Saturday 8 May 2021

गुरुद्वारा दरबार साहिब कमेटी के प्रधान स. संतोख सिंह का स्वर्गवास, अन्त्येष्टी 9 को


फरीदाबाद 8 म‌ई (Repco News/नरेंद्र रजनीकर)। गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब सेंट्रल ग्रीन फरीदाबाद कमेटी के प्रधान स. संतोख सिंह का आज यहां स्वर्गवास हो गया।

स. संतोख सिंह कोरोना संक्रमित थे।

स. संतोख सिंह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

स. संतोख सिंह गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब के साथ साथ सिक्ख गतिविधियों में अन्तिम समय तक सक्रिय रहे।

स. संतोख सिंह का अन्तिम संस्कार कोविड मानकों के अनुरूप अजरौंदा श्मशान घाट पर 9 म‌ई 2021 को प्रात: 9 बजे किया जाएगा।

फरीदाबाद सरब गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव स. रविंद्र सिंह राणा ने स. संतोख सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके निधन से समाज व पंथ को एक बड़ा नुक़सान हुआ है।

रैपको न्यूज़ परिवार स. संतोख सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करता है।  परमपिता से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को इस दुखद घड़ी में सांत्वना प्रदान करें।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

1 comment:

  1. Waheguru ji Parivar noo bal bakhshan
    Rest in Peace

    ReplyDelete