Wednesday 21 July 2021

गुरुद्वारा श्री गुरु दरबार साहिब : हरबंस सिंह चेयरमैन व इंदरजीत सिंह राजा न‌ए प्रधान


फरीदाबाद 21 जुलाई (रैपको न्यूज़)। गुरुद्वारा श्री गुरु दरबार साहिब फरीदाबाद की कार्यकारिणी बैठक में सरदार हरबंस सिंह काला को चेयरमैन व सरदार इंदरजीत सिंह राजा को आगामी कार्यकाल के लिए प्रधान बनाया गया है।
यहां गत दिवस कार्यकारिणी की बैठक में स. इंदरजीत सिंह राजा को उनकी सेवाओं के मद्देनजर सर्वसम्मति से प्रधान बनाया गया है। स. काले सिंह भी पिछले कई वर्षों से गुरुद्वारा साहिब में सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही स. काला सिंह व स. इंदरजीत सिंह को अधिकार दिए गए हैं कि वे अपनी कार्यकारिणी का गठन करें।
इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को सरोपा देकर सम्मानित करते हुए सर्व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार रविंदर सिंह राणा ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों पदाधिकारी सभी को साथ लेकर चलेंगे। स. राणा ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब में सभी वर्ग सेवा की भावना से आते हैं ऐसे में सर्वसम्मति से हुए पदाधिकारियों को चुना जाना सेवा व समर्पण की भावना को और अधिक सशक्त बनाता है।
पंजाबी सेवादल फरीदाबाद (रजि) के महासचिव एडवोकेट नरेंद्र सिंह कंग ने स. हरबंस सिंह काला व सरदार इंदरजीत सिंह राजा को बधाई देते कहा है कि सेवादार के रूप में दोनों पदाधिकारी पहले से ही अपनी कुशलता दिखा चुके हैं ऐसे में विश्वास किया जा सकता है कि आने वाले समय में नई टीम गुरु घर व पंथ को समर्पित कार्यों के प्रति और समर्पित भाव से कार्यरत रहेगी।
इधर स. हरबंस सिंह काला व स. इंदरजीत सिंह राजा ने अपनी नियुक्ति पर समस्त संगत का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि नई टीम गुरु साहिबान की शिक्षाओं के अनुरूप पंथ सेवा में तत्पर रहेगी।
इस अवसर पर सर्वश्री जगपाल सिंह पिंटू, बरकत सिंह, महेंद्र सिंह, हरजीत सिंह, प्रितपाल सिंह, अरविंदर सिंह, चरणजीत सिंह राजू, गुरप्रीत सिंह गोल्डी, हरजीत सिंह, महेंद्र सिंह की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: