Saturday 7 August 2021

सरदार हरिन्द्र सिंह लोनियान की अन्तिम अरदास रविवार 8 अगस्त को


फरीदाबाद 7 अगस्त (Repco News/नरेंद्र रजनीकर)। सरदार हरिन्द्र सिंह लोनियान जिनका निधन यहां गत दिवस हो गया था, की अन्तिम अरदास रविवार 8 अगस्त 2021 को दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एन एच 1 फरीदाबाद में होगी।

उल्लेखनीय है कि सरदार हरिन्द्र सिंह का देहांत 5 अगस्त 2021 शुक्रवार को हो गया था। उनका अन्तिम संस्कार यहां सैनिक कालोनी श्मशानघाट पर किया गया। 

इस अवसर पर सामाजिक, धार्मिक औद्योगिक व राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की उपस्थिति बड़ी संख्या में रही।

उल्लेखनीय है कि सरदार हरिन्द्र सिंह गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एन एच 1 फरीदाबाद में सक्रिय थे।

सरदार हरिन्द्र सिंह अपने पीछे अपनी पत्नी सतनाम कौर, पुत्र समनदीप सिंह, पु‌‌त्रियां गुरमीत कौर, उपिन्दर कौर सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। सरदार हरिन्द्र सिंह,स. दलजीत सिंह के भाई व सतपाल सिंह पाले के जीजा जी थे।

सरब गुरुद्वारा कमेटी फरीदाबाद के महासचिव स. रविंदर सिंह राणा ने सरदार हरिन्द्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके निधन से समाज को काफी बड़ी क्षति हुई है। प्रमुख सामाजिक संगठन पंजाबी सेवा दल ने भी सरदार हरिन्द्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

रैपको न्यूज़ परिवार सरदार हरिन्द्र सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करता है। परमपिता से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को इस दुखद घड़ी में सांत्वना प्रदान करें।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: