अदायगी कर सकेंगे, इससे निगम का राजस्व भी बढ़ेगा।
पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: