Monday 25 October 2021

दाता बंदी छोड़ नगर कीर्तन 28 को पहुंचेगा फरीदाबाद


फरीदाबाद, 25 अक्टूबर (रैपको न्यूज़/नरेंद्र रजनीकर)। गुरु दाता बंदी छोड़ का चार सौ साला शताब्दी समारोह देशभर में मनाया जा रहा है। गुरु हरगोविंद सिंह जी महाराज ने मुगल बादशाह जहांगीर की कैद से 52 हिन्दू राजाओं को मुक्त कराया था। ये सभी राजा ग्वालियर के किले में कैद थे। इस दिन को दाता बंदी छोड़ दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

इस 400 साला शताब्दी समारोह के तहत ग्वालियर में दाता बंदी छोड़ गुरुद्वारे से नगरकीर्तन 27 अक्टूबर को आरंभ किया जाएगा, जो अलग-अलग शहरों से होता हुआ आगामी 3 नवम्बर को श्री अकाल तख्त साहिब, श्री अमृतसर साहिब तक जाएगा। इस नगर कीर्तन की अगुवाई बाबा सेवा सिंह खंडूर साहिब वाले करेंगे। यह दरबार साहिब अमृतसर तक जाएगा। नगर कीर्तन आगामी 28 अक्टूबर को फरीदाबाद पहुंचेगा। इस नगर कीर्तन का फरीदाबाद में जोरदार स्वागत किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सेक्टर 15, फरीदाबाद की प्रधान सरदारनी राणा भाट्टी, महासचिव सरदार गुरिंदर सिंह आहूजा व कोषाध्यक्ष सरदार नवजीत सिंह बिंद्रा ने दी। उन्होंने बताया कि यह नगरकीर्तन 28 अक्टूबर को सेक्टर 15, फरीदाबाद पहुंचेगा, जहां सिख संगत इसका भव्य स्वागत करेगी। इसके बाद यह नगरकीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सेक्टर-15 में विश्राम करेगा। उसके बाद अगले दिन यह नगर कीर्तन अमृतसर दरबार साहिब के लिए रवाना होगा। प्रधान सरदारनी राणा भाट्टी ने सभी संगतों से इस नगरकीर्तन का जोरदार स्वागत करने की अपील की।

इस अवसर पर सरदार नरिंदर सिंह बग्गा, सरदार महेंद्र सिंह आहूजा, सरदार गुरमीत सिंह बिंद्रा, सरदार कल्याण सिंह बग्गा, सुनील किनरा, टोनी पहलवान, कुलदीप साहनी व सरदार सुखबीर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: