Tuesday 28 July 2020

8 महीनों से रहे थे भटक, पुलिस आयुक्त से मिलते ही हुआ काम, बना आमर्स लाईसेंस


फरीदाबाद 28 जुलाई। दो स्पोर्ट्स शूटर मोहित पुत्र अशोक निवासी नीमका  व  कृष्णा पुत्र सुरेंद्र निवासी भगत सिंह कॉलोनी बल्लभगढ़ पुलिस आयुक्त महोदय, श्री ओ पी सिंह से अपनी समस्या को लेकर मिले। पुलिस आयुक्त महोदय ने उनकी समस्या सुनी। मोहित और कृष्णा ने बताया कि वह दोनों दोस्त हैं और पिछले 3 साल से कर्णी सिंह शूटिंग रेंज दिल्ली मे शूटिंग कर रहे हैं। उनको प्रैक्टिस के दौरान यह महसूस हुआ कि अगर वह आगे बढ़ना चाहते हैं तो उनको अपना आरम लाइसेंस हथियार बनवाना होगा। क्योंकि 10 बच्चों को एक ही पिस्टल से शूटिंग की प्रैक्टिस करनी होती है जिसमें काफी वक्त लगता है। जिस पर मोहित और कृष्णा दोनों दोस्तों ने 8 महीने पहले आर्म लाइसेंस बनवाने के लिए अप्लाई किया था। लेकिन वह 8 महीने से भटक रहे हैं उनका आर्म लाइसेंस अभी तक नहीं बना है।
पुलिस आयुक्त महोदय ने दोनों लड़कों की समस्याओं को समझते हुए उनको भरोसा दिलाया की उनको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है उनका लाइसेंस बन जाएगा। पुलिस आयुक्त ने आर्म लाइसेंस इंचार्ज को आदेश दिए कि दोनों बच्चों का लाइसेंस बनाया जाए। मोहित और कृष्णा पुलिस आयुक्त महोदय से मिलकर बहुत खुश हुए और उन्होंने धन्यवाद दिया। मोहित और कृष्णा का कहना है कि उन्होंने पुलिस आयुक्त श्री ओपी सिंह के बारे में पता चला था कि वह लोगों की बहुत मदद करते हैं। इसी आधार पर दोनों ने पुलिस आयुक्त से मिले थे।
पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: