Sunday 7 April 2024

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सैक्टर 15 में माथा टेक गुरु साहिबान का किया शुक्राना



फरीदाबाद, 7 अप्रैल (रैपको न्यूज़)। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यहां गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सैक्टर 15 में माथा टेक गुरु साहिबान का शुक्राना किया। 


इससे पूर्व गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रबंधन समिति की प्रधान सरदारनी राणा कौर भट्टी ने टीम सहित मुख्यमंत्री का स्वागत किया।


मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेक गुरुघर से खुशियां मांगी।

इस अवसर पर फ़रीदाबाद सरब गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव सरदार रवींद्र सिंह राणा ने मुख्यमंत्री को शॉल उड़ा कर उनका स्वागत किया।


गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रबंधन समिति की प्रधान सरदारनी राणा कौर भट्टी, महासचिव गुरविंदर सिंह आहूजा व कमेटी के सदस्यों ने गुरुघर की ओर से मुख्यमंत्री को गुरुघर की ओर से श्रीसाहिब और शाल भेंट की। 

मुख्यमंत्री के साथ भाजपा लोकसभा उम्मीदवार कृष्ण पाल गूर्जर, शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा, मंत्री श्री मूलचंद शर्मा, विधायक श्री नरेन्द्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा भी मौजूद थे। सरदारनी राणा कौर भट्टी द्वारा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के साथ गुरुघर की ओर से उनका भी सम्मान किया।

इस अवसर पर सर्वश्री एस एस बांगा, गुरविंदर सिंह आहुजा, एन एस बिन्दरा, नरेन्द्र सिंह बग्गा, सुच्चा सिंह, सुखदेव सिंह, राजेंद्र नागपाल, सुनील किनरा, बलजीत सिंह भाटिया, मनजीत सिंह सांभी, इन्द्रजीत छाबड़ा, रविन्द्र पाल सिंह कपूर, रविन्द्र पाल कौर, राजू आहूजा, गुरुद्वारा सिंह सभा एन एच 1 से मनजीत सिंह चावला, एडवोकेट नरेंद्र सिंह कंग, श्याम सुंदर कपूर, सुमन बाला निवर्तमान महापौर, गोपाल शर्मा, अनिल भाटिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: