Friday 12 April 2024

मास्टर स. अवतार सिंह का निधन, अन्तिम संस्कार आज 12 अप्रैल 2024 को


फरीदाबाद 12 अप्रैल (रैपको न्यूज़/नरेंद्र रजनीकर)। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एन एच एक की प्रबंधन समिति के स्तंभ व पूर्व महासचिव मास्टर स. अवतार सिंह का यहां देहांत हो गया। 

मास्टर स. अवतार सिंह अंतिम समय तक गुरु घर की सेवा में समर्पित रहे। पंथ व मानवता का कोई भी कार्य रहा हो, मास्टर स. अवतार सिंह सदैव तत्पर रहे।

 मास्टर स. अवतार सिंह का अंतिम संस्कार एन एच 4, शमशान घाट (पटेल चौक के निकट) पर आज 12 अप्रैल 2024 को दोपहर 12.30 बजे किया जाएगा।

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एन एच एक प्रबन्धक कमेटी के प्रधान सरदार मंजीत सिंह चावला व कार्यकारिणी ने मास्टर स. अवतार सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके देहांत से गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी को तो क्षति हुई ही है वहीं समाज ने भी सामाजिक कार्यों में तत्पर एक सक्रिय व्यक्तित्व खो दिया।

फरीदाबाद सरब गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव सरदार रविंद्र सिंह राणा ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। स. राणा ने कहा है कि मास्टर स. अवतार सिंह का देहांत ऐसी क्षति है जिसे पूरा नहीं किया जा सकता।

रैपको न्यूज़ परिवार मास्टर स. अवतार सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करता है, ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थाई निवास दें और उनके परिवार को इस दुखद घड़ी में सांत्वना प्रदान करें।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: