(रैपको न्यूज़ प्रतिनिधि)
फरीदाबाद। धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में शुक्रवार को दर्जनभर महिलाओं नेआम आदमी पार्टी ज्वाईन की। महिला जिलाध्यक्ष गीता शर्मा ने सभी महिलाओं का पार्टी में आने पर स्वागत किया और आम आदमी पार्टी की टोपी पहनाकर उनको विधिवत रूप से पार्टी में ज्वाइन कराया।
आम आदमी पार्टी में शामिल महिलाओं सत्तो देवी, लक्ष्मी, पूनम झा, अर्चना कुमारी, काजल, इंदिरा सिंह, ऊषा रानी, रेखा अरोड़ा, शालिनी ने कहा कि जिस प्रकार से दिल्ली में आम आदमी पार्टी कार्य कर रही हैं, उनकी नीतियों से वो बेहद प्रभावित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक ईमानदार एवं स्वच्छ छवि के व्यक्ति हैं और उनके निर्देशन में कार्य करना उनका सौभागय है। वो अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगी और हरियाणा में पार्टी को मजबूती प्रदान करने में अपना पूर्ण सहयोग देंगी।
इस अवसर पर आप नेता धर्मबीर भड़ाना ने पार्टी में शामिल महिला शक्ति का स्वागत किया और कहा कि जिस प्रकार से महिलाएं आम आदमी पार्टी में रूचि दिखा रही हैं, उससे अन्य विपक्षी दलों के होश उड़े हुए हैं। इस मौके उपाध्यक्ष राजूद्दीन, सोनू, मंडल अध्यक्ष चमन मलिक, जोन अध्यक्ष सोहनराज, किरणपाल भड़ाना एवं महिला जिलाध्यक्ष गीता शर्मा मौजूद थी।

0 comments: