Friday 2 October 2020

काले मास्क पहनकर रखा मौन, बलात्कार और दुष्कर्म की निन्दा



फरीदाबाद, 2 अक्टूबर (Repco News)। आज 2 अक्टूबर महात्मा गांधी व श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष्य में एनआईटी-86 के विधायक पंड़ित नीरज शर्मा के बडे 

भाई श्री मुकेश शर्मा पूर्व उप-महापौर नगर निगम फरीदाबाद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने काले मास्क पहनकर अपना विरोध दर्ज कराया व हाथरस में गुड़िया के साथ हुए बलात्कार और नंगला एंक्लेव में 7 वर्षीय बेटी के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में 2 मिनट का मौन रखकर पीड़िता के इंसाफ के लिए पैदल मार्च किया। श्री मुकेश शर्मा पूर्व उप-महापौर नगर निगम फरीदाबाद ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून का नहीं बल्कि गुंडों, बदमाशों, माफियाओं, बलात्कारियों एवं अन्य अराजक तत्वों का राज चल रहा है। राहुल गांधी और प्रिंयका गांधी से बीजेपी सरकार डरी-सहमी हुई है इसलिए गलत तरीके से बर्ताव किया गया है। कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ है और न्याय के लिए लड़ेगी। हाथरस पीड़िता गुड़िया और नंगला एंक्लेव में 7 वर्षीय बेटी साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में रामेहर प्रधान, गिर्राज सरपंच, रोहताश नैन, धर्मवीर मलिक, जय प्रकाश गुलिया, तुलाराम शास्त्री, ललित शर्मा, राजकुमार, हरबीर मावी, कन्हैया लाला वशिष्ठ, देवदत्त पडिंत, सुरेन्द्र दहिया, अहसान कुरेशी, इकबाल कुरैशी, सुरेश पडित, महेश शर्मा, सत्यप्रकाश, साहब सिंह पांचाल, राजू सिंह, नेपाल सारन, सचदेव, शिव दत्त शर्मा, नानक चंद प्रजापति, दामौदर, कैलाश शर्मा, मनोज अरोडा, अनीशपाल सहित कई लोग उपस्थित थे।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: