Wednesday 2 January 2019

सक्षम चैरिटेबल ट्रस्ट : 70 बच्चोंं को करवाई दिल्ली की सैर


(रैपको न्यूज़ प्रतिनिधि)
फरीदाबाद। सक्षम  चैरिटेबल ट्रस्ट फरीदाबाद ने चैतन्य, प्रभा, प्रगति, उड़ान  और मुस्कान नाम के अपने अपने सभी केंद्र के बच्चों को दिल्ली की सैर करवाई। इस यात्रा का आयोजन ट्रस्ट के संस्थापक श्री संजीव कुमार शर्मा ने किया। दिल्ली दर्शन के इस भ्रमण में 70 बच्चे और उनकी अध्यापिका सम्मेलित हुए। इस कार्य में सक्षम चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोगी कुछ स्वयंसेवक भी थे जो कि फरिदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों से आए थे। बच्चों के यातायात से लेकर उनके भोजन और स्नैक्स का इंतजाम संजीव जी ने स्वयं किया। प्रात 9 बजे सभी केंद्र से बसें एक साथ निकली। बस में बच्चों का मनोरंजन गीत और खेल से हुआ। सबसे पहले बच्चों को प्राचीन लोटस टेंपलध्बाहाई मंदिर के दर्शन करवाए। सभी स्वयंसेवक ने बच्चों की सुरक्षा का खास ध्यान रखा एवं नियमों का पालन किया।
अध्यापिकाओं  ने लोटस मंदिर के बारे में सभी को बताया । फिर सभी लोगों के लिए भोजन का प्रबंध हुआ। अगली जगह  दिल्ली का मशहूर इंडिया गेट था।
वहां बच्चों को अमर जवान ज्योति के दर्शन करवाए गए। सभी वोलंटियर्स ने बच्चों के लिए विविध प्रकार के खेल कूद का आयोजन किया था। कई बच्चों ने नृत्य और संगीत का प्रर्दशन किया। सायं 4.30 बजे बच्चों को स्नैक्स देकरए इस यात्रा को सफल बनाया। सभी बच्चों ने इस दिन का खूब आनंद लिया। सभी लोगों के लिए यह एक यादगार यात्रा रहीं। इस मौके पर संस्था के सदस्य कुनाल, शिखा, विकास, निशा, दीक्षा, नितिन, पॉलोमी, सुदेशना, राजेंदरए, रितु शर्मा उपस्थित थे। 
पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: