Saturday 14 October 2023

स. रुबी सिंह की माताजी सरदारनी कवलजीत कौर का निधन, अन्तिम अरदास 15 अक्टूबर को


फरीदाबाद, 14 अक्टूबर (रैपको न्यूज़)। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सैक्टर 21 बी फरीदाबाद के सेवादार स. रुबी सिंह की माताजी सरदारनी कवलजीत कौर का गत दिवस निधन हो गया। उनका अन्तिम संस्कार एन एच 4 श्मशान घाट पर किया गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थी।

सरदारनी कवलजीत कौर अन्तिम समय तक गुरुघर की सेवा में समर्पित रही व उन्होंने यही संस्कार अपने बच्चों को भी दिए, जिसका प्रमाण स. रुबी सिंह द्वारा किए जा रहे धार्मिक व सामाजिक कार्यों को कहा जा सकता है।

सरदारनी कवलजीत कौर की अन्तिम अरदास, उठाला, बिरादरी मेल रविवार दिनांक 15 अक्टूबर 2023 को दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सैक्टर 21 बी फरीदाबाद में होगा।

सरब गुरुद्वारा कमेटी फरीदाबाद के महासचिव स. रविन्द्र सिंह राणा व पंजाबी सेवा दल फरीदाबाद के महासचिव एडवोकेट नरेंद्र सिंह कंग ने सरदारनी कवलजीत कौर के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: