Wednesday 19 August 2020

रोटरी फरीदाबाद ईस्ट के प्रधान वेद अदलक्खा की सर्वत्र सराहना, पूरे वर्ष में सेवा प्रोजैक्टो का रिकॉर्ड बनने का विश्वास


फरीदाबाद 19 अगस्त (Repco News)। यदि व्यक्ति में लग्न व कर्तव्यनिष्ठा हो और वह विनम्रता पूर्वक टीम भावना से कार्य करें तो निश्चय ही वह ऐसा कर गुजरता है जो दूसरों को असंभव नजर आता है। 

रोटरी क्लब फरीदाबाद ईस्ट के नवनिर्वाचित प्रधान रोटेरियन वेद अदलक्खा पर उक्त कथन सत्य सिद्ध होता कहा जा सकता है।

रोटेरियन अदलक्खा ने अपने कार्यकाल में प्रथम डेढ़ माह में वह कर दिखाया है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि रोटरी क्लब ईस्ट इस वर्ष सभी क्लब से आगे निकलेगा।

1 जुलाई को कार्यभार संभालते ही रोटेरियन अदलक्खा ने सेवा भाव के वे सभी प्रोजेक्ट आरंभ कर दिए और 16 अगस्त तक उनकी रिपोर्ट कार्ड देख कर क्लब के पूर्व प्रधान एवं सुप्रसिद्ध उद्योगपति रोटेरियन के सी लखानी ने उनकी पीठ ठोकते हुए कहा कि वेद अदलक्खा से क्लब को बहुत उम्मीदें हैं। थोड़े से समय में रोटेरियन अदलक्खा की टीम ने जो कार्य किए हैं, उसकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है।

उल्लेखनीय है कि रोटरी क्लब फरीदाबाद ईस्ट ने रोटेरियन अदलक्खा के नेतृत्व में बादशाह खान हॉस्पिटल के साथ मिलकर कोविड-19 के 19500 रैपिड टेस्ट कराए। इस हेतु क‌ई कैंप आयोजित किए गए।

 नगर निगम आयुक्त कार्यालय में एक्शन टाइगर डिस्पेंसर लगाया गया। दो स्थानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग का प्रबंध किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम के तहत 220 पौधे लगाए गए और 2 सेक्टरों में वर्षा के पानी की निकासी हेतु 260 आउटलेट कवर किए गए।

डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ब्लड डोनेशन रोटेरियन एच एल भूटानी का कहना है कि रोटेरियन अदलक्खा की टीम ने सबसे अधिक कार्य रक्तदान क्षेत्र में किया है। रोटेरियन अदलक्खा के प्रयास स्वरूप रक्तदान हेतु 11 कैंप लगाए गए जिसमें 345 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

 रक्तदान के क्षेत्र में यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है क्योंकि रक्तदान के मुख्य स्त्रोत स्कूल कॉलेज एवं अन्य संस्थान आजकल कोरोना के कारण बंद है।

 रोटेरियन वेद अदलक्खा उपलब्धि का श्रेय अपनी टीम को देते हैं, जबकि क्लब सर्विस के चेयरमैन पूर्व प्रधान रोटेरियन तरुण गुप्ता का कहना है कि यह सब रोटेरियन वेद अदलक्खा के नेतृत्व के कारण ही संभव हुआ है। नेता कर्मठ हो तो सभी साथी काम करने में पूरी रुचि लेते हैं। उल्लेखनीय है कि रोटेरियन तरुण गुप्ता अपने कार्यकाल में रक्तदान का रिकॉर्ड स्थापित कर चुके हैं।



पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: