Saturday 16 March 2024

पूर्व महापौर एवं पंजाबी नेता अशोक अरोड़ा की रस्म पगड़ी 17 मार्च को



फरीदाबाद 16 मार्च (रैपको न्यूज़/नरेंद्र रजनीकर)। फरीदाबाद के पूर्व महापौर एवं समाजसेवी व पंजाबी नेता श्री अशोक अरोड़ा जिनका गत दिवस देहांत हो गया था, की श्रद्धांजलि सभा एवम रस्म पगड़ी रविवार 17 मार्च 2024 को सायं 3 से 4.30 बजे तक पावन सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर 1 बी ब्लॉक एन‌आईटी फरीदाबाद में होगी।

श्री अशोक अरोड़ा अपने जीवन के अंतिम समय तक धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में तत्पर रहे। श्री अशोक अरोड़ा ने अपने यह संस्कार अपने बच्चों को भी दिए। उनके पुत्र भारत अरोड़ा अपने पिता के इन्हीं संस्कारों के अनुरूप कार्यरत हैं।

रैपको न्यूज़ परिवार श्री अशोक अरोड़ा के निधन पर दुख व्यक्त करता है, ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थाई निवास दें और उनके परिवार को इस दुखद घड़ी में सांत्वना प्रदान करें।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: