Wednesday 16 August 2023

फ्रैंडस सोशल वर्कर्स एसोसिएशन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस


फरीदाबाद,  16 अगस्त (रैपको न्यूज़)।  फ्रैंडस सोशल वर्कर्स एसोसिएशन मार्केट नंबर पांच की ओर से स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह, प्रताप सिंह चावला, राजेंद्र आहुजा, महंत ललित गिरी गोस्वामी, प्रदीप सेठी, रविन्द्र सिंह राणा, एडवोकेट नरेंद्र सिंह कंग, स0 मनजीत सिंह चावला, चरणदीप सिंह काले, सुरेंद्र टीनू, दीपेंद्र सिंह रजनीकर, राजेश बैंसला, अनिल कुमार सहित समाजसेवी वर्ग की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

संस्था के प्रधान गुलशन सहगल, महासचिव मुकेश मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष संदीप गेरा, उपप्रधान सुरेंद्र सिंह, नवजीवन गौसांई, गगन अरोड़ा, आशीष, विजय भाटिया, सतीश साहनी, संजय साहनी, अनिल साहनी, शिव साहनी, प्रदीप मल्होत्रा, सुरेन्द्र जायसवाल, सुरेन्द्र कौल, बिल्लू राजपूत, सुनील महाजन, राकेश मेहरा, अशोक चोपड़ा, अशोक अरोड़ा तथा बंसी लाल कुकरेजा ने अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में ध्वजारोहण उपरांत देशभक्ति से ओत-प्रोत संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने देशभक्ति के गीतों पर भावपूर्ण प्रस्तुति दी।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: