Wednesday 2 January 2019

सदन भंग हो, मंत्री कुर्सियां छोड़े : जगदीश भाटिया


फरीदाबाद। नगर निगम सदन  एवं दोनों मंत्रियों की मनाही के बावजूद टे्रड लाईसेंस शुल्क वसूली को लेकर व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया ने कड़ा विरोध दर्ज करवाया है। श्री भाटिया ने कहा कि निगम अधिकारी ना केवल समूचे सदन बल्कि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर एवं हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल के आदेशों की अवमानना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी टे्रड लाईसेस वसूली की आड़ में अनुचित धंधा कर रहे हैं। वह दुकानदारों को टे्रड लाईसेंस का डर दिखाकर उनसे अवैध वसूली कर रहे हैं। कई दुकानदारोंं ने इस बात की शिकायत व्यापार मंडल से की है।
  नाराजगी जताते हुए व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया ने कहा कि जब निगम अधिकारियों को दोनों मंत्री व सदन की परवाह नहीं है, तब सदन को भंग कर देना चाहिए और मंत्रियो को भी अपने पदों से इस्तीफे दे देने चाहिएं। श्री भाटिया ने कहा कि नगर निगम प्रशासन जबरन दुकानदारों पर टे्रड लाईसेंस शुल्क थोंपना चाहता है। निगम एक्ट 1994 के तहत फरीदाबाद के व्यापारियों पर यह शुल्क कई सालों बाद लगाया जा रहा है, जोकि पूरे हरियाणा में कहीं भी लागू नहीं है। कई कर्मचारी टे्रड लाईसेंस की आड़ में दुकानदारो से अवैध वसूली कर रहे हैं। वह इस मुद्दे को लेकर जल्द ही बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।
पोस्ट शेयर करें, कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें

Author:

0 comments: