Thursday 29 June 2023

सरदार तेजवंत सिंह बिट्टू, आम आदमी पार्टी फरीदाबाद लोकसभा सीट के ज्वाइंट सेक्रेटरी नियुक्त


फरीदाबाद, 29 जून (रैपको न्यूज़)। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवम् समाज में विशेष पहचान रखने वाले सरदार तेजवंत सिंह बिट्टू को आम आदमी पार्टी फरीदाबाद लोकसभा सीट का ज्वाइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति के साथ ही विश्वास व्यक्त किया गया है कि सरदार तेजवंत सिंह बिट्टू द्वारा की जा रही सेवा जारी रहेगी और पार्टी की नीतियों के प्रति आस्था रखते हुए वे भविष्य में भी इसी प्रकार कार्यरत रहेंगे।

इधर स. तेजवंत सिंह बिट्टू ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल एवम् हरियाणा प्रभारी श्री सुशील गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया है कि वे भविष्य में फरीदाबाद लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में पार्टी के जनाधार को मजबूत करने हेतु तत्पर रहेंगे।

श्री बिट्टू ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आगामी चुनावो में बेहतरीन प्रदर्शन कर पार्टी प्रत्याशी की स्थिति को मजबूत बनाएंगे।

उल्लेखनीय है कि है स. तेजवंत सिंह अपने मिलनसार व्यवहार के लिए क्षेत्र में अपनी पहचान रखते है। स. तेजवंत सिंह के पिता स्वर्गीय सरदार कल्याण सिंह भी सेवा कार्यो में तत्पर रहे।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: