Saturday 19 September 2020

सड़क सुरक्षा पर प्रतियोगिताएं आयोजित



फरीदाबाद, 19 सितंबर (Repco News)। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन आई टी नंबर तीन की जूनियर रेडक्रास और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड ने शिक्षा विभाग के आदेशानुसार विद्यालय के प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा के प्रति विशेष जागरूकता अभियान चलाया, छात्राओं को  यातायात के नियमों का पालन करने के लिए ऑनलाइन जागरूकता अभियान चलाया। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि भारत में हर वर्ष सड़क दुर्घटना में लगभग डेढ़ लाख बहुमूल्य जिंदगियां जीवन से हाथ धो बैठती हैं। विद्यालय के प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि जल्दी और तेज़ी के युग में कोई भी कहां और कब दुर्घटना का शिकार हो सकता है  इस पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है। क्योंकि सड़क सुरक्षा में ही हम सब की सुरक्षा है और तभी हम सड़क दुर्घटनाओं पर काफी हद तक काबू पा सकते हैं। क्योंकि आज कोई भी सुरक्षित नहीं है। हमारे देश में हर व्यक्ति के पास सड़क दुर्घटना से जुड़ा हुआ अलग अलग अनुभव है। न तो इससे आम लोग बचे हैं और ना ही खास। अभी पिछले वर्ष ही सड़क दुर्घटनाओं में डेढ़ लाख से भी ज्यादा लोग मृत्यु का शिकार हुए, इतनी अधिक सड़क दुर्घटनाएं आप में एक विशाल चुनौती है लेकिन इन दुर्घटनाओं को कम करना बिल्कुल भी असंभव नही, प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि क्योंकि हम और दुनिया के विकसित देश जीरो विजन पर काम कर रहे हैं यानि सड़क हादसे में किसी की मौत ना हो। सड़कों पर निरंतर बढ़ रहे वाहनों के कारण और सड़क सुरक्षा के नियमों की अनदेखी करने की वजह से सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है, और हर वर्ष इतने अधिक लोग सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु के मुँह में समा जाते है यह अपूर्णीय क्षति है एक अध्ययन के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं का सब से बड़ा कारण सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन न करना है,  लोग चाहे वे वयस्क हों या युवा, छोटे बच्चों का वाहन चलाना, ओवर स्पीडिंग, बिना लाइसेंस चलाना, तेज वाहन चलाना आदि का स्पष्ट तात्पर्य मृत्यु को निमंत्रण देना है। वाहनों में तय यात्रियों से अधिक यात्री बैठाना, द्विपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का प्रयोग ना करना, दो से अधिक सवारियों का द्विपहिया वाहन पर बैठना, कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग न करना अप्रशिक्षित व्यक्तियों द्वारा वाहन चलाना और   वाहनों का ओवरलोड होना बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण है। ब्रिगेड एवम् जूनियर रेडक्रॉस प्रभारी व प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा, प्राध्यापिका जसनीत कौर, आशा वर्मा तथा संजय मिश्रा सहित समस्त स्टाफ ने पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता बच्चो शिवानी, प्रीति, कनिका, खुशी, अनु, प्रियंका तथा कोमल को ई सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं के बच्चों की प्रशंसा करते हुए  सड़क सुरक्षा के नियमों के अनुपालन करने के लिए उत्साहवर्धन किया। बच्चों ने सभी को सड़क सुरक्षित बनाने के उपाय पर अमल करने की सीख दी।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: