Wednesday, 3 December 2025

स० ध्यान सिंह को पुत्रशोक, गुरमीत सिंह का निधन, अंतिम संस्कार आज 3 दिसम्बर 2025 को


फरीदाबाद, 3 दिसम्बर (रैपको न्यूज़)। सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में तत्पर रहे स० ध्यान सिंह के पुत्र व स० सुरजीत सिंह, हरदीप सिंह एप्पल व पत्रकार जसमीत सिंह नन्हा के भाई स० गुरमीत सिंह बिट्टू का आज यहां आकस्मिक निधन हो गया। 

  स० गुरमीत सिंह अपने पीछे अपनी पत्नी सरदारनी शरणजीत कौर, पुत्र जसप्रीत सिंह व पुत्री मलकीत कौर को छोड़ गये हैं। स० गुरमीत सिंह भाजपा नेत्री सरदारनी संदीप कौर व सरदारनी हरजीत कौर के भाई भी थे। 

स० गुरमीत सिंह की अन्तिम यात्रा आज बुधवार 3 दिसम्बर 2025 को सांय 3.00 बजे उनके निवास 5डी/88 एन आईटी फरीदाबाद से आरंभ होगी जबकि उनका अंतिम संस्कार एनएच 4, पटेल चौक के निकट फ्रैंडस सोशल वर्कर्ज द्वारा संचालित श्मशान घाट पर किया जाएगा। 

  रैपको न्यूज़ परिवार के स० ध्यान सिंह व स० सुरजीत सिंह परिवार के साथ निकटतम संबंध हैं। सरदार गुरमीत सिंह के निधन पर रैपको न्यूज़ परिवार दुख व्यक्त करता है। वाहेगुरु के चरणों में अरदास है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना प्रदान करें।

पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: