Friday 31 July 2020

जरूरतमंद और भूखे लोगों को भोजन करवाने में जुटा है रोटी बैंक


फरीदाबाद, 31 जुलाई। स्थानीय बडखल मोड़ स्थित स्थापित रोटी बैंक सेक्टर-19 कोरोना महामारी के दौर में मजदूर, जरूरतमंद और भूखे लोगों को भरपेट भोजन करवाने के उद्देश्य को पूरा करने में जुटी हुई है। आज सुनील कुमार के जन्मदिवस के मौके पर बड़ी संख्या लोगों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीवन छाबड़ा ने की।
उक्त जानकारी देते हुए जेएम शर्मा, सतीश ठक्कर व आज के कार्यक्रम के आयोजक सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, जिसका हम सभी को अवश्य ही अनुसरण करना चाहिए तथा उक्त रोटी बैंक भी कोई न रहे भूखा उद्देश्य को लेकर स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि रोटी बैंक ने जो सपना देखा है कि कोई भी व्यक्ति अपना हो और भूखा ना सोये इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए उसका सपना अवश्य ही मूर्त रूप लेगा। रोटी बैंक में किया गया। सेवा से इह लोक और परलोक दोनों सुधर जाता है। उन्होंने कहा की रोटी बैंक के उद्देश्य सामाजिक सेवाओं में सर्वोपरि स्थान रखता है। 
उन्होंने सभी नागरिकों से भी अपील की है कि आप सभी के सहयोग से हम किसी को भी भूखे पेट सोने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि आप अपने एवं बच्चों के जन्मदिन, शादी की सालगिरह इत्यादि मौकों पर इन लोगों को हमारे ग्रुप के साथ मिलकर भोजन करवा सकते हैं। हमारा ग्रुप प्रतिदिन इनके लिए चपाती रोल की सेवा करता है।
इस नेक कार्य में दिनेश छाबड़ा, चुन्नीलाल चोपड़ा, टोनी पहलवान, नवीन पसरिचा व सुरेंद्र सिंह सांगा सुरजीत कथूरिया, राजेंद्र  मिगलानी, प्रेमचंद गुप्ता, चंदर गेरा, विजय वर्मा, किशन अरोड़ा, जगदीश गुप्ता, विनोद मित्तल, वाई.डी. खन्ना, सुरेश मंगला, अशोक रखेजा, रणवीर चौधरी, नवीन शर्मा, कंचन नंदराजोग, मंजू शर्मा,पूजा बांगा, प्रभा बाली व रीना गुप्ता आदि सेवादार बढ़-चढक़र सहयोग कर रहे हैं।
पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: