Thursday 29 September 2022

गुरूद्वारा श्री पोथीमाला साहिब में बाबा कर्ण शेर सिंह जी सोढ़ी का 15वां सालाना समागम


फरीदाबाद 29 सितंबर (रैपको न्यूज़)। गुरूद्वारा श्री पोथीमाला साहिब एनएच 1जे में बाबा कर्ण शेर सिंह जी सोढ़ी का 15वां सालाना समागम 27 व 28 सितम्बर को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जहां संगत ने बाबा कर्ण शेरसिंह जी को याद किया वहीं पंथ के महान कीर्तनियों ने वाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। 


प्रमुख कीर्तनी भाई गुरबचन सिंह लाली, भाई करोड़ सिंह, भाई नानक सिंह, भाई हरदेव सिंह, सुरजीत सिंह, चंद्र सिंह, भाई मनिन्द्र सिंह ने कीर्तन व व्याख्या द्वारा संगत में वाणी का संचार किया। इससे पूर्व लड़ीवार पाठ का भोग डाला गया।


गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अशोक खत्री व उपप्रधान जोगिंद्र सिंह सभ्रवाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष बाबा कर्ण शेर सिंह सोढ़ी का सालाना समागम आयोजित किया जाता है। उल्लेखनीय है बाबा कर्ण शेर सिंह सोढ़ी, बाबा जसवंत सिंह जी सोढ़ी के वंशज थे। 

स0 जोगिंद्र सिंह सभ्रवाल ने जानकारी दी कि वर्तमान में सोढ़ी अंश माता नीलम कौर, बाबा रूस्तम शेर सिंह और बाबा शमशेर सिंह भी गुरूद्वारा श्री पोथीमाला साहिब में गुरूघर की सेवा में तत्पर हैं। 

सालाना समागम में सरब गुरूद्वारा कमेटी के महासचिव रविंद्र सिंह राणा, आल इंडिया बन्नूवाल सभा के पूर्व प्रधान स0 बहादर सिंह सभ्रवाल, बन्नूवाल बिरादरी के महासचिव मंजीत सिंह, पंजाबी सेवादल के महासचिव एडवोकेट नरेंद्र सिंह कंग, सन्नी सिंह, मनी सिंह सभ्रवाल, हरभजन सिंह, डा. साहिल सहित बड़ी संख्या में सगत की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सालाना समागम में मंगलवाल देर रात्रि तक कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया जबकि बुधवार प्रात: भी संगत ने कीर्तन का आनंद लिया। कार्यक्रम में गुरु का अटूट लंगर भी बरता जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने लंगर प्रशादा छका।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: