Thursday 20 December 2018

केबिनेट मंत्री द्वारा गीता जयंती महोत्सव का उद्घाटन


फरीदाबाद। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल ने कहा मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने गीता जयंती महोत्सव का आगाज दिल्ली के लाल किला में आयोजित कार्यक्रम से शुरू किया था। इसके बाद कुरुक्षेत्र में  महाकुंभ मेले के अवसर पर गीता जयंती महोत्सव का देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में आज प्रचार.प्रसार हो रहा है।
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज यह बात सेक्टर 12 के स्थानीय हुड्डा कन्वेंशन सेंटर में तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर कही।
उन्होंने कहा कि भारत संस्कृति की बदौलत से ही विश्व गुरु बना था। भारतीय संस्कृति को का दूसरे देश अनुसरण कर रहे हैं। गीता ग्रंथ में साफ लिखा है कि गीता एक धर्म ग्रंथ नहीं है। वह तो ऐसा ग्रंथ है जिसमें हर वर्गए हर समाजए मनुष्य की हर आयु वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए संदेश मिलते हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गीता जयंती महोत्सव आयोजित करके विश्व में एक अलग से पहचान बनाई है। आज गीता जयंती महोत्सव का पूरे विश्व में प्रचार.प्रसार हो रहा है। कुरुक्षेत्र में महाकुंभ के अवसर पर गीता जयन्ती महोत्सव में विश्व के हर देश लोग आकर गीता के ग्रंथ के श्लोकों का उच्चारण सुनकर अपने जीवन में डालने का प्रयास करेंगे ।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में गीता जयंती महोत्सव जिला व ब्लाक स्तर पर आयोजित करके गीता ग्रंथ के प्रचार प्रसार को आमजन आम जन तक पहुंचाने का काम किया है।
 गीता जयंती महोत्सव ग्राम स्तर पर भी ग्राम पंचायतें अपने स्तर पर मनाने का काम कर रही है।
पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: