Wednesday, 24 February 2021

हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कॉन्फ्रेंस द्वारा’ दमदमा प्राकृतिक साहसिक कैंप’ का आयोजन



फरीदाबाद, 24 फरवरी। हरियाणा  प्रोग्रेसिव स्कूल कॉन्फ्रेंस( एच पी एस सी ) द्वारा सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों तथा  अग्रगणीय प्रबंधकों का एक दिवसीय भ्रमण का आयोजन  किया गया जिसमें  उनके द्वारा ‘दमदमा प्राकृतिक  साहसिक कैंप ‘का आयोजन हुआ। इस साहसिक कैंप  का मुख्य लक्ष्य इस चुनौतीपूर्ण सत्र से राहत पाने तथा अपने मन मस्तिष्क को तरोताज़ा  करना  था। लगभग 30 विद्यालयों के नेतृत्वकर्ताओं ने  उपस्थित होकर इस की शोभा में चार चाँद लगाए। भ्रमण  के आगमन पर सभी अतिथियों का स्वागत शुभ तिलक लगाकर किया गया। इस कैंप का मुख्य विषय ‘बसंतोत्सव’ था। जिसमें  सभी अतिथियों ने मनोरंजक  गतिविधियों में भाग लिया। विद्यालय के नेतृत्वकर्ताओं ने संगीत -खेल, फुटबॉल,  रस्सी -क़स्सा  खेल कर अपने शरीर और मन को नयी  रवानगी एवं जोश से विभोर कर दिया। इसके उपरांत शुद्ध ,जैविक एवं पौष्टिक भोजन का आनंद लिया गया।   सभी विद्यालयों के नेतृत्वकर्ताओं ने इस भ्रमण में मनोरंजक गतिविधियों के साथ-साथ विद्यालयों के लिए महामारी के बाद के दृष्टिकोण और नई शिक्षा नीति के सफल कार्यान्वयन  की योजनाओं पर भी ज़ोरदार चर्चा की तथा यह कामना की गई कि भावी समय शिक्षा, पर्यावरण ,देश तथा संपूर्ण विश्व के लिए मंगलकारी रहे।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: