फरीदाबाद 20 अगस्त (Repco News)। वार्ड नम्बर 8 की पार्षद ममता कवीन्द्र चौधरी ने वार्ड वासियों से आह्वान किया है कि वे जलभराव की जानकारी निगम प्रशासन को दें ताकि समस्या का समाधान तुरंत कराया जा सके।
यहां वर्षा के साथ ही आज सुबह 60 फ़ीट ऐयर फ़ोर्स रोड पर पानी भरने की सूचना पर बाबा दीप सिंह चौक (प्याली चौक) पर डिस्पोज़ल को चेक किया गया। जहां निगम कर्मचारी ड्यूटी पर मुस्तेद मिले। दोनो मोटर चल रही थी, जहाँ वार्ड 8 से अतर सिंह व महेश अपनी टीम के साथ उपस्थित थे।
सुश्री ममता कवीन्द्र चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया है कि नगर निगम अधिकारियों तथा जन सहयोग के साथ जलभराव की समस्या वार्ड में नहीं आने दी जाएगी।
0 comments: