Wednesday 14 April 2021

भाजपा फ़रीदाबाद ने अम्बेडकर की जयंती को उत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया



फरीदाबाद 14 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी फ़रीदाबाद के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा देश के संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती को फ़रीदाबाद की सभी विधानसभाओं में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करके उत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया और बाबा साहब द्वारा किये गए राष्ट्र उत्थान  व सामाजिक उत्थान के कार्यों का स्मरण  किया गया  एवं उनके जीवन दर्शन को लोगों और कार्यकर्ताओं के सामने रखा गया I फ़रीदाबाद विधान सभा में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष नरेश नंबरदार, एस सी मोर्चे के ज़िला पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भीम बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और बाबा साहेब के विचारों और देश हित में किए गए कार्यों को लोगों के सामने रखा I इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी और सदस्य  बंसीलाल, पुनीत गौतम , त्रिवेदी , रोशन लाल , तेज सिंह सेनी, कुंदन लाल ज़िला उपाध्यक्ष पंकज रामपाल, ज़िला सचिव पुनीता झा ज़िला सचिव मुकेश अग्रवाल, ज़िला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, मीडिया प्रमुख महिला मोर्चा प्रिया सहगल, प्रवेश मेहता , विनोद भाटी,सचिन शर्मा , कुलदीप साहनी, नीरज मित्तल, राजेश अरोडा , राजकुमार , परवीन चौधरी, अरुण देव राजपूत , श्रीचन्द गौतम , गोल्डी बरेजा, अवनी श्रीवास्तव, तेज सिंह सैनी, देवेन्द्र गर्ग  आदि उपस्थित रहे I तिगाँव विधानसभा के संतोष नगर में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी, पार्षद अजय बैसला व  बिजेंद्र  वाल्मीकि के साथ बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया I इस अवसर पर ज़िला उपाध्यक्ष अनिल नागर,  ज़िला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, सोशल मीडिया संयोजक अमित मिश्रा, मंडल अध्यक्ष विवेक मिश्रा, गजराज कौशिक, कृष्ण कुमार शर्मा, धरम राव, प्रिया सहगल, विरेंद्र लालाजी, गोपाल वाल्मीकि, राजिन्द्र बाल्मीकी, अरुण बाल्मीकी, रवि दास, देवचंद बेच्चु, जगदीश प्रसाद आदि उपस्थित रहे  I केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, विधायिका सीमा त्रिखा, महापौर सुमन बाला, पूर्व विधायक नगेंद्र भड़ाना, नरेश नंबरदार, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हार्डवेयर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित की | इस अवसर पर जगदीश, दिनेश नरवाना, संजीव खुशवाहा, वेदराम, ओ पी धामा, नंगला मंडल अध्यक्ष कविंद्र चौधरी,पार्षद वीर सिंह नैन, पार्षद सुरेंद्र अग्रवाल,जिला महामंत्री आर.एन सिंह, ओबीसी  जिला अध्यक्ष भगवान सिंह,डबुआ मंडल अध्यक्ष संजीव सोम,राजकुमार वोहरा,राकेश खटाना, मनोज बालियान, दिनेश राघव, अभिषेक, गीता शर्मा, सोनिया अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष जवाहर कॉलोनी दिगपाल रावत, सुदर्शन कुमार आदि मौजूद रहे  I जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा और कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बल्लभगढ़ विधानसभा के अम्बेडकर चौक पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किए I  इस अवसर पर पार्षद उमा सैनी, पार्षद दीपक यादव, पार्षद हरप्रसाद गोड़,  टिपरचंद शर्मा, अनुराग गर्ग ,दीपांशु अरोड़ा,भवानी प्रसाद,  बुद्धा सैनी,  योगेश शर्मा,  महावीर सैनी,योगेश शर्मा, गजेंद्र वैष्णव, कैलाश वशिष्ठ, लखन बैनीवाल, संजीव बैसला ,दर्शन ठाकुर,टेकचन्द, खेमचंद, कृपाराम, राजबाला, महेंद्र वैष्णव, सुषमा यादव,रविन्द्र एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पृथला  विधानसभा के बड़राम गाँव में वरिष्ठ भाजपा नेता सोहनपाल सिंह ,  प्रदेश प्रवक्ता बिजेंद्र नेहरा व सुखबीर मलेरना ने  कार्यकर्ताओं के साथ डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया | इस अवसर पर जिला सचिव सुनीता बघेल, फतेहपुर मंडल अध्यक्ष सतीश कौशिक, सीकरी मंडल अध्यक्ष पवन चौधरी, रिछपाल सैनी, हरेंद्र डागर, नरेंद्र अत्री, जीत सिंह , मनोज भाटी, देवेंद्र तेवतिया आदि पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता और अन्य गण मान्य लोग उपस्थित रहे। बढ़कल विधानसभा के  खोरी गाँव में आयोजित कार्यक्रम में जिला सचिव हरेन्द्र भडाना व मंडल अध्यक्ष हरीश खटाना ने भाजपा कार्यकर्ताओं और अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पांजलि अर्पित की और बाबा साहेब को याद किया । इस अवसर पर जगजीत बिष्ठ, कमल शर्मा, हरेन्द्र, दीप नारायण, ओमबीर शाह, भारत भडाना, आनंद कश्यप आदि उपस्थित रहे | बाबा साहब की जयंती के अवसर पर फरीदाबाद जिले की बस्तियों में सेवा के कार्य और मेघावी छात्रों का सम्मान, स्वच्छता अभियान इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किये गए  | केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा द्वारा लोगों को ‘सिंगल  यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करें’ यह संदेश भी दिया गया | केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, धार्मिक,औद्योगिक, संवैधानिक क्षेत्र में कई ऐसे कार्य किए हैं, जिन्हें देश और देशवासी आज भी याद करते हैं I  अपने पूरे जीवन के दौरान, वे दलितों और अन्य सामाजिक पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए लड़े I प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिनके नेतृत्व में भारतीय जनता  पार्टी की केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार बाबा साहेब के आदर्शों और विचारों पर चलते हुए सुशासन की एक नई परिभाषा लिख रही हैं I 

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: