Wednesday 12 August 2020

फरीदाबाद नगर निगम : संयुक्त-आयुक्त प्रशांत अटकान ने लोगों को भेंट किए मास्क


फरीदाबाद, 12 अगस्त। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा विगत दिनों फरीदाबाद आगमन के दौरान आयोजित कोविड-19 की बैठक में मास्क न लगाने वालों पर सख्ती करने व जरूरतमंदों को मास्क उपलब्ध कराने के हिदायत नगर निगम फरीदाबाद व फरीदाबाद पुलिस को दी थी। जिस पर निगमायुक्त यश गर्ग ने सभी कर्मचारियों को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बचाव के लिए आम जन मानस में निशुल्क मॉस्क वितरित करने के निर्देश दिए। आज नगर निगम मुख्यालय में संयुक्त-आयुक्त एनआईटी जोन प्रशांत अटकान, निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डा. उदयभान, नगर निगम के वरिष्ठ सफाई निरीक्षक राजेन्द्र दहिया, सफाई निरीक्षक बिशन स्वरूप तेवतिया के नेतृत्व में नगर निगम व सिविल अस्पताल में बिना मास्क कार्य के लिए आने वाले लोगों को मॉस्क वितरित किए।

इस अवसर पर संयुक्त-आयुक्त प्रशांत अटकान ने कहा कि इस वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए सभी को मास्क लगाने चाहिए, घर हो या ऑफिस थोड़ी-थोड़ी देर में हाथ साबुन से धोने चाहिए। अगर आप बाजार व अन्य स्थानों पर हो तो सैनेजाईजर का प्रयोग करना चाहिए। सुरक्षा से ही इस महामारी से बचा जा सकता है।

नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डा. उदयभान, नगर निगम के वरिष्ठ सफाई निरीक्षक राजेन्द्र दहिया ने कहा कि कोरोना महामारी व बरसात के सीजन को देखते हुए नगर निगम ने सभी कूड़े व खत्ता घरों से दिन में दो बार कूड़ा उठाने, नालों की प्रॉपर सफाई करने तथा बरसाती पानी का जल्द से जल्द निकास करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस मौके पर उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वह अपने घरों के सूखे व गीले कूड़े को अलग-अलग डस्टबिन के माध्यम से ईको ग्रीन की गाडिय़ां में डाले। शहर को साफ-स्वच्छ बनाने नगर निगम के साथ आम नागरिक का भी जिम्मा है।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: