Sunday, 10 March 2024

समाजसेवी स. दर्शन सिंह आहूजा की अन्तिम अरदास/रस्म पगड़ी 11 मार्च को


फरीदाबाद 10 मार्च (रैपको न्यूज़/नरेंद्र रजनीकर)। समाजसेवी स. दर्शन सिंह आहूजा जिनका स्वर्गवास दिनांक 8 मार्च को हो गया था, की अन्तिम अरदास व रस्म पगड़ी सोमवार 11 मार्च 2024 को दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक गुरूद्वारा श्री गुरु दरबार साहिब फरीदाबाद में होगी।

 स. दर्शन सिंह आहूजा अपने जीवन के अंतिम समय तक सामाजिक व धार्मिक कार्यों में जुटे रहे।

फरीदाबाद सरब गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव सरदार रविंद्र सिंह राणा ने  स. दर्शन सिंह आहूजा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए इसे सामाजिक क्षति बताया है।

रैपको न्यूज़ परिवार  स. दर्शन सिंह आहूजा के निधन पर दुख व्यक्त करता है, ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थाई निवास दें और उनके परिवार को इस दुखद घड़ी में सांत्वना प्रदान करें।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: