Wednesday, 2 January 2019

अशोक तंवर ने सोशल मीडिया पर पहुंचाई कांग्रेस की बात


फरीदाबाद। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने नए जमाने के साथ चलते हुए हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को हाईटैक कर दिया है। कभी गांव-गलियों में होने वाली जन चौपाल को अब इंटनेट के माध्यम से सोशल मीडिया पर लाकर लोगों से रूबरू होने का अनौखा जन चौपाल कार्यक्रम घोषित किया है। इंडियन नेशनल कांग्रेस हरियाणा के पेज पर शुरू किए गए इस कार्यक्रम के माध्यम प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर सीधे तौर पर लोगों की जन समस्याओं से जुडकर प्रदेश में सरकार के कामकाज के प्रति लोगों के रूझान व सुझावों से वाकिफ होना चाहते हैं ताकि वह हर मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेर सकें और इसके माध्यम से कांग्रेस पार्टी द्वारा बनाए जाने वाले घोषणा पत्र में भी मदद मिल सके। यहां जन-चौपाल कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी बीती देर सांय सीधे तौर पर लोगों के समक्ष रूबरू हुए।
इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों ने जुडकर सीधे सवाल-जवाब किए। कार्यक्रम में जुडने वालों में महिलाओं व युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों ने भी हरियाणा की बदहाली व कांग्रेस के सत्ता में हरियाणा के विकास व खुशहाली को लेकर उनकी पार्टी की क्या प्राथमिक्ताएं होंगी। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी ने भाजपा सरकार को शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, प्रदूषण, महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध व विकास की कलई खोलते हुए प्रमाण देकर हरियाणा की अनेकों घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि साडे चार वर्ष के शासनकाल में हरियाणा की छवि देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक धूमिल हुई है। लोगों को केवल झूठे वायदे व जुम्ले ही मिले हैं। कर्मचारी सडकों पर आकर धरने-प्रदर्शन करने पर मजबूर हैं और सरेआम वायदाखिलाफी का रोना रो रहे हैं।
पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: