Monday 12 October 2020

26 नवम्बर की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए श्रमिक संगठनों ने की बैठक



फरीदाबाद, 12 अक्तूबर (Repco News)। केंद्रीय मजदूर संगठनों व कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर 26 नवम्बर की प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल की तैयारियों को लेकर आज गुड़गांव में राज्य स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एस डी त्यागी ने की। बैठक ने सर्वसम्मति से 26-27 नवम्बर के किसान संगठनों के देशव्यापी आंदोलन का समर्थन करने, सहयोग करने व दिल्ली चलो में हर संभव हिस्सेदारी का फैसला लिया।

बैठक में 26 नवम्बर की हड़ताल को सफल बनाने के लिए अभियान की रूपरेखा तय की गई व निर्णय लिया गया कि हड़ताल की सफलता के लिए जिला स्तर की संयुक्त बैठक की जाएं।

इसके साथ-साथ राज्य स्तरीय कनवेंशन 28 अक्टूबर को रोहतक में प्रात: 11 बजे से 2 बजे के बीच करने, गुड़गांव- रेवाड़ी की ओद्योगिक मजदूरों की अलग कनवेंशन 3 नवम्बर को दोपहर बाद 3 बजे करने, जिला स्तरीय संयुक्त कनवेंशन करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए कोर्डिनेशन की प्रमुख जिम्मेदारी सुभाष लांबा व बलदेव घणघस को दी गई।

बैठक में श्रमिक प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि नई नीतियां मजदूर विरोधी है।

यह निर्णय भी लिया गया कि संगठित क्षेत्र में विशेष रूप से संयुक्त अभियान चलाया जाए। हड़ताल के लिए नोटिस देने का दिन राज्य कनवेंशन में तय होगा।

बैठक में इंटक, एटक, सीटू, एच एम एस, ए आई यू टी यू सी, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की हिस्सेदारी रही। हरियाणा कर्मचारी महासंघ, संयुक्त कर्मचारी मंच (जेपीए),  हरियाणा बैंक एम्पलाइज फेडेरेशन, नार्थ जोन बीमा कर्मचारी संघ हरियाणा ने पहले ही बैठक में शामिल होने में असमर्थता प्रकट की थी। परंतु 26 नवम्बर की हड़ताल को सफल बनाने व बैठक के  तमाम निर्णयों को लागू करने की प्रतिबद्धता ज़ाहिर की थी। बैठक में प्रमुख रूप से बलदेव गणघस, बेचू गिरी, जय भगवान, कामरेड सतबीर सिंह, अनिल कुमार, सुरेन्द्र सिंह, जसपाल राणा, धरमवीर लोहान, कृष्ण नैन, राजेन्द्र सिंह, ईश्वर राठी, सुभाष लांबा, रामनिवास ठाकरान आदि मौजूद थे।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: