Saturday 22 May 2021

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अफवाहें व अटकलें आधारहीन : तेजवंत सिंह बिट्टू



फरीदाबाद, 22 म‌ई (रैपको न्यूज़)। आप पार्टी के बड़खल विधानसभा अध्यक्ष श्री तेजवंत सिंह बिट्टू ने उनके द्वारा भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अफवाहों व अटकलों का खण्डन किया है।

श्री तेजवंत सिंह बिट्टू का कहना है कि इन अफवाहों को केवल वे ही लोग फैलाने का प्रयास कर रहे जो उनके द्वारा जारी आमजन की सेवा एवम् जरूरतमंद लोगों की सहायता के कारण उनसे द्वेष रखते है।

श्री बिट्टू ने कहा कि उनका प्रयास आज की विपदा की घड़ी में लोगों की ज्यादा से ज्यादा  हर संभव मदद पहुंचाने है, जिसके चलते उनका विभिन्न संस्थानों द्वारा संचालित कार्यक्रम में उपस्थित होना अनिवार्य है। 

स. तेजवंत सिंह बिट्टू ने कहा है कि आज समाज के सभी वर्गो को राजनीति,आपसी मतभेद एवम भेदभाव से उपर उठकर आमजन की मदद हेतु एकजुटता से कार्य कर सभी को लाभांवित करने के प्रयास करने होंगे ताकि समाज में  प्रेम एवम सद्भावना को बढ़ावा मिल सके।

श्री बिट्टू के अनुसार समाज सेवा एवम् मानव हितेषी कार्यों की प्रेरणा उन्हें अपने बड़े भाई सरदार उजागर सिंह तथा पिता स्वर्गीय  सरदार कल्याण सिंह से मिली है और सेवा की भावना ही उनका  लक्ष्य है और वह आम आदमी पार्टी कै मंच से ही इस हेतु कार्यरत रहेंगे।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: