Sunday 5 July 2020

हरियाणा में बनेगी 1160 पार्क व्यायामशालाएं, 98 का मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन


फरीदाबाद, 5 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहले चरण में एक हजार 160 पार्क कम व्यायामशालाएं बनाई जा रही हैं। इन व्यायामशालाओं में वैलनेस सेंटर भी बनाए जाएंगे, जिसमें आयुष विभाग के आयुर्वेद सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री रविवार को विडियो कांफे्रंस के माध्यम से प्रदेश में  98 पार्क कम व्यायामशालाओं के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि इन व्यायामशालाओं के निर्माण पर 28.5 करोड़ रूपए खर्च हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन पार्क कम व्यायामशालाओं को जिला परिषद को सौंपा जाएगा, ताकि इनकी देखरेख अच्छी प्रकार से की जा सके। आज गुरू पूर्णिमा का दिन है, इसलिए यह व्यायामशालाएं गुरूओं को समर्पित की जाती हैं। उन्होने कहा कि यह पार्क कम व्यायामशालाएं लोगों के व्यायाम व योग के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगी। प्रधानमंत्री ने भारतीय प्राचीन योग पद्धति को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई तथा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित करवाया। अब विश्व के करीब 170 देशों ने योग को अपनाया है। योग से मनुष्य शारीरिक व बौद्धिक रूप से मजबूत बनता है।
फरीदाबाद के गांव तिलपत में विडियों कांफ्रेंस से मुख्यमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ। यहां पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक राजेश नागर, जिला परिषद के चेयरमैन विनोद चैधरी भी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। ग्राम पंचायत की ओर से सभी विशिष्ठ अतिथियों को स्वागत किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने आज विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में 98 पार्क कम व्यायाशालाओं का उद्घाटन किया, जिसमें फरीदाबाद के 6 गांव तिलपत, कौराली, अरूआ, मच्छगर, नचौली  व भतौला में बनी पार्क कम व्यायामशालाएं भी थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच के कारण ही ग्रामीणों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए गांवों में व्यायामशालाएं बनाई जा रही हैं। हरियाणा में एक हजार 160 पार्क कम व्यायामशालाएं बनाई जा रही हैं। आने वाले समय में जल्द ही अन्य गांवों में भी व्यायामशलाएं बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री की सोच है कि गांव व ग्रामीण मजबूत होंगे तो देश भी मजबूत होगा। पार्क व स्टेडियम पहले शहरों मंे बनते थे, लेकिन मुख्यमंत्री की सकारात्मक सोच के कारण अब इनका निर्माण गांवों में किया जा रहा है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री देश व प्रदेश का विकास बहुत ही तेजी से कर रहे हैं, जिसमें खास बात यह है कि वे जिस परियोजना का शिलान्यास करते हैं, उसका उद्घाटन भी स्वयं करते हैं। उन्होंने बताया कि जिला में कुल 28 पार्क कम व्यायामशालाएं बनाई जा रही हैं, जिनमें से 26 का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है तथा दो का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इन पार्क कम व्यायामशालाओं के निर्माण पर करीब 8 करोड़ रूपए की राशि खर्च होगी।
हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला ने विडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से दिए संदेश में कहा कि विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से पार्क कम व्यायामशालाओं के निर्माण पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। जल्द ही प्रदेश में 300 और नई व्यायामशालाएं तैयार हो जाएंगी। अगले चरण में जिस भी गांवांे की ओर से जमीन उपलब्ध करवाई जाएगी, वहां पर पार्क कम व्यायामशालाएं बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में खेल प्रतिभाएं बहुत अधिक हैं, इसलिए यहां के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय खेलों में मेडल भी अधिक लाते हैं। इन खिलाड़ियों की प्रतिभा के निखार के लिए तथा ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह व्यायामशालाएं बनाई जा रही हैं।
हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि पार्क कम व्यायामशालाओं से लोगों को गांवों में अच्छी सुविधा मिलेगी। अब ग्रामीण अपने स्वास्थ्य के लिए सुबह-शाम यहां पर योग व व्यायाम कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने गांवों में व्यायामशालाओं बनाकर ग्रामीण क्षेत्र को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में पहले 20 गांवों में व्यायामशालाए बनी थी, आज छह गांवों में व्यायामशालाएं शुरू हो गई हैं। अब जल्द ही दो अन्य गांवों में भी व्यायामशालाएं बनकर तैयार हो जाएंगी।
इससे पहले मुख्य सचिव हरियाणा केशनी आनंद अरोड़ा ने मुख्यमंत्री, कें्रदीय मंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित अन्य सभी मंत्रियों व विधायकों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में विकास एवं पंचायत विभाग के प्रधान सचिव सुधीर राजपाल ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के बाद में केंद्रीय मंत्री व परिवहन मंत्री ने गांव तिलपत के ऐतिहासिक सूरदास मंदिर में भी
 गांव तिलपत में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त यशपाल, अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राकेश मोर, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नवनीत कौर व प्रदीप कुमार सहित सभी गांवों के सरपंच भी मौजूद थे।
पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: