Thursday 8 July 2021

उपायुक्त से मिला फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री का प्रतिनिधिमंडल


फरीदाबाद, 8 जुलाई (रैपको न्यूज़)। फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त यश गर्ग से मुलाकात की और सीएसआर क्षेत्र में जिला प्रशासन के साथ सहयोग करने तथा सामाजिक कार्यों में योगदान करने की अपनी रुचि जताई l एफ आई आई के डायरेक्टर जनरल दीपक जैन ने फेडरेशन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में दिए जा रहे योगदान की जानकारी उपायुक्त महोदय को दी l उन्होंने बताया कि  कुकड़ोला सामुदायिक केंद्र तथा कासन की पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं को स्थापित करने तथा न्यूनतम मूल्य पर हृदय रोग,  कैंसर की जांच तथा अन्य रोगों के निवारण पर फेडरेशन द्वारा प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने की पेशकश की।                                                                                                                              उपायुक्त महोदय ने फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री को आगे आकर स्वस्थ एवं अन्य क्षेत्रों में जिला प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उपायुक्त यश गर्ग ने फेडरेशन के सदस्यों के साथ थैलेसीमिया , स्तन कैंसर, अनीमिया तथा अन्य रोगों में जांच और जागरूकता के लिए भी फेडरेशन को कार्य के लिए सहयोग की अपील की l एफआईआई के सी एस आर कमेटी के चेयरमैन हरभजन सिंह ने उपायुक्त महोदय से अगस्त के पहले सप्ताह तक प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने तथा 1 साल के कार्यों का रोड मैप एवं लक्ष्य निर्धारित  करके मिलने का भरोसा जताया। इस मीटिंग में फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री की तरफ से फेडरेशन के प्रदेश महासचिव दीपक मैनी, सी एस आर हेल्थ प्रोजेक्ट की अध्यक्षा डॉ वंदना ठाकरान , डॉक्टर अरुण ठाकरान , महिला सशक्तिकरण कमेटी की अध्यक्षा श्रीमती विनीता जैरथ भी उपस्थित रही l

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: